The Lallantop
Advertisement

सोमी अली का सलमान खान पर आरोप - "उन्होंने मेरा शो बैन करवा दिया"

सोमी इससे पहले भी सलमान खान के खिलाफ बोल चुकी हैं.

Advertisement
pic
7 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 7 जनवरी 2023, 02:15 PM IST)
salman khan somy ali
सलमन खान की 'मैंने प्यार किया' देखने के बाद सोमी ने अमेरिका से इंडिया आने का फैसला लिया था. उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम भी किया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more

पूर्व एक्ट्रेस और सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सलमान पर फिर हमला किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर करीब छह मिनट लंबा वीडियो रिलीज़ किया. अपने सेक्शुअल अब्यूज़ पर बात की. सलमान पर आरोप लगाया कि उन्होंने सोमी के एक शो को बैन करवा दिया. सोमी ने अपने वीडियो की शुरुआत में बताया कि वो नो मोर टीयर्स नाम की नॉन प्रॉफिट संस्था की फाउंडर हैं. इसके तहत वो ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार हुए लोगों को बचाने की कोशिश करती हैं. इसके बाद उन्होंने कहा,

बहुत सारे लोग कह रहे हैं कि पिछले 20 सालों से मैं उनकी (सलमान खान की) तारीफ कर रही हूं. मैंने ऐसा नहीं किया है. शायद एक या दो मौकों पर उनकी तारीफ की है. याद रखिए कि अगर लोग आपके साथ अच्छे हैं तो इसका ये मतलब नहीं कि वो आपके साथ बुरे नहीं हो सकते. 

सोमी ने आगे कहा कि ट्रोल्स उन पर आरोप लगाते हैं कि वो पब्लिसिटी पाने के लिए ऐसा कर रही हैं. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अपने साथ हुए सेक्सुअल अब्यूज के बारे में उन्होंने पहली बार तीन साल पहले बात की थी. कहा,

जब मैं नौ साल की थी, तब पाकिस्तान में हमारे घर के बावर्ची ने मुझे सेक्सुअली अब्यूज किया. मैं एक बावर्ची के ज़रिए पब्लिसिटी नहीं लेना चाह रही. ऐसी ही दो और घटनाएं हुईं. पहली जब मैं दस साल की थी, तो चौकीदार ने ऐसा किया. उसके बाद हम अमेरिका चले गए. हाई स्कूल में पढ़ने वाले एक लड़के ने मेरे साथ ज़बरदस्ती की. वो 17 साल का था. तब मेरी उम्र करीब 14 साल थी.  

सोमी ने कहा कि लोग सवाल करते हैं कि वो 20 साल बाद क्यों सलमान के खिलाफ आवाज़ उठा रही हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पोस्ट ट्रॉमा स्ट्रेस डिसऑर्डर के बारे में जानना चाहिए. उन्होंने हार्वी वाइनस्टाइन और बिल कॉस्बी के खिलाफ आवाज़ उठाने वाली महिलाओं का हवाला दिया, कि इसी वजह से उन्हें सामने आने में इतने साल लग गए. आगे बताया,

मैं मिस्टर खान के खिलाफ 20 साल बाद अब इसलिए बोल रही हूं क्योंकि उन्होंने मुझे उकसाया है. उन्होंने डिस्कवरी प्लस पर आने वाले मेरे शो को बैन करवा दिया. उसका नाम था Fight or Flight. उस शो के ज़रिए हम इंडिया में ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार हो रहे लोगों की मदद कर रहे थे. मिस्टर सलमान खान ने इसमें खलल डाली है. वो डिस्कवरी के पास गए और शो को बंद करवा दिया. 

सोमी ने कहा कि 20 साल बाद वो इसलिए बोल रही हैं क्योंकि वो लोगों की मदद करना चाहती हैं. उनके मुताबिक वो भारतीय महिलाओं, बच्चों, पुरुषों और LGBTQ कम्यूनिटी के लोगों की मदद करना चाहती हैं, और सलमान उसका रास्ता बंद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब सलमान के साथ उनका रिलेशनशिप खत्म हुआ, तब उन्होंने उसकी अच्छी या बुरी बातों पर बात नहीं की. अब उन्हें इसलिए बोलना पड़ रहा है, क्योंकि सलमान उन्हें ऐसा करने के लिए उकसा रहे हैं. 

# पहले भी Salman पर अटैक किया था 

सोमी इससे पहले भी सलमान के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुकी हैं. हालांकि थोड़ी देर बाद वो ऐसी पोस्ट डिलीट कर देती थीं. ऐसी ही एक डिलीटेड पोस्ट में उन्होंने लिखा था,

मेरा शो इंडिया में बैन कर दो. फिर मुझे लॉसूट से धमकाने की कोशिश करो. तुम डरपोक हो. तुम्हारे वकीलों की ऐसी-तैसी. मेरे पास 50 वकील हैं जो तुम्हारे फिज़िकल अब्यूज़ और सिगरेट से जलाए जाने से बचा रहे हैं. उन सभी फीमेल एक्टर्स को शर्म आनी चाहिए जो महिलाओं के साथ मारपीट करने वाले आदमी को सपोर्ट करती हैं. उन्हें सपोर्ट करने वाले मेल एक्टर्स पर भी लानत है. आ जाओ बुज़दिल! ध्यान रहे कि तुम अपने इन्सोल पहने हों चूंकि तुम्हारा कद पांच फीट छह इंच ही है. 

somy ali salman khan
सोमी अली का डिलीटेड पोस्ट. 

सोमी ने अपने पोस्ट के आखिर में लिखा था कि अब जंग पर जाने का समय है. उन्होंने अपने पोस्ट में किसी का भी नाम नहीं लिखा. सलमान के साथ फोटो शेयर की, इसलिए ये साफ समझ आता है कि ये सारी बातें सलमान के लिए लिखी गई थीं.       

सोमी अली ने सलमान खान के खिलाफ पोस्ट करके उनपर आरोप लगाए, धमकी दी फिर पोस्ट डिलीट कर दी

Advertisement

Advertisement

()