सलमान-सूरज बड़जात्या वाली फिल्म पर बोले डायरेक्टर, "हम काम कर रहे हैं..."
सूरज बड़जात्या ने बताया कि वो सलमान की उम्र के हिसाब से कहानी तैयार कर रहे हैं.
.webp?width=210)
Sooraj Barjatya ने Salman Khan को उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्में दी हैं. सलमान की पहली मेजर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ को भी सूरज ने डायरेक्ट किया था. दोनों ने उसके बाद ‘हम आपके हैं कौन’ की. ये फिल्म लंबे समय तक सलमान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म रही. हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे ज़्यादा फुटफॉल पाने वाली फिल्मों में शुमार हो गई. सलमान और सूरज ने आखिरी बार साल 2015 में आई ‘प्रेम रतन धन पायो’ में काम किया. उसके बाद से ये कयास लगाए जाने लगे कि दोनों साथ में कब काम करेंगे. समय-समय पर ऐसी खबरें उड़ने लगी कि दोनों जल्द ही साथ में काम करने वाले हैं. लेकिन अब करीब दस साल बाद सूरज बड़जात्या और सलमान खान एक फिल्म पर साथ काम करने वाले हैं. खुद सूरज ने ये कंफर्म किया है.
हाल ही में उन्होंने इंडिया टुडे से बात की. सूरज ने बताया कि वो सलमान की उम्र के हिसाब से उनके लिए कहानी तैयार करेंगे. जब उनसे पूछा गया कि ये फिल्म कब बनेगी, तो सूरज का कहना था:
बाकी इसी बातचीत में उन्होंने बताया कि वो अपनी अगली फिल्म पर भी काम कर रहे हैं. इस बारे में सूरज ने बताया:
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो इस फिल्म को आयुष्मान खुराना के साथ बना रहे हैं. बाकी सलमान वाली फिल्म की बात करें तो बताया गया कि इसका टाइटल ‘प्रेम की शादी’ होगा. मगर सूरज खुद इस खबर को खारिज कर चुके. उन्होंने बताया था कि वो सलमान के साथ ‘प्रेम की शादी’ नाम की कोई फिल्म नहीं बना रहे हैं. सलमान के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो फिलहाल ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर काम कर रहे हैं. इसे अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं. दूसरी ओर सूरज अपने टीवी शो ‘मनपसंद की शादी’ को प्रमोट कर रहे हैं. 11 अगस्त से ये शो कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होगा.
वीडियो: सलमान ने 'बैटल ऑफ गलवान' का शेड्यूल क्यों कैंसिल किया?

.webp?width=60)

