The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Singer Mika Singh slammed the film industry for not speaking against the arrest of Aryan Khan in drugs case and not supporting Shahrukh Khan

आर्यन खान मामले में इंडस्ट्री की चुप्पी पर मीका सिंह ने कसके डपटा दिया

''इंडस्ट्री में सबके बच्चे एक बार अंदर जाएंगे, तब जाकर ये यूनिटी दिखाएंगे.''

Advertisement
Img The Lallantop
एक कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर मीका सिंह. NCB की गिरफ्त में आर्यन खान और फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के एक सीन में शाहरुख खान.
pic
श्वेतांक
26 अक्तूबर 2021 (Updated: 26 अक्तूबर 2021, 11:37 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
कैसे महेश मांजरेकर ने कैंसर से लड़ते हुए बनाई सलमान की फिल्म 'अंतिम'? आर्यन मामले में बॉलीवुड की चुप्पी पर भड़के मीका ने क्या बोल दिया? क्यों बार-बार ED ऑफिस बुलाई जा रही हैं जैकलीन और नोरा? शाहरुख के जिस ऐड की तारीफ हो रही थी कि अब उसे बॉयकॉट करने की मांग क्यों उठने लगी? सिनेमा शो के आज के एपिसोड में इन्हीं खबरों पर होगी बात, आप सबके साथ.
1) कैंसर से लड़ते हुए महेश मांजरेकर ने बनाई सलमान की 'अंतिम'
महेश मांजरेकर ने जब 'अंतिम' फिल्म बनानी शुरू की, तो उन्हें यूरिनरी ब्लैडर कैंसर डायग्नोज़ हुआ. उन्होंने वो फिल्म बनाते-बनाते सर्जरी करवाई. जब 'अंतिम' के कुछ आखिरी सीन्स की शूटिंग हो रही थी, तब महेश का कीमोथेरेपी सेशन चल रहा था. मगर कैंसर से जूझते हुए, उन्होंने वो फिल्म पूरी की. 25 अक्टूबर को 'अंतिम- दी फाइनल ट्रुथ' के ट्रेलर रिलीज़ के मौके पर महेश ने कंफर्म किया कि वो फाइनली कैंसर फ्री हो चुके हैं. महेश की इस फिल्म में सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना नज़र आने वाली हैं. 'अंतिम' 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है.
फिल्म 'अंतिम दी फाइनल ट्रुथ' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म की स्टारकास्ट के साथ डायरेक्टर महेश मांजरेकर (सबसे दाएं).
फिल्म 'अंतिम दी फाइनल ट्रुथ' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म की स्टारकास्ट के साथ डायरेक्टर महेश मांजरेकर (सबसे दाएं).


2) सुनील शेट्टी के बेटे अहान की फिल्म 'तड़प' का टीज़र आया
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी हिंदी फिल्मों में कदम रखने जा रहे हैं. उनके करियर की पहली फिल्म होगी 'तड़प'. 'तड़प' तेलुगु फिल्म 'RX 100' की रीमेक है. इसमें अहान के साथ तारा सुतारिया नज़र आने वाली हैं. 26 अक्टूबर को फिल्म का पहला टीज़र रिलीज़ किया गया. इस टीज़र में हमे तारा की झलक तो मिलती है. मगर अहान नहीं दिखते. मिलन लूथरिया डायरेक्टेड इस फिल्म का ट्रेलर 27 अक्टूबर को आना है. फिल्म के दोनों एक्टर्स के लिए अलग-अलग टीज़र रिलीज़ किए हैं. वो दोनों टीज़र आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं-


3) धनुष, कंगना और मनोज बाजपेयी को मिले नेशनल अवॉर्ड
25 अक्टूबर सिनेमा के लिहाज़ से बड़ा इवेंटफुल दिन रहा. इस दिन तीन बड़ी फिल्मों के ट्रेलर आए और नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स भी दिए गए. दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हुए 67वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी में कंगना रनौत ने 'मणिकर्णिका' और 'पंगा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीता. वहीं 'असुरन' के लिए धनुष और 'भोसले' के लिए मनोज बाजपेयी को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया. इस अवॉर्ड सेरेमनी में हिस्सा लेने सुपरस्टार रजनीकांत भी पहुंचे थे. रजनीकांत को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'छिछोरे' को बेस्ट हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला.
'भोसले' और 'असुरन' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड स्वीकार करते मनोज बाजपेयी और धनुष.
'भोसले' और 'असुरन' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड स्वीकार करते मनोज बाजपेयी और धनुष.


4) आदित्य धर की फिल्म में यामी गौतम के साथ काम करेंगे प्रतीक गांधी
स्कैम 1992 के बाद प्रतीक गांधी की चांदी हो गई है. उनकी एक पिक्चर रिलीज़ होती है कि दूसरी अनाउंस हो जाती है. पिछले दिनों वो 'भवाई' में नज़र आए थे. अब टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक जल्द ही यामी गौतम के साथ काम करने जा रहे हैं. ये फिल्म किस बारे में होगी, ये सारी चीज़ें बिल्कुल छुपाकर रखी जा रही हैं. मगर इस फिल्म को 'उड़ी' फेम आदित्य धर और रॉनी स्क्रूवाला मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. जनवरी 2022 से इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में शुरू होनी है.
5) आर्यन मामले में बॉलीवुड की चुप्पी पर भड़के मीका ने सबको सुना दिया
ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेट आर्यन खान जेल में बंद हैं. इस मुश्किल वक्त में इंडस्ट्री के कुछ लोग तो शाहरुख के साथ खड़े हैं. मगर बहुत सारे इस मसले पर बात करने से बच रहे हैं. 'कांटें' फेम संजय गुप्ता ने सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री की इस चुप्पी को शर्मनाक बताया. संजय का समर्थन करते हुए सिंगर मीका सिंह ने लिखा-
''आप बिल्कुल सही कर रहे हैं भाई. ये सब लोग ड्रामा देख रहे हैं. मगर एक शब्द बोल नहीं रहे. शाहरुख मैं आपके साथ हूं. आर्यन खान को बेल मिलनी चाहिए. मुझे लगता है इंडस्ट्री में सबके बच्चे एक बार अंदर जाएंगे, तब जाकर ये यूनिटी दिखाएंगे.''
मीका के उस ट्वीट का स्क्रीनग्रैब.
मीका के उस ट्वीट का स्क्रीनग्रैब.


6) जैकलीन और नोरा को ED ऑफिस बुलाए जाने की वजह
पिछले कुछ दिनों में जैकलीन फर्नांडीस को एक्सटॉर्शन रैकेट केस में पूछताछ के लिए कई बार ED समन कर चुकी है. ये सारा मामला ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है. कुछ दिन पहले सुकेश और उसकी पार्टनर लीना पॉल को गिरफ्तार किया गया था. वो दोनों न्यायिक हिरासत में हैं. इसलिए ED यानी प्रवर्तन निदेशालय फुल फ्लेज्ड तरीके से उनके द्वारा किए गए पैसों को लेन-देने की जांच कर रही है. इसी जांच के दौरान जैकलीन और उनके घरवालों का नाम सामने आया. टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक सुकेश ने जैकलीन और उनके परिवार के कुछ सदस्यों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए थे. इसलिए जैकलीन को इस मामले की जांच में मदद के लिए बुलाया जा रहा है. इस मामले में शामिल जैकलीन इकलौती बॉलीवुड सेलेब्रिटी नहीं हैं. सुकेश चंद्रशेखर मामले से नोरा फतेही का नाम भी जोड़ा जा रहा है. कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए सुकेश के वकील अनंत मलिक ने कहा कि नोरा खुद को इस रैकेट का विक्टिम बता रही हैं. जबकि उन्हें BMW कार गिफ्ट की गई और उन्होंने वो गिफ्ट एक्सेप्ट की.
7) अक्षय की राम सेतु के सेट पर दिखे क्रिकेटर शिखर धवन
20-20 वर्ल्ड कप के इंडिया-पाकिस्तान मैच के दौरान एक्टर अक्षय कुमार और क्रिकेटर शिखर धवन दुबई में एक साथ देखे गए थे. वो दोनों आसपास बैठकर इंडिया को चीयर कर रहे थे. मैच के अगले ही दिन शिखर, मुंबई में अक्षय की फिल्म 'रामसेतु' के सेट पर स्पॉट किए गए. इससे ये अटकलें लगने लगीं कि शिखर, उस फिल्म का हिस्सा हैं या बस वो सेट पर घूमने-फिरने चले गए थे. असल बात क्या है, इसकी जानकारी अभी किसी को नहीं है. राम सेतु में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरुचा नज़र आने वाली हैं.
मुंबई में फिल्म 'राम सेतु' के सेट पर अक्षय कुमार और जैक्लीन फर्नांडिस के साथ शिखर धवन.
मुंबई में फिल्म 'राम सेतु' के सेट पर अक्षय कुमार और जैक्लीन फर्नांडिस के साथ शिखर धवन.


8) शाहरुख के जिस ऐड की तारीफ हो रही थी, उसे बॉयकॉट करने की मांग
शाहरुख खान कन्फेक्शनरी ब्रांड कैडबरी के ऐड में नज़र आ रहे हैं. इस ऐड की मदद से कैडबरी उन तमाम छोटे बिज़नेस और दुकानों को प्रमोट करने की कोशिश कर रही है, जो पैंडेमिक में बदहाल रहे. इसके लिए उन्होंने मशीन लर्निंग नाम की तकनीक का इस्तेमाल किया है, जिससे हर दुकानदार शाहरुख से अपना बिज़नेस प्रमोट करवा सकता है. वैसे तो देशभर में इस ऐड की खूब तारीफ हो रही है. क्योंकि ये अच्छी पहल है. मगर एक तबका अब भी किसी वजह से शाहरुख पर भड़का हुआ है. वो लोग कैडबरी को बॉयकॉट करने की बात कर रहे हैं. उनका कहना है कि शाहरुख के बेटे आर्यन ड्रगी हैं, इसलिए वो शाहरुख की प्रमोट की हुई कोई चीज़ नहीं खरीदेंगे. मगर पब्लिक ये नहीं समझ रही कि इस बार शाहरुख कुछ बेच नहीं रहे. उनके, आपके और हमारे जैसे लोगों का बिज़नेस प्रमोट कर रहे हैं. और रही बात आर्यन खान के ड्रगी होने की, तो हमें ध्यान रखना होगा कि उनके खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं हुए हैं. शाहरुख के विरोध और कैडबरी ऐड के बॉयकॉट से जुड़े कुछ ट्वीट आप नीचे देख सकते हैं-



Advertisement

Advertisement

()