साउथ की फिल्में प्रगतिशील नहीं, पुराने फॉर्मूले पर चल रही - राकेश रोशन
Rakesh Roshan ने कहा कि साउथ की फिल्में भले ही कामयाब हो रही हैं मगर वो लोग सेफ खेलते हैं.

बीते कुछ सालों से नॉर्थ वर्सेज साउथ सिनेमा वाली डिबेट और भी ज़्यादा ज्वलंत हो गई है. हाल ही में एक राउंडटेबल में तेलुगु फिल्मों के प्रोड्यूसर Naga Vamsi ने Boney Kapoor से कहा था कि मुंबई वाले बांद्रा और जुहू के लिए फिल्में बनाते हैं. जबकि तेलुगु सिनेमा में कितना अच्छा काम हो रहा है. इस पर Hansal Mehta, Sanjay Kapoor और Siddharth Anand जैसे फिल्ममेकर्स ने अपने तरीके से नाग को कॉल आउट किया था. खैर हाल ही में राकेश रोशन ने भी साउथ सिनेमा पर बात की है. नेटफ्लिक्स पर The Roshans नाम की डॉक्यू-सीरीज़ रिलीज़ होने वाली है. उसी के सिलसिले में राकेश रोशन मीडिया से बातचीत कर रहे हैं. उन्होंने ज़ूम को दिए इंटरव्यू में साउथ इंडियन सिनेमा के लिए कहा,
राकेश रोशन का ये स्टेटमेंट ऐसे समय में आया है जब पुष्पा 2 सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. बाकी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्मों की लिस्ट में वो दूसरे नंबर पर पहुंच गई. पुष्पा 2 भले ही जमकर पैसा बना रही है. लेकिन क्रिटिक्स ने अपने रिव्यूज़ में यही लिखा कि फिल्म को पुराने फॉर्मूला में फिट कर के ही बनाया गया है. फिल्म में ऐसे एलिमेंट्स के लिए जगह बनाई गई जिन्हें दसियों बार तेलुगु सिनेमा में इस्तेमाल किया जा चुका है. फिर चाहे वह हीरोइज़्म हो या फैमिली वाला इमोशनल ऐंगल. बाकी मुद्दे की बात ये भी है कि मेकर्स ने भले ही पुराने मसालों को भुनाया हो लेकिन वो बॉक्स ऑफिस पर कारगर साबित हो गया.
बाकी राकेश रोशन की बात करें तो उन पर और उनके परिवार पर बनी डॉक्यू सीरीज़ The Roshans 17 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी. खबर है कि वो जल्द ही कृष 4 पर भी का शुरू करने वाले हैं. लेकिन राकेश रोशन इस पार्ट को डायरेक्ट नहीं करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म को बनाने वाले हैं मगर फिलहाल मेकर्स की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
वीडियो: दी सिनेमा शो: रामचरण की गेम चेंजर और पुष्पा 2 के कलेक्शन पर रामगोपाल वर्मा ने क्या खुलासा किया?

.webp?width=60)

