The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Subhash Ghai told the story of Tu Tu Main with Shahrukh Khan on Pardes Set

"परदेस के सेट पर शाहरुख के साथ मेरा मन-मुटाव चलता रहता था"

Subhash Ghai ने Arbaaz Khan के शो में बताया कि 5 तरह के एक्टर्स होते हैं. Jackie Shroff खराब एक्टर थे.

Advertisement
pic
5 अगस्त 2024 (अपडेटेड: 5 अगस्त 2024, 08:54 PM IST)
Shah Rukh Khan, Subhash Ghai, pardes
शाहरुख खान और सुभाष घई ने 'परदेस' फिल्म में साथ काम किया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Subhash Ghai हिंदी सिनेमा के शोमैन कहे जाते हैं. उन्होंने अपने करियर में Kalicharan, Karma, Hero, Khalnayak और Ram Lakhan समेत कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाईं. हाल ही में सुभाष ने एक इंटरव्यू दिया. इसमें उन्होंने अपनी फिल्मों और उसमें काम करने वाले एक्टर्स के बारे में बात की. यहां उन्होंने Jackie Shroff को खराब एक्टर बता डाला. इसके अलावा उन्होंने Pardes के सेट पर Shah Rukh Khan के साथ हुई खटपट का भी ज़िक्र किया.

सुभाष घई हाल ही में अरबाज़ खान के चैट शो ‘द इनविंसिबल्स’ में शामिल हुए थे. यहां उन्होंने ‘राम लखन’ और उनकी अन्य फिल्मों में काम कर चुके एक्टर्स पर बात की. उन्होंने कहा, 

"पांच किस्म के एक्टर होते हैं सर. एक होता है नॉन एक्टर और एक होता है बैड एक्टर. जैकी श्रॉफ बैड एक्टर थे और अनिल कपूर एक्टर. जो हमेशा ओवरकॉन्फिडेंट थे वो शत्रुघ्न थे. शत्रुघ्न का सबसे बड़ा प्रॉबलम ये था कि वो टाइम पर कभी नहीं पहुंचते थे."

चैट शो में सुभाष घई ने शाहरुख खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की. उन्होंने ये भी माना कि उनकी शाहरुख के साथ उनकी अक्सर असहमति बनी रहती थी. साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म 'कर्ज़' के बाद किसी भी स्टार के साथ काम ना करने का फैसला किया. इस पर बात करते हुए सुभाष ने कहा, 

"जैसे मैंने ‘परदेस’ में शाहरुख खान के साथ काम किया. उसका और मेरा मन-मुटाव चलता रहता था. तू-तू मैं-मैं चलती रहती थी. फिर ‘कर्ज़’ के बाद मैंने सोचा जितने भी मौजूदा स्टार्स हैं, उनके साथ पिक्चर नहीं बनानी है. अगर असली पिक्चर बनानी है तो."

‘परदेस’ 1997 में रिलीज़ हुई थी. इसमें शाहरुख खान, महिमा चौधरी, अमरीष पुरी और आलोक नाथ जैसे एक्टर्स ने काम किया था. ये फिल्म टिकट खिड़की पर हिट साबित हुई थी. इस फिल्म के लिए सुभाष घई ने बेस्ट डायरेक्टर और स्क्रीनप्ले का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. 

सुभाष घई ने 1976 में फिल्म ‘कालीचर’ण से बतौर डायरेक्टर अपना करियर शुरू किया था. आगे उन्होंने ‘विश्वनाथ’, ‘कर्ज़’, ‘क्रोधी’, ‘हीरो’ और ‘मेरी जंग’ जैसी फिल्में बनाईं. बतौर डायरेक्टर उनकी आखिरी फिल्म थी ‘कांची द: अनब्रेकबल’. कार्तिक आर्यन स्टारर ये फिल्म 2014 में रिलीज़ हुई थी.

वीडियो: सुभाष घई ने जिस गाने को रिजेक्ट कर दिया, उसने बाद में ऑस्कर जीत लिया

Advertisement

Advertisement

()