The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Stree 2 producer on stree 2 clash with John Abraham vedaa and Akshay Kumars khel khel mein over box office clash

'स्त्री 2' की प्रोड्यूसर ने अक्षय और जॉन अब्राहम को वॉर्निंग दे दी?

'स्त्री 2' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट, टीम, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर मौजूद थे. जब इस क्लैश पर 'स्त्री 2' की प्रोड्यूसर ज्योती देशपांडे से पूछा गया तो उन्होंने मज़ेदार जवाब दिया.

Advertisement
pic
19 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 05:11 PM IST)
Stree 2
'स्त्री 2' के पोस्टर में श्रद्धा कपूर.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Shraddha Kapoor और Rajkummar Rao की Stree 2 का ट्रेलर आ चुका है. जिसे देखकर जनता बमबम हो गई है. पिक्चर 15 अगस्त को रिलीज़ के लिए शेड्यूल है. मसला ये है कि इसका क्लैश होगा Akshay Kumar की मल्टीस्टारर फिल्म Khel Khel Mein और John Abraham की Veda से. ऐसे में तीनों ही फिल्मों को नुकसान होने की संभावना है. जब इस क्लैश पर 'स्त्री 2' की प्रोड्यूसर ज्योती देशपांडे से पूछा गया तो उन्होंने मज़ेदार जवाब दिया.

'स्त्री 2' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट, टीम, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर मौजूद थे. दिनेश विजन के साथ को-प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे भी इस मौके पर मौजूद थीं. जब फिल्म के क्लैश को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा,

''एक साल में 52 हफ्ते होते हैं. हम श्राद्ध के दिनों में, रमज़ान में, आईपीएल में या तब अपनी फिल्में रिलीज़ नहीं कर पाते जब कोई खान (शाहरुख, सलमान, आमिर) अपनी फिल्मों को रिलीज़ करते हैं. ऐसे में हमारे पास सिर्फ 20 हफ्ते ही बचते हैं. तो क्लैश तो होना ही है. बस बचता वही है जो बेस्ट होता है. यही जंगल का नियम है.''

इसी इवेंट में दिनेश विजन ने 'स्त्री 2' के अलावा 'स्त्री 3' पर भी अपडेट दिया. दिनेश विजन ने बताया कि 'स्त्री 2' के बाद वो एक फिल्म ला रहे हैं. जिसका नाम होगा 'थामा'. उन्होंने 'स्त्री 3' की कहानी भी लिख ली है. तो 'स्त्री 2' के बाद 'स्त्री 3' के लिए लोगों को ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा. इसके अलावा 'स्त्री 2' में होने वाले एक कैमियो को लेकर भी चर्चा चल रही है.

बताया जा रहा है कि वो 'स्त्री 2' में अक्षय कुमार का कैमियो होने वाला है. रिपोर्ट्स हैं कि मेकर्स उनके कैमियो को पूरी तरह से सरप्राइज़ रखना चाहते हैं. उसी के चलते उनके लुक की फोटो कहीं भी शेयर नहीं की गई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूज़र लिख रहे हैं कि अक्षय 'स्त्री 2' का हिस्सा हैं. बीते साल अक्टूबर में पंकज त्रिपाठी 'द लल्लनटॉप' के प्रोग्राम 'गेस्ट इन द न्यूज़रूम' में बतौर गेस्ट आए थे. वहां उन्होंने 'स्त्री 2' की कास्टिंग को लेकर एक हिंट दिया था.

अब लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि इस वीडियो में पकंज, अक्षय के कैमियो की ही बात कर रहे हैं. हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि 'स्त्री 2' में अक्षय कुमार नज़र आने वाले हैं. वैसे ऐसा पहली बार नहीं होगा जब अक्षय ऐसे एक तरह के क्रॉस प्रमोशन में दिखाई देंगे. इससे पहले उनकी फिल्म OMG 2 का क्लैश सनी देओल की 'गदर 2 'से हुआ था. जिसमें OMG 2 के एक सीन में अक्षय सनी की फिल्म 'बॉर्डर' का गाना गाते दिख रहे थे.

अब ऐसा ही कुछ 'स्त्री 2' के साथ होने जा रहा है. उसी दिन अक्षय की 'खेल-खेल में' रिलीज़ हो रही है. और उसी दिन अक्षय 'स्त्री 2' में भी कैमियो करते नज़र आ सकते हैं. 

वीडियो: 'स्त्री 2' ट्रेलर के एडिटर्स से नाराज हैं कुछ लोग, फिल्म के प्लॉट को लेकर क्या शिकायत कर दी?

Advertisement

Advertisement

()