The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • SS Rajamouli is angry with Netflix for releasing RRR in Hindi only on its platform

RRR की भयंकर सफलता के बावजूद नेटफ्लिक्स से क्यों नाराज़ हैं राजामौली?

20 मई को RRR के हिंदी वर्जन को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया. वहीं इसके तमिल, तेलुगु, कन्नड़ा और मलयालम वर्जन को ज़ी 5 पर उतारा गया.

Advertisement
pic
1 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 1 अगस्त 2022, 02:03 PM IST)
RRR
RRR फिल्म फैंटसी, मायथोलॉजी और रियलिटी का मिश्रण है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

RRR. वो फिल्म जिसकी तारीफ इंडिया ही नहीं विदेशों में भी हो रही है. इंटरनेशनल फिल्म मेकर्स इस फिल्म की तारीफ करते नहीं अघा रहे. इस फिल्म से जूनियर NTR और रामचरण की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में फैल चुकी है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 1,200 करोड़ रुपए से ज़्यादा का कलेक्शन किया है. लेकिन इतनी मैसिव सक्सेस के बाद भी डायरेक्टर राजामौली खुश नहीं हैं. क्यों और किससे? आइए बताते हैं.

RRR इस साल 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. फिल्म को देखने सबसे पहले वो लोग पहुंचे जिन्हें इसकी स्टारकास्ट या राजामौली की फिल्मों में दिलचस्पी थी. देखने वालों ने इसके विहंगम सीन्स, तगड़े वीएफएक्स और स्टोरीटेलिंग की इतनी तारीफ की कि बाकी बचे लोग भी इसे देखने जा पहुंचे. इसे अंग्रेज़ी में वर्ड ऑफ माउथ कहते हैं. जब कमाई की रफ्तार बढ़ी तो लोग ये जानने थिएटर पहुंचे कि आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या है जो ये इतने पैसे छाप रही है. बाकी बचे लोगों ने इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा.

रिलीज़ के करीब दो महीने बाद, 20 मई को RRR के हिंदी वर्जन को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया. वहीं इसके तमिल, तेलुगु, कन्नड़ा और मलयालम वर्जन को ज़ी 5 पर उतारा गया. और इसी बात से डायरेक्टर एस. एस. राजामौली खफा हैं. हाल ही में नेटफ्लिक्स ने रूसो ब्रदर्स और राजामौली के साथ एक इंटरैक्शन सेशन किया था. जिसमें राजामौली ने अपने दिल की बात कही.

राजामौली ने कहा,

पहली बात तो ये कि मैं नेटफ्लिक्स से नाराज़ हूं. क्योंकि उन्होंने सिर्फ हिंदी वर्जन को ही अपने प्लेटफॉर्म पर जगह दी, बाकी चारों वर्जन को नहीं. यही मेरी उनसे शिकायत है. दूसरी चीज़ ये कि वेस्ट से मिल रहे रिस्पॉन्स से मैं बहुत सरप्राइज़्ड हूं.

एक अच्छी कहानी सभी के लिए अच्छी होती है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसी फिल्म बनाऊंगा जिसे वेस्ट में बहुत पसंद किया जाएगा. ये नेटफ्लिक्स पर आई. लोगों ने इसे देखना शुरू किया फिर वर्ड ऑफ माउथ से लोगों के बीच ये और ज़्यादा फैली. क्रिटिक्स से भी इसे हाथों-हाथ लिया.

RRR दो रियल लाइफ स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की फिक्शनल स्टोरी है. ये बिग बजट पर बनी फिल्म है. जिसके VFX वर्क और ब्रोमैंस वाले एंगल को पसंद किया गया. एक्शन भी फिल्म की मेजर यूएसपी था. RRR के हिंदी समेत सभी वर्ज़न डिज़्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हैं. 

फिल्म रिव्यू- RRR

Advertisement

Advertisement

()