The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Soorma Trailer: Inspiring story of Indian hockey player Sandeep Singh starring Diljit Dosanjh, Tapsee Pannu and Angad Bedi directed by Shaad Ali

दिलजीत उस हॉकी प्लेयर के रोल में दिखेंगे, जिसे गोली लगने के बाद लकवा हो गया

लेकिन वो लौटा और दुनियाभर में तहलका मचा दिया.

Advertisement
pic
11 जून 2018 (अपडेटेड: 11 जून 2018, 12:28 PM IST)
Img The Lallantop
हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की लाइफ पर बेस्ड है फिल्म 'सूरमा'.
Quick AI Highlights
Click here to view more
'भाग मिल्खा भाग', 'मेरी कॉम', 'एमएस धोनी', 'पान सिंह तोमर', 'सरबजीत' और 'अज़हर' जैसी कई बायोपिक बीते कुछ अरसे में बनी हैं. आने वाले समय में ये लिस्ट और भी लंबी होने वाली है. क्योंकि हमें सआदत हसन के ऊपर बनी 'मंटो', संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह की लाइफ पर बनी फिल्में देखने को मिलेंगी. संदीप की बायोपिक 'सूरमा' का ट्रेलर आ गया है. जानते हैं इसके बारे में:
1.) हरियाणा के कुरुक्षेत्र से आने वाले संदीप सिंह ने साल 2004 में मलेशिया में हुए सुल्तान अज़लान शाह हॉकी कप के दौरान इंडिया की नेशनल टीम में अपना डेब्यू किया था. उसी साल अपने दमदार परफॉर्मेंस से उन्होंने इंडिया को एशिया कप जीतने में मदद की. इंटनेशनल हॉकी में उनके नाम की काफी चर्चा होने लगी थी. वो इंडिया के पेनल्टी कॉर्नर स्पेशलिस्ट माने जाते हैं. 'सूरमा' में इनका रोल 'उड़ता पंजाब' से हिन्दी फिल्मों में कदम रखने वाले पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ कर रहे हैं.
पहली वाली फोटो में दिलजीत हैं और दूसरी में संदीप. अंतर लग रहा है क्या?
फिल्मी संदीप. असली संदीप. 

2.) संदीप दुनिया में सबसे तेज ड्रैग-फ्लिक लगाने वाले प्लेयर माने जाते हैं. इसलिए उन्हें 'फ्लिकर सिंह' के नाम से भी बुलाया जाता है. उनके जबरदस्त खेल को देखते हुए 2009 में उन्हें इंडियन हॉकी टीम का कैप्टन बना दिया गया. उनके कप्तान बनते ही इंडियन टीम 2009 सुल्तान अज़लान शाह हॉकी कप में हिस्सा लेने मलेशिया गई. इंडिया ने न सिर्फ 13 साल बाद ये टूर्नामेंट जीता बल्कि संदीप को सबसे ज़्यादा 16 गोल दागने के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया.
संदीप सिंह हालांकि 2014 से इंडियन टीम से बाहर चल रहे हैं.
संदीप सिंह हालांकि 2014 से इंडियन टीम से बाहर चल रहे हैं.

3.) अगले साल यानी 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स इंडिया में हो रहे थे. इज़्ज़त का सवाल था. ऊपर से अपने घर में, अपने फैंस के सामने बढ़िया परफॉर्म करने का प्रेशर भी था. लेकिन तब तक संदीप टीम की कप्तानी से हट चुके थे. बावजूद इसके टीम इंडिया कॉमनवेल्थ गेम्स में उनकी दमदार प्रदर्शन के बूते सिल्वर मेडल के साथ दूसरे नंबर पर रही थी.
इस फिल्म के लिए दिलजीत और तापसी को संदीप ने ही हॉकी की कोचिंग दी है.
इस फिल्म के लिए दिलजीत और तापसी को संदीप ने ही हॉकी की कोचिंग दी है.

4.) लेकिन ये सबकुछ होने के पहले संदीप के साथ एक बड़ा हादसा हो चुका था. 2006 में वो नेशनल कैंप में हिस्सा लेने के लिए शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली आ रहे थे. इसी दौरान एक रेलवे पुलिस जवान की बंदूक से इन्हें गोली लग गई. इससे संदीप की निचली पसली, लिवर और किडनी तीनों ही बुरी तरह घायल हो गए. शरीर के निचले हिस्से को लकवा हो गया. डॉक्टरों ने कह दिया - 'संदीप सिंह कभी अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पाएंगे'. इसके बाद उन्होंने जिस तरह से खुद को ठीक करके इंटरनेशल हॉकी में वापसी की और अपनी परफॉर्मेंस से पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया, यही चीज़ उनकी कहानी को इंस्पायरिंग बनाती है.
संदीप को 2006 में ट्रेन में गोली लग गई थी.
संदीप को 2006 में ट्रेन में गोली लग गई थी, जिसके बाद उनके शरीर का निचला हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया था.

5.) फिल्म में संदीप की इस पूरी जर्नी को दिखाया जाएगा. हालांकि फिल्म में एक रोमैंटिक एंगल को भी सेंटर में रखा गया है. ये रोमांस भी संदीप की असल लाइफ से ही प्रेरित है. अपने शुरुआती दिनों में उन्हें हरप्रीत नाम की एक हॉकी प्लेयर से प्यार हो गया था, जिसने उनके खेल को निखारने में बहुत मदद की. उस रिश्ते का आगे क्या हुआ वो हमें फिल्म में पता चलेगा. फिल्म में हरप्रीत का रोल तापसी पन्नू कर रही हैं.
इस फिल्म में तापसी संदीप की लव इंट्रेस्ट दिलप्रीत का रोल कर रही हैं. आने वाले दिनों में वो ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'मुल्क'में नज़र आने वाली हैं.
तापसी संदीप की लव इंट्रेस्ट का रोल कर रही हैं. आने वाले दिनों में वो ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'मुल्क'में भी दिखेंगी.

6.) 'सूरमा' के ट्रेलर में जिस तरह से संदीप का ये पूरा सफर दिखाया गया है, वो रोचक लग रहा है. फिल्म में देशभक्ति से लेकर, अधूरा प्रेम, इंडिया-पाकिस्तान मैच, एक्सीडेंट और एक नालायक लड़के के इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर बनने की कहानी है.
दिलजीत ने 'उड़ता पंजाब' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था.ये उनकी दूसरी हिन्दी फिल्म है.
दिलजीत ने 'उड़ता पंजाब' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. लीड रोल में ये उनकी तीसरी हिन्दी फिल्म है.

7.) फिल्म में दिलजीत और तापसी के अलावा अंगद बेदी, चित्रांगदा सिंह, विजय राज, कुलभूषण खरबंदा और सतीश कौशिक भी नजर आएंगे. 'साथिया', 'बंटी और बबली', 'किल दिल' और 'ओके जानू' जैसी फिल्में बना चुके शाद अली 'सूरमा' को डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म 13 जुलाई को रिलीज़ होगी.
सूरमा में विजय राज हॉकी कोच का रोल कर रहे हैं, कुलभूषण खरबंदा हॉकी के संबंधित किसी संस्था के सदस्य और सतीश कौशिक संदीप के पिता का रोल कर रहे हैं.
विजय राज हॉकी कोच के रोल में और कुलभूषण खरबंदा किसी हॉकी संस्था के सदस्य के रोल में. इनके अलावा सतीश कौशिक संदीप के पिता के किरदार में दिखेंगे.



फिल्म का ट्रेलर यहां देखें:



ये भी पढ़ें:
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी की पहली फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर यहां देखिए
‘थ्री इडियट्स’ और ‘पीके’ बनाने वाले राजकुमार हीरानी की फिल्म Sanju का ट्रेलर यहां देखें
हीरानी की फिल्म ‘संजू’ का ट्रेलर बार-बार देखने वाले भी ये बातें नहीं पकड़ पाए
क्यों इस साल की यादगार फिल्म होगी ‘सर’? सबसे पहले यहां देखें उसके दो वीडियो!



वीडियो देखें: फिल्म रिव्यू: फेमस

Advertisement

Advertisement

()