The Lallantop
Advertisement

शाहरुख खान की 'किंग' में दीपिका नहीं बल्कि पंजाब की ये सुपरस्टार होंगी

Siddharth Anand ने कंफर्म कर दिया Shahrukh Khan की King की शूटिंग इस साल मई से शुरू हो जाएगी.

Advertisement
pic
9 अप्रैल 2025 (अपडेटेड: 9 अप्रैल 2025, 04:54 PM IST)
shahrukh khan king sonam bajwa
शाहरुख खान मई से 'किंग' की शूटिंग शुरू करेंगे.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Shahrukh Khan की King राइट ट्रैक पर है. तभी तो फिल्म को लेकर लगातार कुछ ना कुछ अपडेट आ रहा है. कभी इसकी कास्टिंग को लेकर, कभी शूटिंग को लेकर तो कभी कहानी को लेकर. बीते दिनों एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि 'किंग' में Deepika Padukone होंगी. मगर डायरेक्टर Siddharth Anand ने इशारों में इन खबरों को गलत बताया. अब खबर है कि 'किंग' में दीपिका नहीं बल्कि Sonam Bajwa होंगी.  

'किंग' में शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स थीं कि दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान के किरदार की पूर्व प्रेमिका बनेंगी. साथ ही सुहाना की मां का रोल निभाएंगी. मगर इन खबरों को सिद्धार्थ ने गलत बताया. अब बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक 'किंग' में पंजाबी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सोनम बाजवा हो सकती हैं. हंगामा ने सोर्स के हवाले से खबर छापी. जिसमें बताया गया था,

''सोनम, पंजाब की सुपरस्टार हैं. वो शाहरुख खान के साथ काम करने जा रही हैं. सोनम ने इससे पहले भी बॉलीवुड की 'हाउसफुल 5' और 'बागी 4' जैसी फिल्में कर रही हैं. मगर 'किंग' उनके लिए एक बड़ी फिल्म होने वाली है.''

हालांकि अभी तक 'किंग' में किसी फीमेल एक्टर की कास्टिंग को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. ना ही सोनम के किरदार को लेकर डीटेल्स बाहर आई हैं. अगर सोनम इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में होंगी भी तो देखना होगा उनके किरदार को कैसे फिट किया जाता है. बाकी, पिक्चर में अभिषेक बच्चन होंगे. जो विलन बने हैं. फिल्म की शूटिंग इस साल मई से शुरू होगी. सिद्धार्थ ने ट्वीट करके इस बात को कंफर्म भी कर दिया है,

'पठान 2' की वजह से 'किंग' में दीपिका को नहीं मिली जगह?

सिद्धार्थ आनंद ने ‘बचना ऐ हसीनो’, 'पठान' और 'फाइटर' में दीपिका पादुकोण के साथ काम किया है. इसलिए कहा जा रहा था कि 'किंग' में भी दीपिका हो सकती हैं. मगर बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड की रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य चोपड़ा, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को एक साथ 'पठान 2' में दिखाना चाहते हैं. वो बहुत बिग बजट और बिग स्केल की फिल्म होगी. इसलिए 'किंग' में दीपिका और शाहरुख को साथ लेने से मेकर्स हिचकिचा रहे हैं.

ख़ैर, सुजॉय घोष पहले शाहरुख खान की 'किंग' डायरेक्ट करने वाले थे. उन्होंने उसकी स्क्रिप्ट भी लिख ली थी. मगर फिल्म को लेकर जो विज़न शाहरुख खान का था वो सुजॉय से मेल नहीं खा रहा था. सुजॉय फिल्म की बड़ी स्केल को लेकर आश्वस्त नहीं थे. इसलिए उन्होंने इस फिल्म से अलग होने का फैसला लिया. अब 'किंग' की बागडोर सिद्धार्थ आनंद के हाथों में सौंप दी गई है. सिद्धार्थ पहले भी इस फिल्म से जुड़े हुए थे. वो इसके को-प्रोड्यूसर थे. साथ ही फिल्म का एक्शन विभाग भी उनकी निगरानी में काम कर रहा था. मगर अब वो इस फिल्म के डायरेक्टर भी हैं. 

वीडियो: किंग की कास्ट में दीपिका की एंट्री, कहानी को लेकर ये जानकारी सामने आई

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()