The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Spirit: Prabhas led film is ahead of Ramayana, Varanasi, King, Maatrubhumi | Sandeep Reddy Vanga

प्रभास-वांगा की 'स्पिरिट' के आगे फीकी पड़ गई 'रामायण', 'वाराणसी', 'किंग'!

'स्पिरिट' का बजट इन सब फिल्मों से कम है. मगर पब्लिक में इसका क्रेज़ सबसे ज्यादा है.

Advertisement
pic
19 मई 2026 (पब्लिश्ड: 07:12 PM IST)
Ramayana, Varanasi, King, Spirit
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' 5 मार्च 2026 को रिलीज़ होगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Prabhas की Spirit ने Ramayana, Varanasi और King को किस मामले में पीछे छोड़ दिया है? Riteish Deshmukh की Raja Shivaji ने कौन सा बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है? क्या Shahrukh Khan की King लीक हो गई? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# 'स्पिरिट' ने 'किंग', 'वाराणसी' व 'रामायण' को भी पछाड़ा

प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' को रिलीज़ होने में अभी 10 महीने बाक़ी हैं. मगर पब्लिक में इसका क्रेज़ इस साल और अगले साल आने वाली मेगाबजट फिल्मों से कहीं ज्यादा है. ये 'वाराणसी' और 'रामायण' जैसी हज़ार करोड़ के ऊपर के बजट वाली फिल्मों से भी आगे निकल गई है. बुक माय शो पर 'स्पिरिट' के लिए एक लाख 26 हज़ार लोगों ने इंट्रेस्टेड ऑप्शन को मार्क किया है. इसके बाद सलमान खान की 'मातृभूमि' है. ये फिल्म अधर में लटकी है. कोई चर्चा भी नहीं है. मगर फिर भी पब्लिक को इस फिल्म का इंतज़ार है. 'मातृभूमि' के लिए एक लाख 15 हज़ार लोगों ने इंट्रेस्टेड मार्क किया है. इसके बाद है 'रामायण' जिसके लिए प्लैटफॉर्म पर 91 हज़ार 200 लोगों ने इंट्रेस्ट दिखाया है. 70 हज़ार 900 लोगों के मार्क के साथ शाहरुख की 'किंग' चौथे नंबर पर है. और 58 हज़ार 800 लोगों के इंट्रेस्टेड मार्क के साथ सबसे आखिरी है राजामौली की 'वाराणसी'. 'स्पिरिट' का बजट इन सभी फिल्मों से कम है. मगर प्रभास और संदीप रेड्डी के कॉम्बिनेशन का क्रेज़ ज़बरदस्त है. प्रभास का स्टारपावर तो अपनी जगह है ही. मगर वांगा स्टाइल ऑफ फिल्ममेकिंग जो पब्लिक ने 'कबीर सिंह' और 'एनिमल' में देखी, वो भी इसकी बड़ी वजह है. रॉ एक्शन और अल्फा मेल सब्जेक्ट लाइन को संदीप रेड्डी जिस तरह से प्रेज़ेंट करते हैं, वो लोगों को पसंद आता है. हालांकि ये एग्जिट पोल की तरह है. असली नतीजा तो टिकट खिड़की पर ही आएगा. देखना ये है कि रिलीज़ के बाद कौन सी फिल्म क्या तीर मारती है.

# 'किंग कोनन' पर काम शुरू, शूटिंग जनवरी से

आर्नोल्ड श्वॉर्जनेगर ने अपनी फिल्म 'कोनन द बार्बेरियन' का सीक्वल कन्फर्म कर दिया है. कोलाइडर से चर्चा में उन्होंने बताया कि 'कोनन 3' जिसका टाइटल 'किंग कोनन' है, उस पर काम शुरू हो चुका है. आर्नोल्ड इस फिल्म में उम्रदराज़ राजा के किरदार में रहेंगे. अगले साल जनवरी तक इसकी शूटिंग शरू हो जाएगी. इसे क्रिस्टोफ़र मक्वारी डायरेक्ट कर रहे हैं.

# 'किंग' के फोटो-वीडियो के बाद अब फिल्म ही लीक हो गई!

शाहरुख खान की 'किंग' की शूटिंग चाहे मुंबई में हुई हो, या दूसरे देश में. हर बार सेट से फोटो-वीडियो लीक हुए. और इस बार तो पूरी फिल्म ही सामने आ गई है. चौंकिए मत. ये फैन मेड फिल्म है जो शाहरुख के किसी चाहने वाले ने बनाई है. 15 मिनट की इस फिल्म में वो फोटो-वीडियो इस्तेमाल किए गए हैं, जो सेट से लीक हुए. Ai का यूज़ भी किया गया है. इसका बैकग्राउंड स्कोर 'मिशन इम्पॉसिबल' से इंस्पायर्ड है. इसमें शाहरुख और अभिषेक बच्चन के बीच क्लाइमैक्स में होने वाला फेस ऑफ है. सुहाना खान और दीपिका पादुकोण के फाइट सीन्स भी हैं.

# 'राजा शिवाजी' बनी सबसे कमाऊ मराठी फिल्म

रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' मराठी सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. अब तक इस मुक़ाम पर 'सैराट' थी. साल 2016 में आई 'सैराट' ने 110 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. 'राजा शिवाजी' ने महज़ 18 दिन में इसे पीछे छोड़ दिया है. 'राजा शिवाजी' ने 18 दिन में वर्ल्डवाइड 114.80 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनने से पहले ये फिल्म मराठी सिनेमा की हाइएस्ट ओपनर भी बनी. भारत में इसने 11.35 करोड़ रुपये से खाता खोला था.

# 3 जुलाई को आएगी राजू हीरानी की 'प्रीतम एंड पेड्रो'

राजकुमार हीरानी की पहली वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' की प्रीमियर डेट आ गई है. जियो हॉटस्टार की पोस्ट के मुताबिक ये 3 जुलाई को प्रीमियर होगी. ये सायबर क्राइम थ्रिलर है. राजकुमार हीरानी के बेटे वीर हीरानी और अरशद वारसी इसमें लीड रोल में हैं. इसे अविनाश अरुण ने डायरेक्ट किया है.

# अनिल शर्मा की 'अर्जुन नागा' की शूटिंग शुरू

डायरेक्टर अनिल शर्मा की अगली फिल्म 'अर्जुन नागा' की शूटिंग शुरू हो गई है. मिड-डे के मुताबिक 17 मई को मुहूर्त पूजा के बाद 18 मई को शूट शुरू हुआ. अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा फिल्म के हीरों हैं. अर्जुन रामपाल को विलन के रोल में लिया है. 18 मई को मुंबई के गोरेगांव में बने सेट पर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ एक गाने की शूटिंग हुई. चर्चा है कि हीरोइन के रोल में 'दी राजा साब' फेम निधि अग्रवाल को कास्ट किया गया है. मगर इस बारे में फिलहाल मेकर्स ने कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है.  

वीडियो: 'स्पिरिट' पोस्टपोन होते ही लोग बोले- "सलमान से डर गए प्रभास!"

Advertisement

Advertisement

()