The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • SRK Fan Club organize Jawan early morning show at the Gaiety Galaxy in Mumbai

शाहरुख फैन क्लब टॉप गियर में, मुंबई के फेमस थिएटर में 'जवान' का सुबह 6 बजे का शो रखवा लिया

शाहरुख के फैन क्लब्स इससे पहले अनाउंस कर चुके हैं कि वो देश और दुनियाभर में 'जवान' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो ऑर्गनाइज़ करवाएंगे.

Advertisement
pic
29 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 29 अगस्त 2023, 12:23 PM IST)
Jawan
शाहरुख खान की फिल्म का गाना 'नॉट रमैया वस्तावैया' 29 अगस्त को रिलीज़ किया जाना है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

शाहरुख की 'जवान' इन दिनों बड़ा की-वर्ड बनी हुई है. लोग फिल्म से जुड़ी कोई भी जानकारी पढ़ना, सुनना और देखना चाहते है. इस बज़ को बनाने में मेकर्स के साथ-साथ शाहरुख के फैन क्लब्स का भी बड़ा हाथ हैं. वो 'जवान' को बड़ा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. तभी तो देशभर में फर्स्ट डे फर्स्ट शो की अनाउंसमेंट के बाद फैन क्लब मुंबई के गेटी गैलेक्सी थिएटर में 'जवान' का सुबह 06 बजे का अर्ली मॉर्निंग शो ऑर्गनाइज़ करवाएंगे.

फैन क्लब का दावा है कि अगर ऐसा होता है तो 'जवान' वो पहली फिल्म होगी, जिसका 06 बजे सुबह का शो इस थिएटर में चलाया जाएगा. खुद को शाहरुख खान का सबसे बड़ा फैन क्लब बताने वाले शाहरुख खान यूनिवर्स फैन क्लब की तरफ से देर रात ट्वीट किया गया. लिखा था,

''51 साल में पहली बार हमने गेटी गैलेक्सी थिएटर में सुबह 09 बजे का 'पठान' का शो ऑर्गनाइज़ करवाकर इतिहास रचा था. अब यही इतिहास 'जवान' के साथ फिर से रचने जा रहे हैं. जहां गेटी में सुबह 06 बजे से 'जवान' के शो को ऑर्गनाइज़ करवाएंगे.''

इसी ट्वीट में लोगों से जुड़ने के लिए भी कहा गया है. शाहरुख खान के फैन क्लब 'जवान' को सुपरहिट करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. पहले भी SRK यूनिवर्स ने अनाउंसमेंट की थी कि वो इंडिया में 300 से ज़्यादा शहरों में और दुनिया के 60 देशों में 'जवान' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो ऑर्गनाइज़ करवाने जा रहे हैं. बॉक्स ऑफिस फिगर्स की रिपोर्ट के मुताबिक फैन क्लब का फोकस साउथ स्टेट में ज़्यादा होगा.

वैसे 'जवान' के आस-पास इतना भयंकर बज़ बन चुका है मगर इसके ट्रेलर को अभी तक रिलीज़ नहीं किया गया है. वीडियो के नाम पर सिर्फ 'जवान' का प्रीव्यू वीडियो रिलीज़ किया गया था. जिसे आए भी लगभग डेढ़ महीना बीत चुका है. फैन्स ट्रेलर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. रेड चिलीज़ और शाहरुख खान की तैयारी है कि आखिरी 09 दिनों में फिल्म को जमकर प्रमोट करना है. इसके लिए एक के बाद एक इवेंट्स प्लान किए गए हैं.

* 29 अगस्त को फिल्म का नया गाना 'नॉट रमैया वस्तावैया' रिलीज़ किया जाना है.  
* 30 अगस्त को चेन्नई में म्यूज़िक लॉन्च होना है. इस इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट के साथ तमिल सिनेमा के कुछ बड़े नाम भी शिरकत करेंगे. 'जवान' के कंपोज़र अनिरुद्ध रविचंदर परफॉर्म करेंगे. 
* 31 अगस्त को 'जवान' का ट्रेलर आएगा और इसे दुबई के बुर्ज खलीफा पर भी दिखाया जाएगा. 
* 1 सितंबर को दुबई के अल हबतूर सिटी होटल (Al Habtoor City) में फिल्म का प्रमोशनल इवेंट रखा गया है. बताया ये भी जा रहा है कि इसी दिन से 'जवान' की एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी. 

खैर, 'जवान' को लेकर इतना टीम-टाम हो रहा है अब पिक्चर जनता को कितनी पसंद आती है ये तो 07 सितंबर के बाद ही पता चलेगा. जब ये फिल्म रिलीज़ होगी. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की जवान का ट्रेलर आने से पहले जनता ने RCE को टैग कर फनी मीम शेयर किए

Advertisement

Advertisement

()