The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • South Star Ravi Teja set to resume Ravanasura shoot, climax to be filmed

रवि तेजा की 'रावणासुर' के क्लाइमैक्स पर मेकर्स ने पांच करोड़ खर्च कर दिए

नेटफ्लिक्स ने फिल्म्स डे इवेंट पर कई फिल्मों की अनाउंसमेंट की. साथ ही फिल्मों का न्यू लुक भी शेयर किया.

Advertisement
pic
30 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 30 अगस्त 2022, 05:56 PM IST)
रवि तेजा फिर से 'रावणासुर' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं.
Ravi Teja
Quick AI Highlights
Click here to view more

एंटरटेनमेंट की खबरों का डेली बुलेटिन आप यहां पढ़ सकते हैं. सिनेमा से जुड़ी बड़ी खबरें आपको यहां मिल जाएंगी. नीचे पढ़िए नेटफ्लिक्स ने कौन-कौन सी फिल्में अनाउंस की और रावणासुर के क्लाइमैक्स पर मेकर्स कितने पैसे खर्च कर रहे हैं?

# 'द रिंग्स ऑफ पावर' का मेकिंग वीडियो रिलीज़

अमेज़न की सीरीज़ 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर' का मेकिंग वीडियो रिलीज़ किया गया है. जिसमें कज़ाट डूम दिख रहा है. ये बिग बजट सीरीज़, 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' की प्रीक्वल सीरीज़ होगी. 

जिसे 02 सितंबर से अमेज़न पर देखा जा सकेगा.

# ऑस्कर 2023 को होस्ट नहीं करेंगे क्रिस रॉक?

कॉमेडियन-एक्टर क्रिस रॉक और विल स्मिथ का थप्पड़ विवाद खूब चर्चा में रहा. अब रिपोर्ट्स हैं कि क्रिस रॉक ने 2023 में होने वाले 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स को होस्ट करने से मना कर दिया है.

# डैनियल रैड्क्लिफ की Weird का ट्रेलर आया

'हैरी पॉटर' फेम एक्टर डैनियल रैड्क्लिफ की फिल्म Weird: The Al Yankovic Story का ट्रेलर आ गया. ये अमेरिकन सिंगर Weird Al की बायोपिक है. मूवी को टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था. 

मूवी 04 नवंबर को रिलीज़ होगी.

# नेटफ्लिक्स ने फिल्म्स डे इवेंट पर अनाउंस की फिल्में

नेटफ्लिक्स ने फिल्म्स डे इवेंट पर कई फिल्मों की अनाउंसमेंट की. साथ ही फिल्मों का न्यू लुक भी शेयर किया. इसमें तब्बू की 'खूफिया', अनुष्का की 'चकदा एक्सप्रेस', दिलजीत की 'जोगी', राजकुमार राव की 'मोनिका: ओ माई डार्लिंग', ज़ोया अख्तर की 'द आर्चीज़', रितेश की 'प्लान ए प्लान बी', 'काला', 'चोर निकल के भागा' जैसी फिल्मे हैं.

# तब्बू की 'खूफिया' का फर्स्ट लुक आ गया है

नेटफ्लिक्स की फिल्म अनाउंसमेंट के बाद विशाल भारद्वाज की फिल्म 'खूफिया' का फर्स्ट लुक आ गया. इसमें आशीष विद्यार्थी, अली फज़ल भी नज़र आ रहे हैं. ये एक मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म होगी. जिसे जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा.

# दिलजीत की फिल्म 'जोगी' का ट्रेलर आ गया

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'जोगी' का ट्रेलर आज आ गया. कहानी 1984 के दंगों पर आधारित होगी. तीन दोस्तों की इस कहानी में हितेन तेजवानी और मुहम्मद ज़ीशान अयूब भी दिखेंगे. 

इसे 16 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा.

# 'रावणासुर' के शूट के लिए हैदराबाद पहुंचे रवि तेजा

रवि तेजा इन दिनों अपनी फिल्म 'रावणासुर' के क्लाइमैक्स शूट के लिए हैदराबाद पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि इस मूवी के क्लाइमैक्स को शूट करने के लिए मेकर्स पांच करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं. मूवी को सुधीर वर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं.

# विवादित ट्वीट के लिए गिरफ्तार हुए कमाल आर. खान

कमाल आर. खान को 2020 के उनके एक विवादित ट्वीट के चलते मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है. उनके खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में युवा सेना सदस्य राहुल कनाल ने शिकायत दर्ज करवाई थी. उनका ये ट्वीट इरफ़ान खान और ऋषि कपूर के बारे में था. जिसकी वजह से वो अब कानूनी पचड़े में पड़ते नज़र आ रहे हैं.

वीडियो: दी सिनेमा शो: विद्या बालन की द डर्टी पिक्चर का बनेगा सीक्वल

Advertisement

Advertisement

()