The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Soham Shah changed the climax of Crazy, Shahrukh Khan old video goes viral

शाहरुख खान ने जो सालों पहले कहा था, वो 'क्रेज़ी' के मेकर्स ने कर दिखाया

Sohum Shah ने अनाउंस किया है कि Crazxy के क्लाइमैक्स में बदलाव किया गया है. इस बदलाव के साथ फिल्म को दोबारा थिएटर्स में उतारा जाएगा.

Advertisement
shahrukh khan
शाहरुख खान का आठ साल पुराना AIB वाला वीडियो अब वायरल हो रहा है.
pic
मेघना
7 मार्च 2025 (Updated: 7 मार्च 2025, 04:22 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

28 फरवरी को Sohum Shah की फिल्म Crazxy रिलीज़ हुई. जिसे पॉज़िटिव रिस्पॉन्स मिला. बहुत अच्छी ओपनिंग तो नहीं पाई. मगर लोगों को ये अच्छी लगी. कुछ दर्शकों को लगा कि पिक्चर का क्लाइमैक्स और बेहतर हो सकता था. ये बात सोहम तक भी पहुंची. मेकर्स ने फैसला किया कि वो क्लाइमैक्स में थोड़ा सा बदलाव करेंगे. जिसके बाद इसे फिर से पर्दे पर उतारेंगे. सोहम शाह और उनकी टीम ने जो क्लाइमैक्स बदलने का जो प्लान बनाया है. इस पर सालों पहले Shahrukh Khan बात कर चुके हैं.

सोशल मीडिया पर शाहरुख का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो AIB पॉडकास्ट का है. ये 'जब हैरी मेट सेजल’ के रिलीज़ के वक्त का वीडियो है. इसमें शाहरुख कह रहे हैं कि एक दिन ऐसा आएगा कि जनता की बात सुनकर हम फिल्म में बदलाव करेंगे. शाहरुख इस वायरल वीडियो में कह रहे हैं,

''कभी-कभी लोग मुझे बताते हैं कि फिल्म की एंडिंग ऐसी नहीं होनी चाहिए थी. जैसे 'रईस' के टाइम पर लोगों ने कहा कि यार क्लाइमैक्स ऐसा नहीं होना चाहिए था. मगर अब क्या करें? पिक्चर तो बन गई है. कैसे होगा?''

उस वक्त शाहरुख ने मज़ाक-मज़ाक में ये बात कही थी,

''दोस्तों, ये बहुत मुश्किल है. फिल्म पूरी बन गई है. अब उसकी एंडिंग कैसे बदली जाए. एक बार जब फिल्म थिएटर में उतर जाती है तो मुश्किल होता है उसका क्लाइमैक्स बदलना. मगर एक दिन ऐसा भी आएगा जब हम ये कर पाएंगे. एक ही फिल्म की बहुत सारी एंडिंग होगी. दर्शक जो देखना चाहेंगे वो एंडिंग देख पाएंगे. वो मैसेज करेंगे कि कुछ और एंडिंग देखनी है. मैं उन्हें वापस मैसेज करूंगा. कहूंगा कि आपके थिएटर में अब तीसरे नंबर की एंडिंग चल रही है.''

शाहरुख का ये वीडियो आठ साल पुराना है. भले ही वो ये बात मज़ाक में बोल रहे हों. मगर 'क्रेज़ी' मेकर्स कुछ हद तक ऐसा करने में सफल रहे. फिल्म रिलीज़ के बाद, लोगों का रिव्यू सुनकर उन्होंने क्लाइमैक्स में बदलाव किया. इससे पहले मेकर्स अपनी फिल्मों के दो क्लाइमैक्स शूट ज़रूर करते थे. मगर रखा उसमें से एक ही जाता था. फिल्म की रिलीज़ के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं होता था.

ख़ैर, सोहम शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर क्लाइमैक्स बदलने के बारे में जानकारी दी थी. बताया था कि 07 मार्च से नए क्लाइमैक्स के साथ 'क्रेज़ी' थिएटर में उतरेगी. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सात दिनों में इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6.6 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इस फिल्म को गिरिश कोहली ने डायरेक्ट किया है. 

वीडियो: मूवी रिव्यू : जानिए कैसी है तुम्बाड वाले सोहम साह की नई फिल्म 'क्रेजी'?

Advertisement

Advertisement

()