The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Sister of Shah Rukh Khan Noor Jahan is contesting election in Pakistan

शाहरुख़ ख़ान की बहन पाकिस्तान में चुनाव लड़ने जा रही हैं

शाहरुख़ का परिवार आज़ादी के समय से राजनीति में है.

Advertisement
pic
8 जून 2018 (अपडेटेड: 8 जून 2018, 02:48 PM IST)
Img The Lallantop
नूर जहां शाहरुख़ के बड़े पापा की बेटी हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
पिछले दिनों शाहरुख़ ट्विटर पर अपने फैंस के साथ 'शाहरुख़ से सवाल' यानी #Asksrk खेल रहे थे. कुछ लोगों वहां उनके लिए अपने प्यार का इज़हार कर रहे थे, तो दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी थे कश्मीर और दंगों के मुद्दे पर उनसे जवाब मांगने में लगे हुए थे. लेकिन हर बार की तरह शाहरुख़ ने हाज़िरजवाबी दिखाई और बिलकुल साफगोई से बाहर निकल गए. खैर, ये खबर उस बारे में नहीं है. खबर ये है कि उनकी बहन पाकिस्तान में चुनाव लड़ रही हैं. उनके बड़े पापा गुलाम मोहम्मद की बेटी नूर जहां मतलब शाहरुख़ खान की फर्स्ट कज़न इलेक्शन लड़ने की तैयारी कर रही हैं. पाकिस्तान के पेशावर में 25 जुलाई को जो आम चुनाव होने वाले हैं. उसमें नूर खैबर पख्तुनख्वा की PK-77 सीट से इंडिपेंडेंट कैंडिडेट के तौर पर खड़ी हो रही हैं.  खैबर पख्तुनख्वा में कुल 124 सीटें हैं, जिनमें से 22 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं.
नूर जहां अपने परिवार के साथ पेशावर के शाह वाली क़ताल में रहती हैं. इलेक्शन कैंपेन की देखरेख नूर के भाई मंसूर कर रहे हैं. मंसूर के मुताबिक उनका परिवार पिछले काफी समय से राजनीति से जुड़ा हुआ है. ये परंपरा ब्रिटिश राज से चली आ रही है, जब अब्दुल गफ्फार खान (फ्रंटीयर गांधी)  द्वारा शुरू किए गए 'खुदाई खिदमतगर आंदोलन' में बुजुर्गों ने हिस्सा लिया था.
बाएं पर खिदमतगर खुदाई मूवमेंट की तस्वीर है और दाएं पर नूरजहां का परिवार.
खिदमतगर खुदाई मूवमेंट की तस्वीर (बाएं). दूसरी ओर नूरजहां और उनका परिवार.

साथ ही मंसूर ने अपनी बहन की तारीफ करते हुए कहा - 'ऐसा नहीं है कि नूर एक दम से उठकर चुनाव लड़ने आ रही हैं. इससे पहले वो काउंसलर के पोस्ट पर रहकर काम कर चुकी है.' इसी बारे में कुछ रिपोर्ट्स का ये भी कहना है कि पाकिस्तान की 'आवामी नेशनल पार्टी' ने महिलाओं के लिए आरक्षित सीट के लिए नूर को कंसिडर किया था. पर किसी वजह से वो संभव नहीं सका.
नूर जहां ने अपने इलेक्शन लड़ने के बारे में बात करते हुए कहा - 'वो खासतौर पर महिलाओं के लिए काम करना चाहती हैं. इसके अलावा अपने क्षेत्र की दूसरी दिक्कतों पर का भी समाधान करना चाहती हैं. नूर ने कहा कि जैसे पाकिस्तान के लोग उनके भाई शाहरुख़ को सपोर्ट करते हैं, कुछ वैसा ही सपोर्ट वो अपने लिए भी चाहती हैं.
srk1
शाहरुख़ को पेशावरी चप्पलें बहुत पसंद हैं. नूर ने बताया कि 2001 में जब मंसूर शाहरुख़ से मिलने गए थे, तो उनके लिए 3 जोड़ी पेशावरी चप्पलें लेकर गए थे.

शाहरुख़ के नाम पर रखा है अपने बेटे का नाम
नूर को शाहरुख़ पर बड़ा गर्व है इसलिए उन्होंने अपने बड़े बेटे का नाम भी शाहरुख़ ही रखा है. उनका बेटा खुद को शाहरुख़ 2 कहता है. बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख़ ख़ान के साथ अपने रिश्ते के बारे में नूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके संबंध बिलकुल वैसे ही हैं, जैसे किसी परिवार के होते हैं. वो दो बार उनसे मिलने इंडिया भी आ चुकी हैं. 1997 में जब पहली बार उनसे मिलने मुंबई गई थी, तब वो एक महीने से ज़्यादा वहां रही थीं. लेकिन पिछले कुछ समय से व्यस्तता के चलते दोनों की बातचीत कम हो गई है. उन्हें ये भी शिकायत है कि शाहरुख़ का फ़ोन नंबर बार-बार बदल जाता है. अब नूर ने अपने भाई से बात करने के लिए अनिल कपूर के पापा सुरिंदर कपूर से उनका पर्सनल नंबर ले लिया है. हालांकि शाहरुख़ अब भी काफी बिज़ी ही हैं क्योंकि वो आनंद.एल.राय की फिल्म 'ज़ीरो' की लगातार शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा लीड होंगी, जबकि करिश्मा कपूर, आलिया भट्ट और माधुरी दीक्षित जैसी हीरोइनें भी इसमें गेस्ट अपीयरेंस देंगी. साथ ही साथ इसमें आनंद के साथ पीछे काम कर चुके एक्टर्स भी नज़र आएंगे. जिमी शेरगिल, माधवन और अभय देओल इस फिल्म में छोटे-छोटे किरदारों में दिखाई देंगे. इस फिल्म में हमें श्रीदेवी भी देखने को मिलेंगी.
फिल्म ''ज़ीरो' में श्रीदेवी का एक छोटा सा रोल है.
'ज़ीरो' में शाहरुख़ एक बौने का किरदार निभा रहे हैं, जबकि कटरीना एक सुपस्टार बनी हैं. ये फिल्म दिसंबर में रिलीज़ होगी.



Also Read: राजकुमार राव की '5 वेडिंग्स' का ट्रेलर जिसमें नरगिस फखरी का रोल ज्यादा बड़ा है
रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ का टीज़र आ गया है : रणवीर सिंह का डायलॉग लीक
अक्षय कुमार की बोली ये बात अजय देवगन को बहुत परेशान कर देगी
‘कृष’ 4 और 5 को बनाने को लेकर राकेश रोशन ने जो सोच लगाई है वो रिकॉर्ड तोड़ सकती है!
सत्यजीत राय के 32 किस्से : इनकी फ़िल्में नहीं देखी मतलब चांद और सूरज नहीं देखे
कैसे अनुपम खेर ने डायरेक्टर को धोखेबाज़, झूठा बोलकर अपने करियर की बेस्ट फिल्म हासिल की?
शाहरुख खान की इस टी-शर्ट की कीमत जानकर चक्कर खा जाओगे
बाहुबली-2 का ये कॉमिक एक्टर विदेश में इतना फेमस हो गया है कि साउथ में कॉमेडियन जलेंगे!
जिस फिल्म के लिए पापा सैफ अली खान खुश हुए, उसी ने बेटी सारा को हाईकोर्ट पहुंचा दिया!



Watch Video:  गोविंदा अपनी आने वाली फिल्म में इस बड़े भारतीय कारोबारी का रोल करेंगे!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()