The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Sonu Nigam lashed out at IIFA for not getting a nomination for Bhool Bhulaiya 3 song

अवॉर्ड नहीं मिला, तो सोनू निगम ने इस बार राजस्थान सरकार के साथ IIFA वालों को भी रगड़ दिया

Bhool Bhulaiya 3 के गाने के लिए अवॉर्ड नहीं मिला, तो Sonu Nigam बोले- थैंक यू IIFA.

Advertisement
sonu nigam, iifa awards 2025, kartik aaryan,
सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके IIFA को लताड़ा है.
pic
मेघना
12 मार्च 2025 (अपडेटेड: 12 मार्च 2025, 05:04 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बीते दिनों IIFA Awards 2025 जयपुर में हुए. जिसमें कई कैटेगरीज़ में कई स्टार्स और फिल्मों को अवॉर्ड बांटे गए. बेस्ट सिंगर मेल का अवॉर्ड जुबिन नौटियाल को उनके गाने 'दुआ' के लिए मिला. जो Yami Gautam की फिल्म Article 370 का गाना था. अब सिंगर Sonu Nigam ने IIFA को खरी-खोटी सुनाई है. सोनू निगम को इस बार के IIFA अवॉर्ड्स में एक भी नॉमिनेशन न देने के लिए प्यार से लताड़ा है. क्या है पूरा मामला आइए बताते हैं.

25वें IIFA अवॉर्ड्स वैसे तो हर साल इंटरनेशनल लोकेशन्स पर होते हैं. मगर इस बार सिल्वर जुबली मनाते हुए इसे राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित किया गया. बेस्ट फीमेल सिंगर का अवॉर्ड श्रेया घोषाल को मिला. कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' के गाने 'मेरे ढोलना...' के लिए. इसी गाने को सोनू निगम ने भी गाया था. जिसका एक हिस्सा ‘भोला भोला था, सीधा-सादा था’, वाला हिस्सा बहुत वायरल हुआ. खूब पसंद भी किया गया. मगर बेस्ट सिंगर मेल की कैटेगरी में उन्हें नॉमिनेट तक नहीं किया गया. सोनू इसी बात से खफा हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. लिखा,

Embed
Embed

सोनू के इस पोस्ट को समझने के लिए हमें टाइम ट्रैवल करके दिसंबर 2024 में चलना पड़ेगा. पिछले साल दिसंबर में सोनू निगम जयपुर में Rising Rajasthan Global Investment Summit में परफॉर्म करने पहुंचे थे. इस इवेंट में राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा समेत दूसरे मंत्री भी शामिल हुए थे. मगर सोनू की परफॉर्मेंस के बीच से ही सीएम और बाकी मिनिस्टर्स उठकर चले गए. शो खत्म होने के ठीक बाद सोनू ने अपने इंस्टा पर वीडियो पोस्ट किया. जिसमें कहा कि किसी भी आर्टिस्ट की परफॉर्मेंस के बीच से उठकर जाना कला का अपमान हैं. कलाकार का अपमान है.

सोनू ने इस वीडियो में कहा था,

Embed
Embed

सोनू ने इस वीडियो में आगे कहा,

Embed

सोनू का ये वीडियो उस वक्त बहुत वायरल हुआ था. अब इस बार का IIFA जयपुर में हुआ. जिसमें सोनू को नॉमिनेशन ही नहीं मिला. जिस बात से वो नाराज़ हैं. संभवत: सोनू के इसी वायरल वीडियो की वजह से उन्हें नॉमिनेट नहीं किया गया. इसलिए सोनू ने बड़े प्यार से IIFA वालों की क्लास लगा दी है. इस बार IIFA में बेस्ट सिंगर मेल कैटेगरी में अरिजीत सिंह, बादशाह, दिलजीत दोसांझ और जुबिन नौटियाल को नॉमिनेट किया गया था. 

वीडियो: सोनू निगम के बीच कार्यक्रम से चले गए सीएम-अधिकारी, सिंगर ने वीडियो जारी कर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()