सलमान खान ने इतनी तारीफ की कि मैं रोने लगा - सिद्धांत चतुर्वेदी
Siddhant Chaturvedi ने Shahrukh Khan और Salman Khan से पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया है.

Siddhant Chaturvedi. बॉलीवुड के उभरते सितारे हैं. Gully Boy से लेकर Yudhra तक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. इस साल का IIFA अवॉर्ड भी होस्ट करने जा रहे हैं. रिसेंटली सिद्धांत ने Shahrukh Khan और Salman Khan से पहली मुलाकात का एक्सपीरिएंस बताया. कहा कि सलमान ने उनकी इतनी तारीफ कर दी कि वो उन्हीं के सामने रोने लगे थे.
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए सिद्धांत चतुर्वेदी से बताया,
सिद्धांत ने वो भी किस्सा सुनाया जब वो शाहरुख खान से एक होटल में टकरा गए और फिर शाहरुख ने उन्हें अपने घर मन्नत में न्योता दिया. सिद्धांत बताते हैं -
सिद्धांत ने सलमान खान के साथ भी मुलाकात का किस्सा सुनाया. बताया कि जब वो अपनी फिल्म 'बंटी और बबली 2' के प्रमोशन के लिए बिग बॉस पहुंचे थे तब उनकी मुलाकात सलमान खान से पहली बार हुई थी. उन्होंने कहा,
सिद्धांत ने अमिताभ बच्चन से मिलने का भी किस्सा सुनाया. बताया कि गली बॉय के बाद अमिताभ बच्चन ने उन्हें एक चिट्ठी लिखी थी. उनकी तारीफ की थी. ख़ैर, सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'युध्रा' हाल ही में आई है. जो फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है. वो जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन की 'धड़क 2' में दिखाई देंगे.
वीडियो: बैठकी: शाहरुख खान ने सिद्धांत चतुर्वेदी को मन्नत क्यों बुलाया? गली बॉय में MC शेर का रोल कैसे मिला?

.webp?width=60)

