The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Sudha Murthy said that only Shahrukh Khan can act with the same kind of emotion as Dilip Kumar

''दिलीप कुमार के बाद जो उनकी तरह एक्टिंग कर सकता है, वो शाहरुख ही है''

सुधा ने बताया कि उन्हें लगता है कि इंडस्ट्री में सिर्फ शाहरुख खान ही एक ऐसे एक्टर हैं, जो दिलीप कुमार की तरह एक्टिंग कर सकते हैं.

Advertisement
Shahrukh Khan
दिलीप, शाहरुख को अपने बेटे की तरह मानते थे. वो कहते थे कि अगर उनका कोई बेटा होता, तो बिल्कुल शाहरुख जैसा दिखता.
pic
मेघना
15 मई 2023 (Updated: 15 मई 2023, 12:50 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बीते दिनों एक्ट्रेस रवीना टंडन, फिल्ममेकर गुनीत मोंगा और इनफोसिस की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति 'द कपिल शर्मा शो' पर पहुंची थीं. जहां तीनों ने अपनी-अपनी जर्नी पर बात की. इसी एपिसोड में सुधा ने बताया कि उन्हें लगता है कि इंडस्ट्री में सिर्फ शाहरुख खान ही एक ऐसे एक्टर हैं, जो दिलीप कुमार की तरह एक्टिंग कर सकते हैं. उनकी ही तरह इमोशन्स को स्क्रीन पर दिखा सकते हैं.

बिज़नेस वुमेन सुधा ने बताया कि उन्हें फिल्में देखना बहुत पसंद है. एक समय ऐसा भी था जब वो डेली एक फिल्म देखा करती थीं. उन्होंने कहा,

''मैं बहुत फिल्में देखती थी. मुझे याद है, उस वक्त मैं पुणे में थी. किसी ने मुझे चैलेंज दिया था, मेरे सामने शर्त रखी थी कि मैं रोज़ एक फिल्म देखूंगी. तो मैं हर दिन एक मूवी देखती थी. साल के 365 दिन में मैंने 365 फिल्में देख डाली. हर रोज़ एक फिल्म.''

सुधा मूर्ति ने ये भी बताया कि उन्हें दिलीप कुमार बहुत पसंद हैं. उनके बाद अगर वो किसी को मानती हैं तो वो हैं शाहरुख खान. सुधा कहती हैं,

''जब मैं यंग थी तो मेरे हीरो दिलीप कुमार थे. वो लाजवाब थे. उनके बाद जो एक्टर उनकी तरह इमोशन्स स्क्रीन पर दिखा सकता है, वो शाहरुख खान ही है.''

वो आगे कहती हैं,

''जब मैंने 'वीर-ज़ारा' देखी थी तो अपनी बेटी से कहा था, अगर दिलीप कुमार जवान होते तो वो 'वीर-ज़ारा' ज़रूर करते लेकिन अब शाहरुख उनकी जगह ले रहे हैं. एक वो ही है जो ऐसा कर सकते हैं.''  

सुधा मूर्ति की इस बात पर ऑडिएंस ने तालियां पीटनी शुरू कर दी. फिल्मों के अलावा उन्होंने अपने काम पर भी बात की. बताया कि उनकी इतनी सिंपल सी लाइफस्टाइटल का मज़ाक भी बनाया जाता है. उन्होंने एक किस्सा शेयर किया कि जब वो सलवार-सूट पहनकर एयरपोर्ट की बिज़नेस क्लास वाली लाइन में लगी थीं, तो लोगों ने उनका मज़ाक उड़ाना शुरू किया था. सुधा को पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है.

शाहरुख खान और दिलीप कुमार की बात करें तो दिलीप, शाहरुख को अपने बेटे की तरह मानते थे. वो कहते थे कि अगर उनका कोई बेटा होता, तो बिल्कुल शाहरुख जैसा दिखता. उन दोनों के रिश्ते सिनेमा से परे थे. सायरा बानो शाहरुख को अपना मुंहबोला बेटा बुलाती थीं.  दिलीप साहब और शाहरुख ने कभी किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया. मगर कई रिपोर्ट्स के मुताबिक सुभाष घई ने दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को लेकर एक फिल्म प्लान की थी. जिसका नाम था 'मदरलैंड'. मगर किन्हीं वजहों से ये फिल्म कभी बन पाई.  

दिलीप कुमार के गुज़रने के बाद शाहरुख उनके घर पहुंचे थे. सायरा बानो को दिलासा दिया. उनके साथ बैठे रहे. सोशल मीडिया पर मौजूद तमाम तस्वीरें मौजूद हैं.

वीडियो: दि सिनेमा शो:प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का बजट उसके VFX की वजह से बढ़ता चला गया?

Advertisement

Advertisement

()