The Lallantop
Advertisement

रणवीर वाली 'डॉन 3' की शूटिंग फिर से टली, वजह जान लीजिए

Ranveer Singh की Don 3 की शूटिंग आगे बढ़ने की वजह Farhan Akhtar खुद हैं?

Advertisement
Ranveer Singh Don 3
रणवीर सिंह के साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी होंगी.
pic
मेघना
6 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 01:56 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Farhan Akhtar की Don का तीसरा पार्ट बनने जा रहा है. इस बार Shahrukh Khan की कुर्सी Ranveer Singh को दी गई है. पिक्चर को लेकर आय दिन अपडेट आ रहा है. पहले पता चला था कि इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की शूटिंग इस साल अगस्त-सितंबर से शुरू हो जाएगी. मगर ताज़ा अपडेट ये है कि इसकी शूटिंग को पोस्टपोन कर दिया गया है. अब ये अगले साल शूट की जाएगी. वजह इसके डायरेक्टर फरहान अख्तर खुद हैं. आइए समझाते हैं पूरा गणित.

दरअसल, फरहान अख्तर ने बीते दिनों अपने इंस्टा अकाउंट पर एक पोस्ट किया. बताया कि वो फिल्म 120 Bahadur  में मेजर Shaitan Singh PVC का रोल निभाने वाले हैं. ये फिल्म साल 1962 में इंडिया-चीन के युद्ध पर आधारित होगी. फरहान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. अब फरहान एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. ऐसे में 'डॉन 3' पर काम करना थोड़ा मुश्किल है.

न्यूज़ 18 ने सोर्स के हवाले से खबर चलाई. जिसमें सोर्स ने बताया,

Embed

Embed

सोर्स ने ये भी बताया कि रणवीर सिंह इन दिनों आदित्य धर की अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं. इसलिए वो भी इस साल किसी और प्रोजेक्ट पर समय नहीं दे पाएंगे. फरहान, 'डॉन 3' के प्रोडक्शन के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते इसलिए वो भी पूरा समय लेकर इस फिल्म के ऊपर काम चालू करेंगे. हालांकि फरहान अख्तर या रणवीर सिंह की तरफ से इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है. इसलिए दी लल्लनटॉप इस खबर की पुष्टि नहीं करता.

पिछले साल खबर आई थी कि फरहान अख्तर ने आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को ना कह दिया था. क्योंकि वो 'डॉन 3' पर काम करना चाहते थे. बाद में इस पिक्चर को आमिर खान ने ही साइन किया. अब ये फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' नाम से बन रही है. फरहान, 'डॉन 3' के अलावा 'जी ले ज़रा' नाम की भी फिल्म बनाएंगे. ये 'ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा' की ही तर्ज़ पर बानी फिल्म होगी. जिसमें तीन फीमेल बेस्ट फ्रेंड की कहानी होगी. मूवी में प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कटरीना कैफ को कास्ट किया गया है. हालांकि इस पर भी बहुत दिनों से कोई अपडेट नहीं आया है. 

वीडियो: रणवीर सिंह करियर की सबसे बड़ी थ्रिलर में NSA अजीत डोभाल का रोल करेंगे?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()