The Lallantop
Advertisement

राजामौली-महेश बाबू की 1000 करोड़ी फिल्म में प्रियंका चोपड़ा

SS Rajamouli और Mahesh Babu की जंगल एडवेंचर फिल्म के लिए Priyanka Chopra तैयारी भी शुरू कर चुकी हैं.

Advertisement
pic
28 दिसंबर 2024 (पब्लिश्ड: 11:31 AM IST)
Priyanka Chopra, Mahesh Babu
प्रियंका चोपड़ा इस प्रोजक्ट से बॉलीवुड में कमबैक कर सकती हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

SS Rajamouli और Mahesh Babu की फिल्म को लेकर कई दिनों से चर्चा चल रही है. इसे SSMB29 नाम से बुलाया जा रहा है. जंगल एडवेंचर पर बेस्ड इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम शुरू हो चुका है. इसे इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है. राजामौली इस फिल्म के लिए खुद को ट्रेन कर रहे हैं. ताज़ा जानकारी ये है कि राजामौली की इस फिल्म में Priyanka Chopra दिखाई देंगी.  

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर से कमबैक करने वाली हैं. वो राजामौली के बिग पैन वर्ल्ड प्रोजेक्ट से बड़े पर्दे पर वापसी कर सकती हैं. पिंकविला ने सोर्स के हवाले से खबर छापी. जिसमें बताया,

''फिल्म राइटिंग के फाइनल स्टेज पर है. अगले साल अप्रैल तक ये फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी. राजामौली फीमेल लीड के तौर पर एक ऐसे चेहरे को चाहते थे जो ग्लोबली फेमस हो, इंडिया को ग्लोबल तौर पर प्रेज़ेंट कर सके. इसलिए उन्होंने प्रियंका को बतौर लीड चुना है. प्रियंका चोपड़ा के साथ पिछले 6 महीने में उनकी कई मीटिंग्स भी हुई हैं.''

प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म से छह साल बाद इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करेंगी. इसके पहले वो फरहान अख्तर के साथ 'स्काई इज़ पिंक' में नज़र आई थीं. सोर्स ने कहा,

''प्रियंका चोपड़ा, राजामौली के साथ कोलैबरेट करने के लिए उत्साहित हैं. महेश बाबू के साथ वो इस एडवेंचर फिल्म में काम करना चाहती हैं. उनके इस रोल में बहुत सारा एक्शन भी होगा, इसलिए भी प्रियंका इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं. प्रियंका ने इस रोल के लिए तैयारी करनी भी शुरू कर दी है.''

वैसे राजामौली इस फिल्म को बहुत बड़े स्केल पर बनाने जा रहे हैं, कुछ ऐसा जो आजतक इंडियन सिनेमा में नहीं हुआ है. राजामौली की फिल्मों में VFX का भारी-भरकम इस्तेमाल होता है. इसी कारण फिल्म पर हचक के पैसा भी खर्च किया जा रहा है. पिक्चर का बजट करीब 1000 करोड़ रुपये पहुंच जाएगा. इसे बनाने से पहले राजामौली Artificial Intelligence यानी AI की ट्रेनिंग ले रहे हैं. वो SSMB29 में सिर्फ VFX का इस्तेमाल नहीं करने वाले, बल्कि AI का भी इस्तेमाल करेंगे. राजामौली AI का इस्तेमाल कर के कुछ किरदार और जानवर रचेंगे.

खबर आई थी कि SSMB29 के लिए दुनियाभर से एक्टर्स को कास्ट किया जा रहा है. इंडोनेशिया की एक्ट्रेस चेल्सी इसलान का नाम लगातार फिल्म से जुड़ता रहा है मगर मेकर्स ने कुछ भी कंफर्म नहीं किया. राजामौली का प्लान है कि शूट के साथ-साथ फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम भी चलता रहे. ताकि फिल्म का कम तय डेडलाइन में पूरा हो जाए. बताया जा रहा है कि ये 2028 में रिलीज़ होगी.                                

वीडियो: महेश बाबू की SSMB29 में होगा AI का इस्तेमाल, हॉलीवुड वाले इसे पाप मानते हैं!

Advertisement

Advertisement

()