कॉमेडियन ने राम चरण, पवन कल्याण को रोस्ट किया, उन्हें गिरफ्तार करने पुलिस 1100 किमी दूर चली गई
अनुदीप ने राम चरण के नेट वर्थ और पवन कल्याण के तलाक़ पर जोक किया था.

आजकल स्टैंडअप कॉमेडियंस और पुलिस केस, दोनों कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं. Kunal Kamra, Munawar Faruqui और Samay Raina के बाद अब हैदराबाद बेस्ड कॉमेडियन Anudeep Katikala को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अनुदीप ने पिछले दिनों एक्टर और आंध्रा प्रदेश के डिप्टी सीएम Pawan Kalyan पर आपत्तिजनक जोक्स क्रैक किए थे. इस दौरान उन्होंने Ram Charan पर भी कुछ कमेंट किए. उनके जोक्स को पहले सोशल मीडिया पर बैकलैश मिला और अब पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया.
अनुदीप तेलुगु कॉमेडियंस ग्रुप- Silly South Comedy Club के फाउंडर हैं. वो हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों में अक्सर परफ़ॉर्म करते हैं. जिस वीडियो से विवाद हुआ, उसे अनुदीप ने ऐसे प्रेजेंट किया था, जैसे वो फेमिनिज़्म और तलाक से जुड़े स्टिग्मा पर सवाल उठा रहे हों. उन्होंने अपना सेट राम चरण से शुरू किया. इस दौरान अनुदीप ने एक तेलुगु शब्द का इस्तेमाल किया. ऐसा शब्द, जिसे वैसे आदमी के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जो लोगों के मुताबिक, अपनी पत्नी के पैसों पर जीता हो. उन्होंने राम चरण के नेटवर्थ की तुलना उनकी पत्नी उपासना कमिनेनी से कर दी. बता दें कि उपासना अपोलो हॉस्पिटल चेन के फाउंडर प्रताप सी रेड्डी की पोती हैं. यानी अनुदीप ने ये कहा कि राम चरण अपनी पत्नी के पैसों पर जीते हैं.
इसके बाद उन्हें पवन कल्याण की शादी और तलाक को लेकर जोक्स शुरू कर दिए. उन्होंने कहा कि लोग तलाक के मामले में पवन से सीख सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी किसी भी एक्स-वाइफ ने उन पर कभी एब्यूज़ का आरोप नहीं लगाया. उनके इस कमेंट ने पवन कल्याण के फैंस को काफी भड़का दिया. उन्होंने हैदराबाद में स्ट्रीट कॉमेडी क्लब के बाहर अनुदीप का विरोध शुरू कर दिया. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला गर्माता देख उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया और वहां से फरार हो गए.
मगर तबतक मामला काफी बिगड़ गया था. लोगों ने इंटरनेट पर उनके खिलाफ़ लीगल एक्शन लेने की डिमांड शुरू कर दी. पवन कल्याण की पार्टी जन सेना के लीडर्स ने अनुदीप से कहा कि वो वीडियो जारी कर माफ़ी मांगें. वहीं पार्टी सेक्रेट्री अकेपति सुभाषिणी ने उनके खिलाफ पुलिस केस फ़ाइल करवा दिया. ये सब देखकर अनुदीप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो रिलीज़ कर माफ़ी मांगी. उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी को दुख पहुंचाना नहीं था. अनुदीप ने इस बात पर जोर दिया कि वो फेमिनिज़्म और तलाक जैसे टॉपिक्स को नॉर्मलाइज़ करना चाहते थे.
अनुपति अपने घर पर नहीं थे. इसलिए पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी. फोन नंबर ट्रेस करने पर बता चला कि वो प्रयागराज चले गए हैं. इसलिए आंध्र प्रदेश पुलिस उन्हें अरेस्ट करने के लिए 1100 किलोमीटर दूर प्रयागराज चली गई. FIR के तीन दिन बाद अनुदीप वहां अपने पिता के साथ मॉर्निंग वॉक कर रहे थे और तभी पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया. वहां से उन्हें ट्रेन के जरिए आंध्र के काकीनाडा पुलिस स्टेशन लाया गया. अनुदीप के साथ उनके माता-पिता भी आए हैं. उनका मानना है कि लोगों ने उनके बेटे की बात को बगैर कॉन्टेक्स्ट के देखा है. जबकि उनका इंटेंशन राम चरण या पवन कल्याण को हर्ट करना बिल्कुल नहीं था.
वीडियो: पैकेज स्टार सुनकर भड़के पवन कल्याण चप्पल से मारने की धमकी क्यों देने लगे?

