The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Spirit: Prabhas speculated to go nude for a jail sequence in this Sandeep Reddy Vanga film

‘स्पिरिट’ में प्रभास का न्यूड सीन और थर्ड डिग्री टॉर्चर? शूट शुरू

'स्पिरिट' में प्रभास एक पुलिस ऑफिसर का रोल कर रहे हैं. संदीप रेड्डी वांगा उन्हें अब तक के सबसे खूंखार अवतार में दिखाने वालें हैं.

Advertisement
pic
7 मई 2026 (पब्लिश्ड: 08:23 PM IST)
Spirit, Prabhas
'स्पिरिट' की फीमेल लीड तृप्ति डिमरी हैं. ये फिल्म 5 मार्च 2027 को रिलीज़ होगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Prabhas ने Spirit के किस सीक्वेंस का शूट शुरू किया है? क्या Salman Khan की SVC63 का टाइटल The Messengers है? क्या Ajay Devgn और Ranbir Kapoor एक्शन फिल्म करने वाले हैं? सिनेमा से जु़ड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# 'स्पिरिट' में न्यूड सीन देंगे प्रभास! शूट शुरू

बीते दो दिन प्रभास की 'स्पिरिट' के पोस्टपोन होने की चर्चा होती रही. लोग कहते रहे कि सलमान की फिल्म से क्लैश टालने के लिए ये फैसला लिया गया है. मगर 6 मई को मेकर्स ने इन्हें कोरी अफ़वाह बताकर खारिज कर दिया. और खम ठोक कर कहा कि उनकी फिल्म 5 मार्च को ही आएगी. अब एक और बड़ी ख़बर आ रही है. न्यूज़ पोर्टल सिने जोश के मुताबिक प्रभास ने 'स्पिरिट' के सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है. ये 20 दिनों का शेड्यूल है जो हैदराबाद में ही चल रहा है. पोर्टल और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक प्रभास इस वक्त 'स्पिरिट' का सबसे बोल्ड, इंटेंस और ड्रामैटिक सीक्वेंस शूट कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि ये जेल सीक्वेंस है, जिसमें प्रभास को थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया जाएगा. और प्रभास इस सीन के लिए न्यूड शॉट भी देंगे. फिल्म के ऑडियो टीज़र में प्रकाश राज के डायलॉग्स में भी इस सीन का हिंट मिला था. रिपोर्ट के मुताबिक वो प्रभास को इस फिल्म में उनके करियर के अब तक के सबसे बेरहम लुक में दिखाने वाले हैं. ब्रूटल एक्शन और इंटेंस इमोशन कहानी का बेस हैं. दो दिन पहले सोशल मीडिया पर संदीप रेड्डी वांगा की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट हुए थे. इनमें वो हैदराबाद की महिंद्रा यूनिवर्सिटी कैम्पस के बाहर नज़र आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि संदीप लोकेशन फाइनल करने गए थे. और 'स्पिरिट' का ये सीक्वेंस इसी यूनिवर्सिटी में शूट हो रहा है.

# चैनिंग टैटम के साथ बनेगी 'लेटर द वॉर'

डायरेक्टर चार्ली कॉफमन 'लेटर द वॉर' नाम की फिल्म बनाने जा रहे हैं. डेडलाइन के मुताबिक टेसा थॉम्पसन और पैट्सी फेरन के बाद अब इस फिल्म में चैनिंग टैटम को भी कास्ट कर लिया गया है. ये फिल्म ईडो गेफेन की फेमस शॉर्ट स्टोरीज़ में से एक 'डेबीज़ ड्रीम हाउस' का सिनेमैटिक एडैप्टेशन है. इसकी शूटिंग अगले साल की पहली तिमाही में सायप्रस में शुरू होगी.

# सलमान की SVC63 का नाम क्या होगा, पता चल गया!

डायरेक्टर वामसी पैडिपली के साथ सलमान खान की फिल्म को लेकर नया अपडेट आया है. इधर मेकर्स इसका टाइटल प्रोमो बनाने में व्यस्त हैं. और इसका टाइटल लीक हो गया है. दैनिक भास्कर के मुताबिक इसका टाइटल लॉक हो गया है, और वो 'दी मैसेंजर्स' है. टाइटल के साथ फिल्म की थीम को लेकर भी ख़बरें हैं. इस रिपोर्ट के मुताबिक सलमान की ये फिल्म सिर्फ एक्शन थ्रिलर नहीं है. बल्कि वामसी पैडिपली इसे स्पाय ड्रामा के एलिमेंट्स भी डाल रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में 'दी मैसेंजर्स' को इसका वर्किंग टाइटल बताया जा रहा है. चूंकि अब तक मेकर्स की तरफ़ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है, इसलिए अभी टाइटल कन्फर्म नहीं हो सका है. हम बता दें कि मुंबई में फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो गया है. सेकेंड शेड्यूल मनाली में शूट होगा. और तीसरे शेड्यूल के लिए पूरी टीम हैदराबाद पहुंचेगी. बताया जा रहा है कि हैदराबाद में विलन के सीन शूट होने हैं. इसलिए थर्ड शेड्यूल से पहले विलन के लिए एक्टर का नाम फाइनल हो जाएगा. मिड-डे के मुताबिक अक्षय खन्ना और फ़हाद फ़ासिल टॉप विलन के रोल के टॉप कंटेंडर्स हैं.

# विकास बहल की 'इकाई' में राघव जुयाल

विकास बहल एक रोमैंटिक थ्रिलर फिल्म बना रहे हैं. टाइटल है 'इकाई'. इसमें राघव जुयाल और कोमल पावस्कर लीड रोल में हैं. मिड-डे के मुताबिक इसकी शूटिंग साल के सेकेंड हाफ में शुरू होगी.

# नितेश तिवारी की फिल्म में सुभान नाडियाडवाला

रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' के डायरेक्टर नितेश तिवारी की एक और फिल्म बनने जा रही है. मिड-डे के मुताबिक इसमें साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान नाडियाडवाला को कास्ट किया गया है. ये फिल्म नितेश तिवारी और मोहित सूरी ने लिखी है. इसे डायरेक्टर और नितेश तिवारी की पत्नी अश्विनी अय्यर तिवारी डायरेक्ट करेंगी. इसकी शूटिंग साल के अंत में शुरू होगी. ये सुभान की दूसरी फिल्म है. फिलहाल वो अपनी डेब्यू फिल्म 'ऐसी दीवानगी' की शूटिंग कर रहे हैं. इसे शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे हैं.

# अजय देवगन-रणबीर कपूर करेंगे एक्शन थ्रिलर

अजय देवगन और रणबीर कपूर के एक एक्शन ड्रामा थ्रिलर करने की ख़बरें आ रही हैं. ऑलवेज़ बॉलीवुड नाम के X हैंडल के मुताबिक इसे 'प्यार का पंचनामा' फेम लव रंजन बनाएंगे. मगर ये नई फिल्म नहीं है. साल 2018-19 में इसकी चर्चा हुई थी. IANS से चर्चा में ख़ुद लव रंजन ये फिल्म कन्फर्म की थी. फिर ये ठंडे बस्ते में चली गई. मगर अब एक बार फिर इसके बनने के आसार नज़र आ रहे हैं. इस पोस्ट के मुतबिक कहानी दो चचेरे भाइयों की है, जिनके पिता कुछ ग़लतफ़हमियों के चलते दूर हो गए. और अब ये दोनों भाई एक-दूसरे के दुश्मन गन गए हैं. बताया जा रहा है कि रणबीर अपनी 'रामायण' और अजय 'गोलमाल 5' के बाद इस फिल्म पर जुटेंगे. हालांकि उससे पहले रणबीर की 'एनिमल पार्क' लाइंडअप है. अभी इस बारे में मेकर्स या एक्टर्स की तरफ़ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है. इसलिए लल्लनटॉप इसकी पुष्टि नहीं करता है.

वीडियो: संदीप रेड्डी वांगा ‘स्पिरिट’ में दिखाएंगे प्रभास का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार!

Advertisement

Advertisement

()