क्या शहनाज़ पर कमेंट करते हुए आसिम ने हद पार कर दी?
आसिम के इस ट्वीट पर लोग भड़के हुए हैं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी खबरें एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. खबर चाहे इंटरनेशनल सिनेमा से जुड़ी हो या नेशनल या रीजनल सिनेमा से. यहां आपको फिल्मी दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर पढ़ने को मिल जाएगी. आज की खबरों में पढ़िए आलिया-कटरीना, जी ले ज़रा में क्यों साथ काम करने के लिए हुईं तैयार, वरुण की फिल्म एक्कीस पर क्यों बंद हो गया काम और आसिम रियाज़ ने के किस ट्वीट पर भड़क गए शहनाज़ के फैन्स.
1. वॉर्नर ब्रदर्स की फ़िल्म 'द बैटमैन' का नया ट्रेलर आया
वॉर्नर ब्रदर्स की फिल्म 'द बैटमैन' का नया ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. इसमें कैटवुमेन के रिलेशनशिप को दिखाया गया है. करीब 3 मिनट के इस ट्रेलर में रॉबर्ट पेटिंसन खूब एक्शन करते दिख रहे हैं.
'द बैटमैन' 4 मार्च 2022 को थियेटर्स में उतरेगी.
2. प्रियंका के कहने पर आलिया-कटरीना ने साइन की थी 'जी ले ज़रा'
ज़ोया अख्तर ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा के कहने पर आलिया और कटरीना ने फिल्म 'जी ले ज़रा' में काम करने के लिए हामी भरी थी. जोया ने इंटरव्यू में बताया कि इस फिल्म के सभी एक्टर्स एक-दूसरे के साथ काम करना चाहते थे. फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली ये मूवी 2022 से फ्लोर पर आ जाएगी.
3. मलयालम एक्टर मोहनलाल की फिल्म 'बारोज़' का टीज़र रिलीज़
मलयालम सिनेमा के दिग्गज मोहनलाल ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'बारोज़' का टीज़र रिलीज़ कर दिया है. ये एक फैंटेसी एडवेंचर ड्रामा है और इसे डायरेक्ट भी उन्होंने ही किया है.
एक मिनट 10 सेकेंड के इस टीज़र में मोहनलाल खुद को डायरेक्ट करते दिख रहे हैं. ये फिल्म 3डी फॉर्मेट में आएगी.
4. इरफान की फ़िल्म 'मर्डर एट तीसरी मंज़िल 302' ज़ी5 पर आएगी
इरफान खान की फ़िल्म 'मर्डर एट तीसरी मंज़िल 302' आने वाली है. ये फ़िल्म लंबे समय से डिले हो रही थी. अब फाइनली इसे 31 दिसंबर को ज़ी 5 पर प्रीमियर किया जाएगा.
5. वरुण धवन-श्रीराम राघवन की फिल्म 'एक्किस' पर काम बंद
वरुण धवन और 'बदलापुर' वाले डायरेक्टर श्रीराम राघवन फिल्म 'इक्कीस' में साथ काम करने वाले थे. लेकिन अब रिपोर्ट्स हैं कि फिलहाल प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया है. कोरोना और ओमीक्रॉन के बढ़ते केसेज़ को देखते हुए फिल्म पर फिलहाल काम रोक दिया गया है.
6. शेफाली शाह, कीर्ति कुलहरि की सीरीज़ 'ह्यूमन' का ट्रेलर रिलीज़
शेफाली शाह और कीर्ति कुलहरि की सीरीज़ 'ह्यूमन' का ट्रेलर आज रिलीज़ हो गया है. डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर आने वाली इस सीरीज़ की कहानी दवाईयों के ह्यूमन ट्रायल्स की है.
ये सीरीज़ 14 जनवरी से देखी जा सकेगी.
7. सलमान खान और जेनेलिया का डांस वीडियो वायरल
कल 27 दिसंबर को सलमान खान का बर्थडे था. इस मौके पर उन्होंने फार्महाउस पर पार्टी दी थी. इसी पार्टी से उनका और जेनेलिया देशमुख का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है.
जेनेलिया ने इसे अपने इंस्टा पर शेयर किया.
8. प्रियंका ने बताया क्यों करना चाहती थीं रूसो ब्रदर्स की 'सिटाडेल'
प्रियंका चोपड़ा जल्द ही रूसो ब्रदर्स के शो 'सिटाडेल' में नज़र आने वाली हैं. उन्होंने बताया है कि 'सिटाडेल' भले ही टीवी शो है मगर ये बहुत हाई-स्केल पर बना है. इसमें तगड़े एक्शन के साथ ड्रामा भी है. यही कारण था कि प्रियंका ने इस प्रोजेक्ट को हां कहा था.
9. 'बिग लिटिल लाइज़' के डायरेक्टर जॉन मार्क वैली का निधन
कैनेडियन फिल्ममेकर जॉन मार्क वैली का निधन हो गया है. वे एचबीओ की जबरदस्त क्रिटिकल अक्लेम पाने वाली सीरीज़ 'बिग लिटिल लाइज़' के डायरेक्टर थे. 2013 में आई उनकी फ़िल्म डलास बायर्स क्लब को 3 ऑस्कर मिले थे. वर्ल्ड सिनेमा के फैन्स उन्हें ट्रिब्यूट्स दे रहे हैं.
10. महेश बाबू कर सकते हैं त्रिविक्रम श्रीनिवास की नई फ़िल्म
तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ अगली फ़िल्म पर काम शुरू कर सकते हैं. बीते दिनों फ़िल्म श्रीनिवास की लिखी फिल्म 'भीमला नायक' की टीम महेश बाबू से मिलने दुबई पहुंची थी. बताया जाता है कि यहां उन्होंने इस अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर बात की.
11. थिएटर्स में '83' को रिप्लेस कर 'पुष्पा' और 'स्पाइडर मैन' लगाई गईं?
रणवीर सिंह की 83 कुछ दिनों पहले ही रिलीज़ हुई है. मगर खबर है कि इंडिया में कई जगहों पर थिएटर ओनर्स इस फ़िल्म को रिप्लेस करके 'पुष्पा' और 'स्पाइडर मैन नो वे होम' लगा रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों ही फ़िल्में रणवीर की 83 से ज़्यादा अच्छा बिज़नेस कर रही है. कई थिएटर मालिकों को 83 फ़िल्म लगाने से काफी नुकसान हुआ है. इसलिए उन्होंने इसे रिप्लेस कर दिया.
12. आसिम रियाज़ के एक ट्वीट पर बरस पड़े शहनाज़ गिल के फैन्स
बीते दिनों शहनाज़ गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. एक फंक्शन में शहनाज़ दोस्तों के साथ डांस करती दिख रही हैं. इसी को लेकर बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट आसिम रियाज़ ने एक ट्वीट किया और अब उन्हें बुरा भला कहा जा रहा है. दरअसल आसिम ने इशारों-इशारों में शहनाज़ पर तंज कसा और लिखा, ''अभी मैंने डांसिंग क्लिप्स देखी, सच में लोग अपने चाहने वालों को खोकर इतनी जल्दी उबर जाते हैं...क्या बात.''

आसिम के इस ट्वीट पर लोग भड़के हुए हैं. कुछ लोग उन्हें चुप रहने की सलाह दे रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं कि उन्हें पार्टी में बुलाया जाता तो क्या वो रोते? ट्विटर पर आज सुबह से ही शेम ऑन आसिम रियाज़ भी ट्रेंड कर रहा है.
13. 'वीरे दी वेडिंग' के प्रोड्यूसर बनाएंगे राजेश खन्ना की बायोपिक
'वीरे दी वेडिंग' के प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी राजेश खन्ना पर बायोपिक बनाने जा रहे हैं. जिसे डायरेक्ट करेंगी फराह खान. ये कहानी गौतम चिंतामणि की बेस्टसेलिंग बुक 'डार्क स्टार-द लोनलीनेस ऑफ बीइंग राजेश खन्ना' पर आधारित होगी.
14. सारा ने बताया 'अतरंगी रे' देखने के बाद सैफ-अमृता का रिएक्शन
सारा अली खान रिसेंटली फ़िल्म 'अतरंगी रे' में दिखाई दी थी. जिसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. सारा ने बताया कि इस फ़िल्म को देखने के बाद सैफ और अमृता दोनों इमोशनल हो गए थे. वहीं उनके भाई इब्राहिम अली खान ने भी फ़िल्म देखकर फीलिंग प्राउड वाला रिएक्शन दिया था.
15. नसीरुद्दीन शाह ने कहा, ओटीटी पर मिल रहे हैं अच्छे ऑफर
नसीरुद्दीन शाह जल्द ही ज़ी5 की सीरीज़ 'कौन बनेगी शिखरवटी' में दिखाई देने वाले हैं. रिसेंटली एक इंटरव्यू में जब उनसे ओटीटी पर काम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें फ़िल्मों से ज़्यादा अच्छा और इंट्रस्टिंग रोल ओटीटी पर ऑफर हो रहा है.
16. शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह पर दो लोगों ने चलाई गोली
शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह ने हाल ही में बीजेपी पार्टी जॉइन की है. बीते दिनों उन पर दो बाइकवालों ने फायरिंग की. घटना अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके की बताई जा रही है. पुलिस फिलहाल जांच कर रही है. संतोख सिंह इस घटना में बाल-बाल बच गए.
17. पेटा इंडिया ने आलिया को दिया पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड
पेटा ने साल 2021 के पर्सन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड आलिया भट्ट को दिया है. पेटा इंडिया ने बताया कि आलिया लगातार एनिमल फ्रेंडली फैशन इंडस्ट्री के सपोर्ट में काम कर रही है. इसलिए उन्हें इस बार ये अवॉर्ड दिया गया.
18. 'सीता और गीता' के एक्टर मुश्ताक मर्चेंट अब नहीं रहे
सीनियर एक्टर मुश्ताक मर्चेंट का 27 दिसंबर को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. वे 67 साल के थे. उन्होंने 'सीता और गीता' और 'सागर' जैसी कई हिंदी फ़िल्मों में काम किया था. शोले में भी उनका रोल था जिसे एडिट में काट दिया गया था क्योंकि फ़िल्म लंबी हो रही थी.
तो ये थीं आज की बड़ी फ़िल्मी खबरें. ऐसे ही स्पेशल शोज़, फिल्म या सीरीज़ रिव्यू और सजेशन्स चाहिए हों तो आप हमारे नए चैनल लल्लनटॉप सिनेमा को फॉलो कर कर सकते हैं.