खेसारी और निरहुआ जैसे स्टार्स फिल्मों में डलवाते हैं अश्लील डायलॉग्स- तनुश्री चटर्जी
भोजपुरी एक्टर Tanushree Chatarjee ने Lallantop Cinema से बातचीत में कहा, "भोजपुरी फिल्मों में आर्टिस्ट को नहीं, स्टार्स की गर्लफ्रेंड को मिलता है काम."
.webp?width=210)
भोजपुरी एक्ट्रेस Tanushree Chatterjee इन दिनों अपनी फिल्म Lachhminiya के प्रमोशन में जुटी हुई हैं. इसी के प्रमोशन के सिलसिले में उन्होंने Lallantop Cinema से बातचीत की. इसमें उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर सनीसनीखेज़ खुलासे किए. तनुश्री का कहना है कि Bhojpuri Industry में आर्टिस्ट को नहीं, बल्कि स्टार्स की गर्लफ्रेंड्स को काम मिलता है. बड़े एक्टर अपनी महिला मित्रों को हीरोइन की जगह कास्ट करने का दबाव बनाते हैं. धमकी देते हैं कि ऐसा न होने पर वो फिल्म नहीं करेंगे. इस चर्चा में तनुश्री के साथ फिल्म के डायरेक्टर रितेश एस कुमार भी मौजूद थे. भोजपुरी इंडस्ट्री की ख़राब छवि के लिए उन्होंने इन बड़े सितारों को ही जिम्मेदार ठहराया. फिल्म के मुंबई प्रमोशन के दौरान हुई घटना बताते हुए तनुश्री ने बताया क्या है भोजपुरी इंडस्ट्री की छवि खराब होने की वजह. उन्होंने कहा,
तनुश्री ने बताया कि फैन्स का ऐसा बर्ताव उन्हें कई बार झेलना पड़ा है. मगर मुंबई में हुई इस घटना ने उन पर गहरा असर छोड़ा. अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा,
भोजपुरी एक्ट्रेसेज़ की इस दशा के लिए क्या भोजपुरी फिल्मों के डबल मीनिंग टाइटल्स और अश्लील संवाद जिम्मेदार हैं? इसके जवाब में तनुश्री ने कहा,
बहरहाल, तनुश्री चटर्जी स्टारर ये फिल्म जातिगत भेदभाव की बात करती है. एक गाय को केंद्र में रखकर इस फिल्म की कहानी बुनी गई है. दिलचस्प बात ये है कि तनुश्री और सिंटु सिंह सागर तो फिल्म में हैं, लेकिन इसकी मुख्य किरदार एक गाय है.
वीडियो: खेसारी लाल ने कहा- 'बेटी का नाम अश्लील गानों में इस्तेमाल किया, मेरे 200 गाने डिलीट करवा दिए'

.webp?width=60)

