The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Sooryavanshi: Upcoming cop drama starring Akshay Kumar directed by Rohit Shetty

अक्षय कुमार की रोहित शेट्टी डायरेक्टेड फिल्म आ रही है, जिसका सलमान खान से तगड़ा कनेक्शन है

फिल्म में 'सिंबा' और 'सिंघम' भी दिखाई देंगे.

Advertisement
pic
5 मार्च 2019 (अपडेटेड: 5 मार्च 2019, 09:20 AM IST)
Img The Lallantop
अक्षय कुमार की इस आने वाली कॉप फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट करेंगे.
Quick AI Highlights
Click here to view more
रणवीर सिंह के साथ ब्लॉकबस्टर 'सिंबा' देने के बाद रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में लग गए हैं. फिल्म का नाम है 'सूर्यवंशी'. ये फिल्म कई मायनों में खास है. क्योंकि इस फिल्म में अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी पहली बार साथ काम करेंगे. अक्षय कुमार एक बार फिर से पुलिवाले बनेंगे. और ये फिल्म सलमान खान की पसंदीदा डेट पर आ रही है. इन बातों को विस्तार से हम नीचे जानेंगे.
1) 'सिंबा' के ही आखिर में अक्षय का किरदार दिखाकर रोहित शेट्टी ने इस बात का ऐलान कर दिया था, वो दोनों जल्द ही साथ काम करने वाले हैं. 'सिंबा' में अक्षय ने एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्कॉयड) चीफ वीर सूर्यवंशी का किरदार निभाया था. इस फिल्म में वो वही रोल करते नज़र आएंगे. 5 मार्च को 'सूर्यवंशी' से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक पोस्टर लॉन्च किया गया. लॉन्च किए गए दोनों पोस्टर्स में अक्षय कुमार खाकी धारण किए हुए एक्शन में नज़र आ रहे हैं. इसके बाद इस फिल्म के पोस्टर्स अजय देवगन और रणवीर सिंह ने भी पोस्ट किए और लिखा 'सूर्यवंशी' अकेला नहीं है. मतलब साफ है 'सूर्यवंशी' में अक्षय के साथ 'सिंघम' और 'सिंबा' भी दिखाई देंगे.
2) रोहित शेट्टी 'गोलमाल' और 'सिंघम' जैसी फिल्म फ्रैंचाइज़ी शुरू कर उसे सक्सेसफुली आगे बढ़ा रहे हैं. अक्षय कुमार की आने वाली 'सूर्यवंशी' उनके गढ़े कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें 'सिंघम' और 'सिंबा' आते हैं. आने वाले दिनों में ऐसा भी हो सकता है कि 'सूर्यवंशी', 'सिंघम' और 'सिंबा' तीनों किरदार एक ही फिल्म में फुल फ्लेज्ड रोल में दिखाई दें.
फिल्म 'सूर्यवंशी' के पहले पोस्टर में अक्षय कुमार.
फिल्म 'सूर्यवंशी' के पहले पोस्टर में अक्षय कुमार.

3) अक्षय कुमार 1992 में आई फिल्म 'मिस्टर बॉन्ड' में पहली बार पुलिसवाले के रोल में दिखे थे. उसके बाद से अब तक वो 'अशांति', 'कायदा कानून', 'मोहरा', 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'खाकी', 'आन', 'राउडी राठोर' और 'खिलाड़ी 786' जैसी फिल्मों में खाकी वर्दी में दिखाई दे चुके हैं.
फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्कॉयड) चीफ का होगा.
फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्कॉयड) चीफ का होगा.

4) 'सूर्यवंशी' का सलमान खान के साथ भी तगड़ा कनेक्शन है. अक्षय कुमार की ये फिल्म 2020 में ईद के मौके पर रिलीज़ होने वाली है. आमतौर पर ईद, दीवाली और क्रिसमस ये तीन वीकेंड खानों ने अपने लिए बांट रखे हैं. ईद पर सलमान खान, दीवाली पर शाहरुख और क्रिसमस पर आमिर अपनी फिल्में रिलीज़ करते हैं. 2019 ईद पर सलमान खान अली अब्बास जफर डायरेक्टेड 'भारत' शेड्यूल्ड है. वहीं अगले साल ईद पर 'दबंग 3' के रिलीज़ होने की खबरें थीं. हालांकि पिछले दो साल से सलमान की ईद पर रिलीज़ हुईं फिल्में 'ट्यूबलाइट' (2017) और 'रेस 3' (2018) भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी हैं. अक्षय से पहले सलमान खान भी 'सूर्यवंशी' (1992) नाम की फिल्म में दिखाई दे चुके हैं.
1992 में आई 'सूर्यवंशी' के पोस्टर में सलमान खान और अमृता सिंह.
1992 में आई 'सूर्यवंशी' के पोस्टर में सलमान खान और अमृता सिंह.

5) फिलहाल अक्षय कुमार केसरी के प्रमोशन और आने वाली दो फिल्में 'गुड न्यूज़' और 'मिशन मंगल' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इन फिल्मों का काम पूरा करने के बाद अक्षय कुमार सूर्यवंशी पर काम शुरू करेंगे. ऐसा कहा जा रहा है कि 'सूर्यवंशी' की शूटिंग अप्रैल-मई में शुरू हो सकती है.


वीडियो देखें: जनता ने ट्विटर पर अक्षय कुमार और करण जौहर को जम कर सुनाया

Advertisement

Advertisement

()