The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Siddharth Roy Kapoor said salman , shahrukh, aamir take 40 present of films budget

शाहरुख, सलमान, आमिर की फीस में जाता है फिल्म का 40% बजट - सिद्धार्थ रॉय कपूर

प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने फिल्म के बजट और स्टार्स की भारी-भरकम फीस डिमांड पर बात की.

Advertisement
siddharth roy kapoor on shahrukh salman aamir fee
सिद्धार्थ रॉय कपूर ने इंडस्ट्री में मेल-फीमेल एक्टर्स के बीच फीस के अंतर पर भी बात की.
pic
मेघना
18 मई 2025 (पब्लिश्ड: 02:52 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

जाने-माने प्रोड्यूसर Siddharth Roy Kapur ने रिसेंटली बॉलीवुड में स्टार्स की फीस पर बात की है. बीते कई सालों से एक्टर्स के ज़्यादा फीस लेने के लेकर चर्चा होती आई है. कितने ही प्रोड्यूसर्स ने इस विषय पर बात की है. कितनों ने ही ये कहा कि इस फीस का असर फिल्म के प्रोडक्शन पर सबसे ज़्यादा पड़ता है. सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा कि अगर बड़े प्रोजेक्ट्स में तो फिल्म के बजट की करीब 40 प्रतिशत हिस्सा Shahrukh Khan, Salman Khan, Aamir Khan की फीस में ही जाता है.

कई बड़े स्टार्स अब फिल्म के लिए फीस कम मगर प्रॉफिट शेयरिंग वाले मॉडल पर भी काम करने लगे हैं. यानी फिल्म की कमाई से कुछ हिस्सा लेना. सिद्धार्थ ने CNBC-TV18 से बात करते हुए कहा,

Embed

Embed

सिद्धार्थ ने कहा कि आज कल ये प्रॉफिट शेयरिंग वाले मॉडल पर ज़्यादातर स्टार्स काम करना चाहते हैं. जो सही भी है. ये ज़रूरी है कि आगे चलकर ये और प्रचलित हो ताकि इसका फायदा प्रोड्यूसर्स और एक्टर्स दोनों को मिले. सिद्धार्थ ने फिल्म के बजट और स्टार्स की फीस को लेकर कहा,

Embed

सिद्धार्थ ने मेल और फीमेल एक्टर्स को मिलने वाली फीस के डिफरेंस पर भी बात की. उन्होंने माना की फीमेल एक्टर्स को मेल एक्टर की तुलना में कम पैसे मिलते हैं. मगर उन्होंने कहा कि समानता की गुंजाइश हमेशा रहती है. ख़ैर, सिद्धार्थ 'बर्फी', 'हैदर' और 'दंगल' जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर रह चुके हैं. 

वीडियो: सलमान खान ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर ट्वीट किया, बवाल कटा तो डिलीट कर दिया

Advertisement

Advertisement

()