The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shehnaaz Gill reveals she blocked Salman Khan's number by mistake when he called to offer KBKJ

सलमान खान ने फिल्म ऑफर करने के लिए फोन किया, शहनाज़ गिल ने उनका नंबर ब्लॉक कर डाला

ये वाला किस्सा बड़ा दिलचस्प है बॉस! और ऐसा आपके साथ भी हुआ होगा.

Advertisement
shehnaaz gill salman khan kisi ka bhai kisi ki jaan
शहनाज़ ने बताया कि उन्हें ट्रूकॉलर ऐप पर वेरिफाय करना पड़ा कि वो सलमान का नंबर था. फोटो - इंस्टाग्राम
pic
यमन
14 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 14 अप्रैल 2023, 03:39 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

21 अप्रैल को Salman Khan की फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan रिलीज़ होने वाली है. पलक तिवारी और शहनाज़ गिल इस फिल्म के ज़रिए हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म के लिए शहनाज़ की कास्टिंग कैसे हुई, उन्होंने हाल ही में इससे जुड़ा किस्सा बताया. उन्हें फिल्म के प्रोड्यूसर और एक्टर सलमान खान ने खुद फोन किया. शहनाज़ ने फोन नहीं उठाया. ऊपर से सलमान का नंबर भी ब्लॉक कर डाला. 

‘किसी का भाई किसी की जान’ की टीम कपिल शर्मा के शो में पहुंची थी. वहां कपिल ने एक्टर्स की कास्टिंग से जुड़ी कहानियां पूछी. शहनाज़ ने पूरा किस्सा बताया,

Image embed

Image embed

शहनाज़ ने आगे बताया कि उन्होंने ट्रू-कॉलर ऐप का इस्तेमाल किया. वेरिफाई करने के लिए कि क्या वो वाकई सलमान खान का नंबर था. वो सलमान का ही नंबर निकला. तुरंत प्रभाव से नंबर को अनब्लॉक किया. फोन मिलाया. दूसरी तरफ पर मौजूद सलमान उन्हें फिल्म ऑफर करने को रेडी थे ही. दोनों की बात हुई और शहनाज़ फिल्म करने के लिए मान गईं. शहनाज़ की तरह ही राघव जुयाल का भी किस्सा था. जहां उन्हें यकीन नहीं हुआ कि सलमान खान का फोन है. राघव को किसी ने बताया कि सलमान भाई उन्हें फोन कर रहे हैं. उन्हें लगा कि ये डांसर सलमान खान की बात हो रही है. राघव ने कह दिया कि बाद में बात करूंगा. 

फिर उन्हें बताया गया कि मेन वाले सलमान भाई का फोन है. राघव को रियलाइज़ हो गया. उन्होंने सलमान से फोन पर बात की. उन्होंने फिल्म में सलमान के भाई का किरदार निभाया है. उनके अलावा सिद्धार्थ निगम और जस्सी गिल भी सलमान के भाई बने हैं. फिल्म की कहानी ऐसी है कि सलमान के भाइयों को प्यार हो जाता है. लेकिन जब तक बड़ा भाई शादी नहीं कर लेता तब तक वो लोग भी नहीं कर पाएंगे. ऐसे में वो अपने बड़े भाई की शादी करवाने में जुट जाते हैं.           

वीडियो: दी सिनेमा शो: सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' पहले दिन कितना कमा सकती है?

Advertisement

Advertisement

()