ऐसा क्या है 'स्पाइडर मैन' के ट्रेलर में कि 24 घंटे में ही मिल गए 50 करोड़ व्यू!
इस फिल्म में स्पाइडर मैन के साथ कुछ ऐसा होने वाला जिससे उसकी शक्तियां प्रभावित होंगी

Tom Holland स्टारर Spider-Man: Brand New Day का Trailer कैसा है ? Jr NTR की Dragon में Anil Kapoor किस तरह का किरदार निभाने वाले हैं? Hrithik Rishan की Mess में लीड एक्टर कौन होगा? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
# 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' का ट्रेलर रिलीज़
मार्वल फैन्स के लिए इस वक्त चर्चा का सबसे बड़ा विषय ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ का ट्रेलर है. इसने रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. महज 24 घंटों में दुनियाभर के अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर 500 मिलियन यानी 50 करोड़ व्यू मिल चुके हैं. ये एक नया रिकॉर्ड है. इस ट्रेलर ने Grand Theft Auto VI (GTA 6) के सेकेंड ट्रेलर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, जिसे पहले 24 घंटों में 475 मिलियन यानी 47.5 करोड़ व्यू मिले थे. ट्रेलर के मुताबिक पीटर पार्कर यानी स्पाइडर मैन ने अपनी यादों को लोगों के दिमाग से मिटा दिया है. वो सबके लिए अजनबी हो गया है. अब वो बिल्कुल अकेला है. न तो MJ (ज़ेंडाया) उन्हें पहचानती हैं और न ही उनका दोस्त नेड (जेकब बैटलन). ट्रेलर में दिखाया गया है कि पीटर अपनी शक्तियों में आ रहे बदलाव से परेशान है और मदद के लिए डॉ. ब्रूस बैनर यानी हल्क (मार्क रफैलो) के पास जाता है_ बैनर उसे चेतावनी देतk है कि DNA में बदलाव खतरनाक हो सकता है, लेकिन पीटर इसके बावजूद अपने मिशन से पीछे नहीं हटता. टॉम हॉलैंड के साथ माइकल मैंडो और जॉन बर्नथल भी फिल्म में हैं. डेस्टिन डेनियल क्रेटन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 31 जुलाई को रिलीज़ होगी.
# हर्षवर्धन राणे की 'यूनिफॉर्म' में अनिल कपूर की एंट्री
डायरेक्टर मिलाप ज़वेरी हर्षवर्धन राणे को लेकर एक कॉप ड्रामा फिल्म बना रहे हैं. टाइटल है 'यूनिफॉर्म'. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक इसमें अनिल कपूर को भी कास्ट किया गया है. वो फिल्म में सीनियर पुलिस ऑफिसर के रोल में नज़र आ सकते हैं.
# Jr NTR की 'ड्रैगन' में विलन बनेंगे अनिल कपूर
Jr NTR की 'ड्रैगन' में अनिल कपूर काम कर रहे हैं, ये तो ख़ुद अनिल ने ही सोशल मीडिया पर बता दिया था. मगर मिड-डे की लेटेस्ट रिपोर्ट कहती है कि वो इस फिल्म विलन का रोल कर रहे हैं. ये फिल्म पहले जून 2026 में रिलीज़ होने वाली थी. मगर अब ये दिसंबर एंड में आएगी. इसे 'सलार' वाले प्रशांत नील डायरेक्ट कर रहे हैं.
# ऋतिक की फिल्म 'मेस' में प्रतीक गांधी होंगे लीड
HRX फिल्म्स एमेज़ॉन प्राइम वीडियो के साथ मिलकर एक कॉमेडी फिल्म बना रही है. टाइटल है 'मेस'. वैरायटी इंडिया के मुताबिक इसमें प्रतीक गांधी लीड रोल में कास्ट किए गए हैं. इस रिपोर्ट के मुताबिक ये अमेरिकन राइटर पॉल सॉटर की लिखी स्क्रिप्ट का हिंदी एडैप्टेशन है. ये कहानी एक ऐसे शख़्स की है जिसे OCD है. उसके घर में कुछ लुटेरे उसके रिश्तेदार बन कर घुस आते हैं. उस शख्स के OCD की वजह से तनाव भरे हालात में भी हास्य पैदा होता है. ऋतिक इस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर जुड़े हैं. 'लूटकेस' और 'ट्रिपलिंग सीज़न 1' वाले राजेश ए. कृष्णन इस फिल्म के डायरेक्टर हैं.
# रसल क्रो स्टारर 'बीस्ट' का ट्रेलर आया
लायंसगेट स्टूडियोज़ ने अपकमिंग स्पोर्ट्स फिल्म 'बीस्ट' का ट्रेलर रिलीज़ किया है. ये मिक्स मार्शल आर्ट्स यानी MMA थ्रिलर है. डैनियल मैकफर्सन इसमें MMA प्लेयर बने है. बरसों से उनका किरदार पैटन इस गेम से दूर था. मगर अब किसी वजह से उसने लौटना पड़ा है. रसल क्रो इसमें पैटन के कोच हैं. टायलर एटकिन्स के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
# 'लव सोनिया' के 9 डिलीटेड सीन कल प्रीमियर होंगे
मृणाल ठाकुर की पहली हिंदी फिल्म 'लव सोनिया' साल 2018 में रिलीज़ हुई थी. ये फिल्म सेक्स ट्रैफिकिंग और उसकी शिकार लड़कियों की बात करती हैं. मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी, कि 'लव सोनिया' के 9 डिलीटेड सीन रिलीज़ किए जाने वाले हैं. ये कल यानी 20 मार्च को यूट्यूब पर प्रीमियर होंगे.
वीडियो: फिल्म 'स्पाइडरमैन: नो वे होम' में मार्वल फैन के लिए क्या खास है?

.webp?width=60)

