The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • stree2 first day collection breaks pathaan, animal, kgf2, war records

'स्त्री 2' ने 'पठान', 'एनिमल', 'कल्कि 2898 AD' और 'फाइटर' का रिकॉर्ड तोड़ दिया!

Stree के पहले पार्ट ने, पहले हफ्ते में 60.39 करोड़ रुपए कमाए थे. मगर Stree 2 ने ओपनिंग डे पर ही इससे ज़्यादा कमाई कर डाली.

Advertisement
pic
16 अगस्त 2024 (अपडेटेड: 16 अगस्त 2024, 07:42 PM IST)
Stree 2 box office collection
'स्त्री 2' ने हाल-फिलहाल आई कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ डाला है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Shraddha Kapoor, Rajkummar Rao की Stree 2 ने पहले दिन बाजा फाड़ दिया. इसकी एडवांस बुकिंग से अनुमान तो लगाया जा रहा था कि पिक्चर बहुत तगड़ा कलेक्शन करेगी. मगर ये हाल फिलहाल आई कुछ बहुत बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तो चीर देगी, ऐसा किसी ने नहीं सोचा होगा. 'स्त्री 2' की पहले दिन की कमाई ने Shahrukh Khan की Pathaan, Ranbir Kapoor की Animal और Hrithik Roshan की War को पछाड़ दिया.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक 'स्त्री 2' ने 15 अगस्त यानी पहले दिन 55.4 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली. वहीं इसने 14 अगस्त को हुए पेड प्रीव्यूज़ से 9.4 करोड़ रुपए कमाए थे. कुल मिलाकर इंडिया में 'स्त्री 2' ने 64.8 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर डाला. इसी के साथ 'स्त्री 2' ने कमाई के मामले में 'पठान', 'एनिमल', 'केजीएफ 2', 'वॉर' और 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

पहले दिन की कमाई को आंकड़ों से समझते हैं-

स्त्री 2 - 64.8 करोड़ रुपए 
पठान - 55 करोड़ रुपए 
एनिमल - 54.75 करोड़ रुपए 
KGF 2 (हिंदी) - 53.95 करोड़ रुपए 
वॉर - 51.60 करोड़ रुपए 
ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान - 50.75 करोड़ रुपए 

(सभी आंकड़ें तरण आदर्श के मुताबिक)

'स्त्री 2' की कमाई ने हॉरर-कॉमेडी जॉनर में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. 'स्त्री' के पहले पार्ट ने, पहले हफ्ते में 60.39 करोड़ रुपए कमाए थे. मगर इसके दूसरे पार्ट ने ओपनिंग ही करीब 64 करोड़ रुपए से की है. ये अपने आप में बहुत बड़ी बात है. मगर एक चीज़ यहां क्लियर कर दें कि ऊपर बताए गए सभी आंकड़ें और 'स्त्री 2' के तोड़े गए सभी रिकॉर्ड्स तरण आदर्श के अनुसार हैं. ट्रेक वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक 'स्त्री 2' ने पहले दिन कुल 54.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. जिसके मुताबिक वो सिर्फ 'कल्कि' के हिंदी वर्जन और 'फाइटर' का ही रिकॉर्ड तोड़ पाई है.

ख़ैर, ,'स्त्री 2' के साथ अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल-खेल में' और जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई. मगर 'स्त्री 2' का दबदबा बरकरार है. अब देखना होगा शनिवार और रविवार को 'वेदा' और 'खेल-खेल में' के खाते में कितना कलेक्शन आता है. क्योंकि संभावना जताई जा रही है कि शनिवार और रविवार को भी 'स्त्री 2' का बज़ होगा.

वीडियो: Stree 2 Movie Review: क्या राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' पहले पार्ट के साथ न्याय कर पाई?

Advertisement

Advertisement

()