The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • SS Rajamouli share behind the scenes of RRR film in its making documentary

RRR का ये सीन कैसे शूट हुआ, सुनकर आंखें फटी की फटी रह जाएंगी

S. S. Rajamouli की RRR Behind and Beyond में RRR के उन सीन्स पर चर्चा हुई है जिनपर टीम ने बहुत बारीकी से काम किया है.

Advertisement
pic
27 दिसंबर 2024 (अपडेटेड: 27 दिसंबर 2024, 05:57 PM IST)
rrr making documentary
राजामौली के साथ राम चरण, जूनियर एनटीआर और अजय, आलिया ने भी इस फिल्म में काम करने का एक्सपीरिएंस शेयर किया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

साल 2022 में S. S. Rajamouli की फिल्म आई. ऐतिहासिक फिल्म. जिसने Ram Charan और Jr. NTR के करियर को ग्लोबल लेवल तक पहुंचा दिया. एक ऐसी फिल्म जिसकी मेकिंग की चर्चा देश के बॉर्डर को क्रॉस कर गई. विदेशी फिल्ममेकर्स ने इस फिल्म की भर-भर कर तारीफ की. ये पिक्चर थी RRR. इस फिल्म की मेकिंग पर अब नेटफ्लिक्स ने एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज़ की है. जिसका नाम है RRR Behind and Beyond. जिसका एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

RRR विज़ुअली इंगेजिंग फिल्म है. हर एक सीन और सीक्वेंस को सिंक करके बनाया गया है. हर एक सीन को डीटेल्ड तरीके से शूट किया गया है. अब इस मेकिंग डॉक्यूमेंट्री में इन्हीं महीन तरीके से किए गए शूट्स को राजामौली बता रहे हैं. 'नाटु-नाटु' गाने के अलावा भी कई ऐसे सीन्स हैं जिनपर टीम ने बहुत बारीकी से काम किया है. ऐसा ही एक सीन है राम चरण का एंट्री सीन.

इस सीन में राम चरण अपने स्टेशन पर खड़े हैं. उनके सामने सैकड़ों की भीड़ जमा है. राम चरण का किरदार उन्हें स्टेशन के अंदर आने से रोकता है. इसी सीन में राम चरण की आंखों में सामने खड़ी भीड़ डरती हुई और वापस जाती नज़र आती है. इसी सीन को शूट करने का एक्सपीरिएंस राजामौली ने मेकिंग डॉक्यूमेंट्री में बताया है. वो कहते हैं -

''एक शॉट है जहां सिनेमेटोग्राफर K. K. Senthil Kumar, राम चरण की आंखों के बिल्कुल पास कैमरा रखते हैं, आपको राम के किरदार की आंखों में भीड़ का रिफ्लैक्शन दिखता है कि भीड़ पीछे जा रही है. ये को कम्प्यूटर जनरेटेड शॉट नहीं था. इसे हमने लाइव शूट किया था.''

इसी सीन को देखने के बाद कईयों ने सोचा होगा कि ये कम्यूटर या ग्राफिक्स की मदद से लिया गया शॉट है. मगर राजामौली के इस बयान के बात समझ आता है कि वो फिल्ममेकिंग को बिल्कुल अगल लेवल पर लेकर गए हैं. 38 मिनट की इस डॉक्यूमेंट्री में उन्होंने कई ऐसे शॉट्स और उसे शूट करने के तरीके को बताया है.

राजामौली के अलावा विजुअल इफेक्ट्स एक्सपर्ट V Srinivas Mohan और म्यूज़िक डायरेक्टर MM Keeravani ने भी इस पर बात की है. कई बिहाइंड द कैमरा सीन्स पर चर्चा की है. ये डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो चुकी है. जिसे देखा जा सकता है. 

वीडियो: करीना कपूर खान, महेश बाबू, एसएस राजामौली की SSMB 29 या प्रभास, वांगा की Spirit में दिखेंगी?

Advertisement

Advertisement

()