The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Sooraj Barjatya recalls when people walked out of Hum Aapke Hain Koun Premiere

जब 'हम आपके हैं कौन' के प्रीमियर पर लोगों का रिएक्शन देख सूरज बड़जात्या के होश उड़ गए थे

गाने बजते और लोग सिनेमाघरों से भागने लगते. ये हश्र देखकर सूरज बड़जात्या को बेचैनी होने लगी थी, फिर उनके पास एक जवान शख्स आया.

Advertisement
hum aapke hain koun sooraj barjatya interview
पहले फिल्म को कोई देखना नहीं चाहता था. फिर इतनी चल निकली कि रिकॉर्ड बना दिए.
pic
यमन
17 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 17 नवंबर 2022, 12:47 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सूरज बड़जात्या ने हिंदी सिनेमा को तीन बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी – ‘मैंने प्यार किया, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ साथ हैं’. इन सभी में से बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत कायम की ‘हम आपके हैं कौन’ ने. लेकिन एक पॉइंट था जब ये फिल्म सिनेमाघरों में चल रही थी और लोग अपनी सीट छोड़कर बाहर निकले जा रहे थे. सूरज बड़जात्या की नई फिल्म आई है, ‘ऊंचाई’. उसी के प्रोमोशन के सिलसिले में उन्होंने ‘हम आपके हैं कौन’ पर बात की. 

‘हम आपके हैं कौन’ ने इंडिया में करीब 72.47 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया था. दुनियाभर में इसकी कमाई करीब 250 करोड़ रुपए तक पहुंची. सलमान खान और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म के कलेक्शन को करीब 15 साल तक कोई दूसरी भारतीय फिल्म बीट नहीं कर पाई. फिल्म के कलेक्शन का अंत भले ही भला हुआ. लेकिन उसके लिए सभी दिन भी ‘अच्छे दिन’ नहीं थे. इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में सूरज ने फिल्म की प्रीमियर वाली रात का वाकया साझा किया. उन्होंने बताया कि फिल्म में गाना आता और लोग थिएटर से बाहर निकलना शुरू कर देते. ये सिलसिला हर गाने के साथ चला. सूरज को ये देखकर घबराहट हुई. समझ नहीं आ रहा था कि लोगों को फिल्म क्यों पसंद नहीं आ रही. 

Image embed

सूरज ने इस पर बात करते हुए आगे कहा,

Image embed

सूरज बताते हैं कि उस मौके पर एक जवान शख्स उनके पास आया. कहा कि ये सभी के साथ होता है. राज कपूर के साथ भी हुआ है. इसलिए आपको अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर देना चाहिए. ‘मेरा नाम जोकर’ राज कपूर का पैशन प्रोजेक्ट था. बस ये सिनेमाघरों में सीटें नहीं भर पाया. वो बात अलग है कि लोग आज इस फिल्म को क्लासिक का दर्जा देते हैं. ‘हम आपके हैं कौन’ का हश्र ‘मेरा नाम जोकर’ जैसा नहीं हुआ. सूरज बड़जात्या की फिल्म ने चार दिन बाद मोमेंटम पकड़ लिया. वर्ड ऑफ माउथ के चलते लोग जुटने लगे. 

Image embed

सूरज कहते हैं कि ‘हम आपके हैं कौन’ से उन्हें ज़रूरी बात सीखने को मिली. कि उन्हें बस फिल्म बनानी है और लोगों के सामने पेश करनी है. आप पब्लिक को ब्लेम नहीं दे सकते कि उन्हें सिनेमा की समझ नहीं. पब्लिक सब जानती है. ‘ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरेवर’ जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्म के साथ रिलीज़ हुई ‘ऊंचाई’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पांव मज़बूती से जमा रखे हैं. फिल्म ने अब तक करीब 15 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.                 

वीडियो: मूवी रिव्यू - गुडबाय

Advertisement

Advertisement

()