The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Some Interesting facts of Pyaasa when Dilip Kumar betrayed Guru Dutt

क्या 'प्यासा' के वक्त दिलीप कुमार ने गुरुदत्त के साथ धोखा किया?

वर्ल्ड सिनेमा की महान फ़िल्मों में शुमार 'प्यासा' के बॉलीवुड किस्से. जब दिलीप कुमार ने गुरुदत्त के साथ वादाखिलाफी की थी.

Advertisement
Gurudutt and Dileep Kumar
एक धोखा इंसान को महान बना देता है
pic
अनुभव बाजपेयी
23 जून 2022 (अपडेटेड: 29 जून 2022, 10:41 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

हम आपको सुना रहे हैं गुरुदत्त(Gurudutt) की कमाल क्लासिक ‘प्यासा’ के रोचक किस्से. इसके फर्स्ट पार्ट में हमने कुछ रोचक किस्से आपके सामने परोसे. आपने अभी तक नहीं पढे तो यहां क्लिक करके पढ़ लीजिए. तो शुरू करते हैं ‘प्यासा’(Pyaasa) के किस्सों की दूसरी किश्त.

Image embed
'प्यासा' में माला सिन्हा और गुरुदत्त
क्या 'प्यासा' ही गुरु दत्त की लाइफ को एक ट्रैजिक एंड की तरफ ले गई थी?

1951 में ‘बाज़ी’ रिलीज़ हुई. इसके ठीक दो साल बाद गुरुदत्त ने प्लेबैक सिंगर गीता रॉय से शादी कर ली. 'प्यासा' के सभी गाने गीता दत्त ने ही गाए थे. इसी फ़िल्म के चलते दोनों के बीच दूरियां भी बढ़ीं. कहते हैं दत्त, गुलाब का रोल कर रही वहीदा रहमान की तरफ़ अट्रैक्ट हो रहे थे. जिसके चलते गीता और उनका झगड़ा होता. धीरे-धीरे उनके रिश्ते में प्यार की जगह शक ने ले ली. सत्या शरण अपनी किताब 'टेन ईयर्स विद गुरुदत्त' में लिखती हैं - 

Embed

कुछ समय बाद गुरुदत्त ने असमय मृत्यु हो गई. अपुष्ट तौर पर इसे आत्महत्या भी कहा जाता है. गीता खूब शराब पीने लगीं और इसी शराब ने उनकी भी जान ले ली.

Image embed
काश दोनों महान कलाकारों को हम एक प्रोजेक्ट में काम करते देख पाते 
पहले फ़िल्म में लीड रोल दिलीप कुमार को लिया गया था

गीता दत्त 'प्यासा' में कई तरह के बदलाव करना चाहती थीं. पर आखरी वक्त तक गुरुदत्त ने फिल्म में किसी तरह के बदलाव पर हामी नहीं भरी और 'प्यासा' वैसी ही बनी जैसी गुरुदत्त चाहते थे. लेकिन उन्होंने फिल्म में अभिनेता के चयन पर गीता की बात ज़रूर मानी. वो चाहती थीं कि फिल्म में लीड रोल गुरुदत्त खुद करें. पर इसके पीछे भी एक किस्सा है. गुरुदत्त ने अपने ऊपर 6-7 रील्स शूट कर ली थीं. पर जब स्क्रीन पर ख़ुद को देखा तो उन्हें लगा, वो इस किरदार के लिए मुफ़ीद नहीं हैं. वो चाहते थे कि दिलीप कुमार विजय का रोल करें. चूंकि विजय का किरदार ट्रेजेडीज से भरा हुआ था और दिलीप ट्रेजेडी किंग कहलाते थे. मीटिंग होती है. दत्त, दिलीप कुमार को स्क्रिप्ट नरेट करते हैं. दिलीप साहब फ़िल्म के लिए हामी भी भर देते हैं. और फीस के तौर पर डेढ़ लाख रुपए की मांग करते हैं. गुरुदत्त हिचकते हैं, 

दिलीप साहब इतने पैसे तो मेरे पास नहीं हैं और मैं इतने बड़े बजट की फिल्में भी नहीं बनाता. 

दिलीप साहब कहते हैं, तुम पैसों की चिंता नहीं करो, फ़िल्म बनाओ बाक़ी मेरे डिस्ट्रीब्यूटर सब संभाल लेंगे. 

गुरुदत्त नहीं माने. उन्होंने दिलीप साहब को स्पष्ट किया कि वो सिर्फ़ ऐक्टर के तौर पर उन्हें फ़िल्म में लेना चाहते हैं. बाक़ी का सारा काम वो खुद देखेंगे. दिलीप कुमार उस समय मान भी गए और शूट पर आने की हामी भर दी. पर जिस दिन शूट होना था दिलीप साहब आए ही नहीं. गुरुदत्त को पता चला कि वो शूटिंग लोकेशन से थोड़ी दूर बीआर चोपड़ा के ऑफिस में बैठे हुए हैं. उस दौर में बीआर और गुरुदत्त एक दूसरे के राइवल माने जाते थे. तो दत्त ने ख़ुद न जाकर एक असिस्टेंट को दिलीप साहब को बुलाने भेजा. दिलीप कुमार ने 10 से 15 मिनट में आने की बात कहकर असिस्टेंट को वापस भेज दिया. अब एक घंटा हो गया, दो घंटे हो गए, तीन घंटे हो गए, पर दिलीप साहब नहीं आए. तब दत्त ने टीम को बुलाया और कहा: 

Embed

और वो सीन जहां भंवरे को पैर से दबाकर मार दिया जाता है, खुद दत्त ने शूट किया. आखिरकार गीता की इच्छा पूरी हुई और गुरुदत्त ने 'प्यासा' में लीड रोल प्ले किया. दिलीप कुमार ने बाद के दिनों में दिए एक इंटरव्यू में कहा था: 

Embed

हालांकि इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्क्रीन राइटर सलीम ने एक चैट शो में कहा था कि मैंने दिलीप साहब से पूछा कि किन फिल्मों को रिजेक्ट करने का आपको मलाल है. तब उन्होंने कहा था: 

Embed

Image embed
तमाम बेहतरीन फ्रेम गढ़ने वाले डू जीनियस गुरुदत्त और वीके मूर्ति एक ही फ्रेम में
मशहूर डीओपी वी. के. मूर्ति बार बार गुरुदत्त को 'प्यासा' बनाने से क्यों रोकते थे?

1951 में देवानंद प्रोडक्शन के तहत बनी फ़िल्म 'बाज़ी' से गुरुदत्त का डायरेक्टोरियल डेब्यू हो चुका था. वो तभी से 'प्यासा' बनाना चाहते थे. पर जितनी बार वो फ़िल्म बनाना चाहते, वी.के. मूर्ति उन्हें रोक लेते. ये वही मशहूर सिनेमैटोग्राफर वी. के. मूर्ति हैं, जिन्होंने गुरुदत्त की फ़िल्मों में लाइट और शैडो के संयोजन से ऐसा कमाल किया, जिसे बीट कर पाना इस तकनीकी युग में भी संभव नहीं है. 'प्यासा', 'काग़ज़ के फूल', 'चौदहवीं का चांद', 'साहब बीबी और ग़ुलाम' जैसी गुरुदत्त की ब्लैक एंड वाइट फ़िल्मों में उन्होंने लाइट और कैमरे से चमत्कार उत्पन्न करके दर्शकों का मन मोह लिया था. इन्हीं मूर्ति को गुरुदत्त ने अपनी दूसरी फ़िल्म 'जाल' की स्टोरी सुनाई. मूर्ति को सही लगी और फ़िल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हुआ. इस मुलाक़ात के दो हप्ते बाद दोनों एक बार फिर मिले. तब गुरुदत्त ने मूर्ति से कहा - "मूर्ति, मेरे पास एक और स्टोरी है, सुनाऊं?" मूर्ति ने हामी भरी. गुरुदत्त ने कहानी सुनाई और वो कहानी थी 'प्यासा' की. मूर्ति ने कहा - 

Embed

दत्त जब भी कोई नई फ़िल्म बनाने जाते तो कहते, "मैं अब प्यासा बनाऊंगा". मूर्ति हर बार उन्हें रोक लेते. 'मिस्टर एंड मिसेज 55' बनाने के बाद गुरुदत्त अड़ गए और बोले अब तो 'प्यासा' बनकर रहेगी.  उन्होंने मूर्ति से कहा:

अब तुम मुझे नहीं रोकोगे. ‘प्यासा’ का प्रोडक्शन होगा. पैसों के लिए मैं दूसरी फ़िल्म बनाऊंगा और अपने लिए 'प्यासा'. 

उसी समय उन्होंने राज घोसला को ‘सीआईडी’ का डायरेक्शन दिया और खुद चल पड़े 'प्यासा' बनाने.

‘प्यासा’ को तब तक बनने दीजिए, हम जल्द ही मिलेंगे इसके किस्सों की अगली किश्त के साथ.  

Advertisement

Advertisement

()