"जब मैंने शाहरुख खान को थप्पड़ मारा, वो मेरे करियर का सबसे शर्मिंदगी भरा पल है"
प्रिया से कहा गया कि सभी लड़कियां उनसे नफरत करेंगी. क्योंकि उन्होंने शाहरुख को थप्पड़ मारा है.
.webp?width=210)
Sirf Tum और Josh जैसी फिल्मों में काम करने वाली Priya Gill ने अपने करियर में ज्यादा फिल्में नहीं की. मगर 'जोश' में Shah Rukh Khan की लव इंट्रेस्ट के रोल में उनका किरदार लोग आज भी याद करते हैं. हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. इसमें वो शाहरुख के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस पर बात कर रही थीं. उन्होंने बताया कि उनके करियर का सबसे शर्मिंदगी भरा पल वो था, जब उन्होंने शाहरुख को थप्पड़ मारा था.
लहरें के साथ हुए एक पुराने इंटरव्यू में प्रिया बताती हैं कि उन्हें शाहरुख के साथ 'जोश' के चर्चित गाने ‘अपुन बोला’ का एक सीन शूट करना था. इसमें उन्हें शाहरुख को एक जोरदार थप्पड़ लगाना था. मामला रफा-दफा किया जा सकता था. मगर इस सीन के लिए उन्हें काफी रीटेक देने पड़ गए. ऐसा इसलिए क्योंकि डायरेक्टर मंसूर खान उनकी थप्पड़ मारने की इंटेन्सिटी से संतुष्ट नहीं थे. बकौल प्रिया,
वो थप्पड़ इतना जोरदार था कि सेट पर सन्नाटा छा गया. प्रिया बताती हैं,
उन्होंने ये भी बताया कि नर्वस होने के बावजूद शाहरुख के साथ काम उनके लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा था. वो उनकी टीवी के दिनों से फैन रही हैं. तब वो सीरीयल्स में आया करते थे. मगर फिर देखते-ही-देखते बड़े स्टार बन गए. उस वक्त प्रिया को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वो एक दिन शाहरुख के साथ काम करेंगी. इसलिए जब उन्हें ये मौका मिला, तो वो बहुत खुशी हुईं. हालांकि उनके मन में ये डर भी था कि अगर उन्होंने जाने-अनजाने कुछ गलत कर दिया, तो शाहरुख कैसे रिएक्ट करेंगे. मगर ऐसा कुछ हुआ नहीं और शाहरुख प्रिया के लिए हमेशा सपोर्टिव ही रहे.
जहां तक फिल्म की बात है, तो 'जोश' साल 2000 में आई रोमांटिक एक्शन थ्रिलर थी. इसमें गोव के दो राइवल गैंग्स की कहानी दिखाई गई है, जो समय-समय पर एक-दूसरे से भिड़ते रहते थे. फिल्म का प्लॉट 1961 की म्यूजिकल 'वेस्ट साइड स्टोरी' से इन्सपायर्ड था. इसमें शाहरुख और प्रिया के अलावा ऐश्वर्या राय, चंद्रचूड़ सिंह और शरद कपूर जैसे एक्टर्स ने भी काम किया था. ऐश्वर्या ने इस फिल्म में शाहरुख खान की बहन का किरदार निभाया था.
वीडियो: Ra.One वाले घोटाले के केस में Shahrukh Khan की जीत

.webp?width=60)

