The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • stree 2 box office collection day one starring shraddha kapoor, rajkummar rao, pankaj tripathi

'स्त्री 2' ने पहले दिन बमफाड़ कमाई की, नया रिकॉर्ड बना डाला

Shahrukh Khan की Jawan के बाद Stree 2 हिंदी सिनेमा इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म बन गई.

Advertisement
pic
16 अगस्त 2024 (अपडेटेड: 17 अगस्त 2024, 06:47 AM IST)
Stree 2 box office collection day one
'स्त्री 2' ने 'फाइटर' और 'कल्कि 2898 AD' का रिकॉर्ड तोड़ डाला.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Shraddha Kapoor और Rajkummar Rao की Stree 2 बढ़िया कमाई करेगी, इस बात का अंदाज़ा एडवांस बुकिंग से लगाया जा रहा था. मगर पिक्चर पहले दिन इतने पैसे पीट देगी, किसी को एहसास भी नहीं था. 15 अगस्त को देशभर में रिलीज़ हुई 'स्त्री 2' ने पहले दिन छप्पर फाड़ कमाई कर डाली. इतने पैसे कमाए कि एक नया रिकॉर्ड ही दर्ज कर लिया. कमाल की बात तो ये है कि कमाई की ये स्पीड इसी तरह चलती रही तो सिर्फ तीन दिनों में फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी.

ट्रेक वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन 'स्त्री 2' ने 46 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली. ये लगभग का आंकड़ा है. यानी इसमें कुछ दो-चार करोड़ रुपए ऊपर नीचे होने की संभावना है. वहीं फिल्म के 14 अगस्त के पेड-प्रीव्यू वाले कलेक्शन, 8.35 करोड़ रुपए, को जोड़ लिया जाए तो 'स्त्री 2' ने पहले दिन के बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 54.35 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

इसी कलेक्शन के साथ श्रद्धा-राजकुमार की इस फिल्म ने हाल ही में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म Kalki 2898 AD का रिकॉर्ड तोड़ दिया. Prabhas की इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने सिर्फ 22.5 करोड़ रुपए कमाए थे. हालांकि फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज़ हुई थी. सभी ने कुल मिलाकर 95.3 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी.

सिर्फ 'कल्कि' ही नहीं इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने ए-लिस्टर स्टारर फिल्म 'फाइटर' को भी बहुत पीछे छोड़ दिया. पहले दिन की कमाई के मामले में 'स्त्री 2' ने 'फाइटर' से लगभग दो-गुनी कमाई कर डाली. 'फाइटर' ने पहले दिन सिर्फ 22.5 करोड़ रुपए कमाए थे. शाहरुख खान की 'जवान' के बाद 'स्त्री 2' हिंदी सिनेमा इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म बन गई.

साल 2018 में आई 'स्त्री' को भी उस वक्त खूब सारा प्यार मिला था. जनता ने कहा उन्हें स्क्रीन पर कुछ फ्रेश सा देखने को मिला. इसी वजह से इसके सीक्वल का इंतज़ार लंबे समय से हो रहा था. इस सब्र का फल अच्छा रहा. बहुत कम ऐसा होता है कि सीक्वल फिल्में ओरिजनल जैसी लेगेसी मेंटेन कर पाती है. मगर 'स्त्री 2' ने ना सिर्फ वो लेगेसी मेंटेन की, बल्कि उससे भी बढ़िया रिव्यूज़ पाए हैं.

ख़ैर,'स्त्री 2' के साथ अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल-खेल में' और जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई. मगर 'स्त्री 2' का दबदबा बरकरार है. हमने इन तीनों ही फिल्मों का रिव्यू किया है. जिसे आप हमारी वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते हैं. 

वीडियो: 'स्त्री 2' फिल्म सुबह-सुबह देखकर निकली जनता क्या बोली?

Advertisement

Advertisement

()