सिद्धू मूसेवाला के पिता ने बोला- बेटे को इंसाफ नहीं मिला, तो देश छोड़कर चला जाऊंगा
बलकौर सिंह ने ये भी कहा कि पुलिस इस मर्डर को गैंग वॉर साबित करना चाहती है. इसलिए वो FIR वापस ले लेंगे.

दिवंगत पंजाबी सिंगर Sidhu Moosewala के पिता Balkaur Singh का कहना है कि उनके बेटे की मर्डर केस की छानबीन ठीक से नहीं हो रही. इसलिए वो FIR वापस लेने का सोच रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि अगर उनके बेटे को न्याय नहीं मिला, तो वो देश छोड़कर चले जाएंगे.
प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बलकौर सिंह ने कहा-
29 मई, 2022 को पंजाब मानसा जिले में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बताया गया कि इस मर्डर के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ था. बलकौर सिंह का कहना है, पुलिस इस मामले की ढंग से जांच नहीं कर रही. उनका ये भी आरोप है कि पुलिस की ढिलाई की वजह से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की B टीम अब भी ऑपरेट कर रही है.
पिछले दिनों इस केस में NIA ने पंजाबी सिंगर और सिद्धू मूसेवाला की मुंहबोली बहन अफसाना खान से पूछताछ की थी. इस दौरान अफसाना से 'धक्का' गाने के बारे में पूछा गया. उनके शोज़ और गानों से जुड़े सवाल पूछे गए, ताकि कोई सुराग हाथ लगे. पुलिस ने अफसाना और सिद्धू के बीच हुए चैट्स भी पढ़े. इस बारे में अफसाना ने खुद इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो में बताया था. अफसाना ने ये भी बताया कि उनसे गैंगस्टर्स से जुड़े कोई सवाल नहीं पूछे गए. कुछ लोग इस तरह के अफवाह फैला रहे हैं, इसलिए वो खुद इन खबरों का खंडन करना चाहती हैं.
सिद्धू मूसेवाला की डेथ के बाद पंजाब और दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई समेत कुछ गैंगस्टर्स को गिरफ्तार किया है. मगर इस केस में कोई पुख्ता डेवलपमेंट देखने को नहीं मिली. कुछ समय पहले बीजेपी मंत्री सुनील जाखड़ के बलकौर सिंह की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे. क्योंकि सिद्धू के परिवार के एक सदस्य ने उनसे ये कहा था कि कुछ लोग बलकौर सिंह के वार्ड में घुसने की कोशिश करते पाए गए थे. जिसके बाद तुरंत उनकी सिक्योरिटी चाक-चौबंद कर दी गई. उन दिन बलकौर सिंह हार्ट संबंधी इलाज के लिए चंडीगढ़ के PGI अस्पताल में भर्ती थे.
इस मामले में आगे जो भी होता, हम आपको उस बारे में अपडेट करते रहेंगे.
वीडियो देखेंं: सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सचिन पकड़ा गया

.webp?width=60)

