The Lallantop
Advertisement

शूट शुरू होते ही महेश बाबू-राजामौली की SSMB 29 की कहानी पता चल गई!

Mahesh Babu और SS Rajamouli k की SSMB 29 की शूटिंग शुरू हो चुकी है. Priyanka Chopra भी इसी फिल्म के लिए इंडिया आई हैं.

Advertisement
mahesh babu, rajamouli, ssmb 29
राजामौली और महेश बाबू का ये पहला कोलैबरेश है.
pic
मेघना
11 मार्च 2025 (अपडेटेड: 11 मार्च 2025, 06:01 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Mahesh Babu और SS Rajamouli की फिल्म SSMB 29 की शूटिंग शुरू हो चुकी है. राजामौली अपनी इस फिल्म से इंडियन सिनेमा इतिहास में कुछ नया रचने की तैयारी कर रहे हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा चुका है कि ये एक जंगल एडवेंचर फिल्म होने वाली है. अब पता चला है कि SSMB 29 में राजामौली प्राचीन समय के काशी को दिखाएंगे. साथ ही ये फिल्म दो अलग-अलग टाइम पीरियड में घटेगी.

राजामौली की इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा सालों बाद बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं. इस मूवी में पृथ्वीराज सुकुमारन भी होंगे. राजामौली इस फिल्म को लेकर कई सालों से काम कर रहे हैं. फिर चाहे वो स्क्रिप्टिंग पर हो या इसका प्री-प्रोडक्शन. पिंकविला ने सोर्स के हवाले से खबर छापी. जिसमें बताया गया,

Embed

Embed

वैसे 2024 में आई प्रभास की फिल्म Kalki 2898 AD में भी काशी शहर की कहानी दिखाई गई थी. नाग अश्विन की इस फिल्म में वर्तमान समय से 800 साल आगे का काशी शहर दिखाया गया था. जो कि पूरी तरह बंजर हो चुका है. राजामौली SSMB 29 में काशी को कैसे दिखाएंगे, ये वक्त बताएगा. रिपोर्ट्स ये भी हैं कि इस फिल्म का रामायण से भी तगड़ा कनेक्शन होगा. महेश बाबू का किरदार हनुमान से प्रेरित होगा. वैसे फिल्म को हाइब्रिड मोड में शूट किया जाना है. मतलब फिल्म का कुछ हिस्सा रियल लोकेशन पर, जंगलों में शूट होगा. और कुछ हिस्सा स्टूडियो या सेट पर. सोर्स ने आगे कहा,

Embed

Embed

राजामौली अपनी तरह की फिल्में बनाते हैं. उनकी पिछली फिल्में Magadheera, Bahubali Franchise और RRR इन बात का प्रमाण हैं. उन्हें उनकी फिल्मों के लिए वैश्विक स्तर पर पहचान मिल चुकी है.  SSMB 29 को बनाने से पहले वो अपनी ग्लोबल पॉपुलैरिटी को ही ध्यान में रख रहे हैं. वो कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं, जिसकी चर्चा इंडिया से बाहर भी हो. पोस्ट-प्रोडक्शन को भी मज़बूत बनाने के लिए उन्होंने नेशनल के अलावा इंटरनेशनल स्टूडियो से भी कॉन्टेक्ट किया है.  

रिपोर्ट्स थीं कि इस फिल्म में राजामौली हीरो और विलन के कॉन्फ्लिक्ट या फेस-ऑफ को अलग तरीके से दिखाना चाहते हैं. वो अभी तक के टिपिकल हीरो-विलन वाले फॉर्मूले को बदलकर दोनों किरदारों पर पूरी तरह फोकस करना चाहते हैं. पिछले दिनों फिल्म के सेट से एक वीडियो भी सामने आई थी. ओडिशा में शूट हो रहे इस हिस्से से लीक हुई तस्वीर में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नज़र आ रहे थे. हालांकि बाद में इन तस्वीरों और वीडियोज़ को इंटरनेट हटवा लिया गया. प्रियंका चोपड़ा भी अपने हिस्से की शूटिंग शुरू करने के लिए आज ओडिशा पहुंच चुकी हैं. वो फिल्म की लीडिंग लेडी होंगी. प्रियंका के फिल्म में होने से इंटरनेशनल ऑडियंस भी फिल्म में दिलचस्पी बढ़ेगी.

फिलहाल इस फिल्म का नाम नहीं रखा गया. अगले कुछ महीनों में इस फिल्म को ऑफिशियली अनाउंस किया जाएगा. मगर मेकर्स तकरीबन तय कर चुके हैं कि इस फिल्म को 2027 की गर्मियों में रिलीज़ करेंगे. 

वीडियो: महेश बाबू की SSMB 29 पर पृथ्वीराज सुकुमारन ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()