The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Sundha Kongara on working with Akshay Kumar in film Sarfira the cinema show

अपनी फिल्म 'सरफिरा' की डायरेक्टर से तंग आ गए थे अक्षय

फिल्म की डायरेक्टर सुधा कोंगड़ा ने बताया, अक्षय कुमार को लग रहा था कि वो उनसे क्या बकवास करवा रही हैं.

Advertisement
pic
8 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 8 जुलाई 2024, 07:38 PM IST)
akshay
'सरफिरा' को CBFC ने U सर्टिफिकेट दिया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

अक्षय की 'सरफिरा' को U सर्टिफिकेट मिला, साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्म बनी 'कल्कि', 'सरफिरा' की डायरेक्टर से तंग आ गए थे अक्षय. सिनेमा की दुनिया में आज जो भी हुआ, वो सब जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

# अक्षय की 'सरफिरा' को U सर्टिफिकेट मिला

बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' को CBFC ने U सर्टिफिकेट दिया है. साथ ही उन्होंने फिल्म में इस्तेमाल हुए कुछ शब्दों पर आपत्ति जताई है और उन्हें हटाने के निर्देश दिए हैं. फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. 'सरफिरा' को सुधा कोंगड़ा ने डायरेक्ट किया है. 

# साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्म बनी 'कल्कि'

‘कल्कि’ ने इंडिया में अब तक 501.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. इसमें से तेलेगु वर्जन से 245.55 करोड़ रुपए, तमिल से 29.8 करोड़ रुपए, हिंदी से 212.4 करोड़ रुपए, कन्नड़ा वर्जन से 4 करोड़ रुपए और मलयालम वर्जन से 18.3 करोड़ रुपए आए हैं. फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 11दिनों में 607.2 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. ओवरसीज़ मार्केट में फिल्म ने अब तक 225 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया है. इसके साथ ही 'कल्कि' 2024 में रिलीज़ हुई अब तक की सबसे बड़ी फिल्म भी बन गई है. नाग अश्विन की फिल्म ने ‘फाइटर’ जैसी बड़ी फिल्म को पछाड़ दिया.

# " 'कल्कि' का सीक्वल बहुत धमाकेदार होगा"

प्रभास स्टारर 'कल्कि 2898 AD' में बाउंटी हंटर क्रेन का किरदार निभाने वाले एक्टर हुम्हू ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए सीक्वल पर अपडेट शेयर किया है. उन्होंने कहा, " फिल्म का काफी हिस्सा शूट हो चुका है और काफी कुछ शूट होना बाकी है." आगे उन्होंने कहा, " 'कल्कि' का सीक्वल इसके पहले पार्ट से भी ज्यादा धमाकेदार होगा."

# 'सरफिरा' की डायरेक्टर से तंग आ गए थे अक्षय

अक्षय कुमार की फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में आ रही है. अक्षय के साथ शूटिंग के शुरूआती दिनों के बारे में डायरेक्टर सुधा कोंगड़ा ने बताया, " मैं अक्षय (सर ) से पहली बार मिली थी. शुरुआत के 6 दिन वो मेरे काम से खुश नहीं थे. उन्हें लग रहा था कि ये लड़की उनसे क्या बकवास करवा रही है? फिर वो और फिल्म के प्रोड्यूसर मेरे पास आए. मैंने कहा, ठीक है, आपको जैसा करना है कीजिए, जब कुछ गलत जाएगा तो मैं आपको बता दूंगी. 6 दिन के बाद मैंने उन्हें एक सीन का कट दिखाया. उसके बाद हमारे बीच बॉन्डिंग होना शुरू हुई."

# रजनीकांत की फिल्म 'कुली' में फहाद फासिल?

रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'कुली' में फहाद फासिल नज़र आ सकते हैं. खबरें हैं कि मेकर्स उनसे फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे हैं. हालांकि इस बात को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. फिल्म को लोकेश कनगराज डायरेक्ट कर रहे हैं.

# गुरु रंधावा की फिल्म 'शाहकोट' का पोस्टर आया

गुरु रंधावा की आने वाली पंजाबी फिल्म 'शाहकोट' का मोशन पोस्टर आ गया है. ये एक म्यूज़िकल लव स्टोरी है. फिल्म 4 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. फिल्म में इशा तलवार और राज बब्बर भी नज़र आएंगे. 'शाहकोट' को राजीव ढिंगरा ने डायरेक्ट किया है.

वीडियो: करण जौहर ने कहा, 'एक्टर्स 35 करोड़ की फीस मांगते हैं, 3.5 करोड़ की ओपनिंग भी नहीं दे पाते'

Advertisement

Advertisement

()