The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • SS Rajamouli to Helm Biopic on DadaSaheb Falke; Jr. NTR to Play Lead Role

दादा साहेब फाल्के की बायोपिक बनाएंगे राजामौली, NTR जूनियर करेंगे लीड रोल

दादा साहब फाल्के की इस बायोपिक का नाम 'मेड इन इंडिया' होगा. इसमें भारतीय सिनेमा के शुरुआती इतिहास को समेटा जाएगा.

Advertisement
ss rajamouli, dada saheb phalke, NTR junior,
दादा साहब फाल्के बायोपिक की स्क्रिप्ट पहले ही लॉक की जा चुकी है.
pic
शुभांजल
15 मई 2025 (पब्लिश्ड: 01:43 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Dada Saheb Phalke को Father of Indian Cinema भी कहा जाता है. उन्होंने ही देश की पहली फुल लेंथ फीचर फिल्म Raja Harishchandra बनाई थी. साल 2023 में SS Rajamouli ने उन पर Made In India नाम की एक बायोपिक अनाउंस की थी. इस पैन इंडिया फिल्म को Varun Gupta और राजामौली के बेटे SS Karthikeya प्रोड्यूस करेंगे. ताजा अपडेट के मुताबिक, फाल्के का किरदार निभाने के लिए भी एक नाम पर सहमति बन गई है. ये नाम NTR Junior का है.

फिल्म अनाउंसमेंट के बाद से ही राजामौली, कार्तिकेय और वरुण इसकी स्क्रिप्ट पर काम करने लगे थे. काफी मशक्कत के बाद इसका फाइनल ड्राफ्ट भी तैयार हो गया. जब बात जमती दिखी, तो उन्होंने ये स्क्रिप्ट NTR जूनियर को सुनाई. वो इसकी कहानी सुनकर काफी प्रभावित हुए और तुरंत फिल्म में काम करने को लेकर हामी तक भर दी. पिंकविला के एक सोर्स के अनुसार,

Embed

Embed

NTR जूनियर लगातार एक्शन फिल्मों में काम कर रहे हैं. ऐसे में ये फिल्म एक अच्छा मौका है, लीक से कुछ हटकर करने का. यही सोचकर उन्होंने इस पर हामी भरी है. जबकि पेपरवर्क और दूसरी फॉर्मेलिटीज अभी बाकी हैं. सूत्र ने आगे कहा,

Embed

NTR जूनियर इस वक्त 'वॉर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं. ये बॉलीवुड में उनकी डेब्यू फिल्म होने जा रही है. मूवी YRF स्पाय यूनिवर्स का हिस्सा होगी. इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म के लीड एक्टर ऋतिक रोशन होंगे, जबकि NTR जूनियर इसमें विलेन का किरदार निभा सकते हैं. ‘वॉर 2’ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म है. ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है. इसी दिन लोकेश कनगराज की रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘कुली’ भी रिलीज़ होनी है. इसे रजनीकांत और NTR जूनियर के बीच क्लैश की तरह देखा जा रहा है.

वीडियो: वॉर 2 में बॉडी डबल से मना किया, बॉलीवुड पर लगाए गंभीर आरोप

Advertisement

Advertisement

()