The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Subedaar Teaser: Anil Kapoor led film glimpse out, Saurabh Dwivedi has penned the dialogues

अनिल कपूर की फिल्म 'सूबेदार' का बवाल टीज़र आया

आम लोगों की दुनिया में एक फ़ौजी के संघर्ष और साहस की कहानी है 'सूबेदार'

Advertisement
Anil Kapoor, Subedaar
अनिल कपूर स्टारर फिल्म 'सूबेदार' 5 मार्च को एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी.
pic
अंकिता जोशी
11 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 11 फ़रवरी 2026, 08:31 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Anil Kapoor स्टारर फिल्म Subedaar का Teaser कैसा है? क्या Rajpal Yadav की मदद के लिए Salman Khan और Ajay Devgn आगे आए हैं? Aamir Khan की 3 idiots 2 और Sanjay Dutt स्टारर Munna Bhai के बारे में Rajkumar Hirani ने क्या अपडेट दिया? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# 'सूबेदार' का टीज़र आया, रिलीज़ 5 मार्च को

तिरस्कार का गरल पीना कितना कठिन और त्रासद है, इसकी झलक ‘सूबेदार’ के टीज़र में देखने को मिलती है. अनिल कपूर की इस नई फिल्म का टीज़र 11 फरवरी को रिलीज़ किया गया. अनिल कपूर को हमने हर तरह के किरदारों में देखा है. रोमैंस, कॉमेडी, एक्शन सहित हर शेड के कैरेक्टर्स उन्होंने निभाए हैं. मगर ‘सूबेदार’ के टीज़र में उनका अलग ही रंग नज़र आ रहा है. अनिल इसमें ‘लेस इज़ मोर’ के फ़लसफ़े को जीते दिख रहे हैं. 

इस फिल्म में वो रिटायर्ड फ़ौजी के रोल में हैं. नाम है अर्जुन मौर्य. फिल्म के टाइटल से अंदाज़ा लगता है कि फ़ौज में वो सूबेदार के पद पर रहे होंगे. रिटायरमेंट के बाद अर्जुन मौर्य उस दुनिया में काम तलाशता है, जिसे आर्मी वाले सिविलयंस वर्ल्ड कहते हैं. अर्जुन मौर्य क़ाबिल है. ईमानदार है. लेकिन हर दरवाज़े पर उसके हिस्से अपमान ही आता है. उसे उसकी उम्र, उसकी काया के चलते नकारा जाता है. और ये सारा अपमान वो पूरे धैर्य से सहता है. मगर एक दिन अर्जुन सिंह के सब्र का बांध टूट जाता है, और फिर उसका उग्र रूप सामने आता है. अनिल कपूर अपने किरदार के दोनों पहलुओं को बखूबी निभाते दिख रहे हैं. टीज़र का म्यूजिक और देखने की भूख बढ़ाता है. मगर जो बात शुरुआती कुछ सेकेंड्स में ही ध्यान खींचती है, वो है एक दोहा, जो नेपथ्य में सुनाई देता है. वो कुछ यूं है…

"लला की चुनर मुनरिया होय, लला के मना करी थी होय, 
लला तो घिरऊ न माने होय, लला हमसे न भिड़ियो होय…"

इन पंक्तियों के ज़रिए अर्जुन सिंह उसका अपमान करने वालों को चेता रहा है. मगर ये चेतावनी जिस खांटी और पोएटिक अंदाज़ में दी गई है, वो नया है. ताज़ा है. इससे ये अंदाज़ा भी लगता है कि फिल्म में कुछ गहरे और लीक से हट कर संवाद सुनने को मिलेंगे. एक मिनट 16 सेकेंड की इस टीज़र में फ़ैसल मलिक और सौरभ शुक्ला की झलक भी मिली. कुल मिलाकर देखें, तो 69 साल के एक्टर को इतने मज़बूत किरदार को वज़नदारी से निभाते देखना सुखद है. फिल्म में राधिका मदान और मोना सिंह भी अहम किरदारों में हैं. वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सौरभ द्विवेदी ने इसके डायलॉग लिखे हैं. सुरेश त्रिवेणी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 5 मार्च को एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी. 

# निकोलस केज की 'स्पाइडर नोआ' का फर्स्ट लुक आया

निकोलस केज स्टारर शो 'स्पाइडर नोआ' का फर्स्ट लुक आया है. मेकर्स ने बेन रेली के किरदार में निकोलस केज की तस्वीरें रिलीज़ की हैं. इनमें बेन रेली अमेरिका के नाइट क्लब्स में और ऊंची इमारतों पर नज़र आ रहे हैं. ये मार्वल की 'स्पाइडर मैन' कॉमिक्स का सिनेमैटिक एडैप्टेशन है. जैक ह्यूस्टन और ब्रेंडन ग्लीसन भी इसमें ज़रूरी किरदारों में हैं. इस सीरीज़ को हैरी ब्रैडबियर डायरेक्ट कर रहे हैं.

# '3 इडियट्स' और 'मुन्ना भाई' का सीक्वल कन्फर्म

'3 इडियट्स' के सीक्वल और 'मुन्ना भाई 3' के बनने व टलने की ख़बरें तो कई बार आईं. मगर अब राजकुमार हीरानी ने इन फिल्मों पर मुहर लगा दी है. वैरायटी इंडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, 

"मेरे पास तीन-चार स्क्रिप्ट्स हैं. मैं दोनों फिल्मों पर एक साथ काम कर रहा हूं. मुन्ना भाई के लिए मेरे पास बड़ा आइडिया है. मगर अभी मैं उसका क्लाइमैक्स सोच नहीं पाया हूं. दोनों सीक्वल्स में से किस पर काम पहले शुरू होगा, ये अभी मुझे ही स्पष्ट नहीं है. मगर ये फिल्में बनेंगी ज़रूर."

# रक्षा मंत्री ने 'बैटल ऑफ़ गलवान' में बदलाव करवाए

हाल ही में सलमान खान की 'बैटल ऑफ़ गलवान' के पोस्टपोन होने की ख़बरें आईं. मगर डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने इसकी पुष्टि नहीं की. टाइम्स ऑफ़ इंडिया से फोन पर हुई चर्चा में उन्होंने कहा, 

"मेरी जानकारी में ऐसा कुछ नहीं हुआ है". 

अब असमंजस की स्थिति है, क्योंकि अभी तो सलमान ने फिल्म के लिए एक देशभक्ति गाना शूट किया है. ये फ़रमाइश रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की थी. जहां तक रिलीज़ डेट न टलने की बात है, तो फिल्म का पैचवर्क शूट और पोस्ट प्रोडक्शन अभी बाक़ी है. 17 अप्रैल तक सारा काम ख़त्म होना थोड़ा मुश्किल लग रहा है. इस बारे में मेकर्स का स्टेटमेंट आते ही हम आपको अपडेट करेंगे.

# राजपाल यादव की मदद करेंगे सलमान और अजय

चेक बाउंस होने के कारण राजपाल यादव तिहाड़ जेल में हैं. अब उनकी मदद के लिए कुछ बड़े नाम आगे आए हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान और अजय देवगन ने मदद का हाथ बढ़ाया है. इंडियन एक्सप्रेस से चर्चा में राजपाल के मैनेजर गोल्डी ने ये कन्फर्म किया है. मददगारों में वरुण धवन सहित इंडस्ट्री के कुछ और लोग भी शामिल हैं. IANS के मुताबिक, म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत सिंह यादव एक करोड़ 11 लाख रुपये देने की बात कही है. नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है. वो पहले भी राजपाल की तक़रीबन 10 लाख रुपये की मदद कर चुके हैं. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक कल कोर्ट में राजपाल की ज़मानत पर सुनवाई होनी है. संभवत: कल उन्हें बेल मिल जाएगी.

# 'महावतार' के लिए विकी बनाएंगे रेसलर्स जैसी बॉडी

संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' का शूट अब भी पूरा नहीं हो सका है. और इस देरी का सीधा असर मैडॉक फिल्म्स की 'महावतार' पर पड़ रहा है. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक 'महावतार' अगले साल रिलीज़ होनी है. इसके लिए विकी बल्की फ़िज़ीक बनाना चाहते हैं. इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए उन्हें वक्त चाहिए. मगर संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' की शूटिंग एक्सटेंड होती गई. अब भी इसके छह गाने शूट होने बाक़ी हैं. 'लव एंड वॉर' में विकी का लुक लीन है. जबकि 'महावतार' के लिए उन्हें रेसलर्स जैसी हैवी बॉडी बनानी है. बाल लंबे करने हैं. ये सब वो कुछ महीनों पहले ही शुरू करना चाहते थे. मगर अब उनकी नई डाइट और फिजिकल ट्रेनिंग अप्रैल में ही शुरू हो सकेगी. 'महावतार' में विकी भगवान परशुराम का पात्र निभाएंगे. इसे अमर कौशिक डायरेक्ट करेंगे.

वीडियो: राजपाल यादव को जिस चेक बाउंस केस में हुई जेल, वो क्या है?

Advertisement

Advertisement

()