'सत्या' में मनोज बाजपेयी को थप्पड़ मारने वाला सीन स्क्रिप्ट में नहीं था, शेफाली ने खुद जोड़ा
शेफाली शाह ने बताया 'सत्या' के उस थप्पड़ वाले मशहूर सीन की मेकिंग का क़िस्सा.

Shefali Shah ने अपने करियर की शुरुआत तो गुजराती नाटकों और Tara सहित कुछ टीवी सीरियल्स से की थी. मगर Manoj Bajpayee स्टारर Satya से उन्हें पहचान मिली. हालांकि इस फिल्म में उनका रोल चंद मिनटों का ही था. मगर जिस शिद्दत से शेफाली ने इसे निभाया, ये रोल यादगार बन गया. ख़ास कर वो सीन जिसमें गैंग्स्टर भीखू म्हात्रे की पत्नी प्यारी म्हात्रे उसे ज़ोरदार थप्पड़ रसीद करती है. वो सीन आज भी याद किया जाता है. पिछले दिनों जब शेफाली The Lallantop के ख़ास कार्यक्रम Guest in The Newsroom में आईं, तो बताया कि ये सीन कैसे बना. डायरेक्टर Ram Gopal Verma ने वो थप्पड़ स्क्रिप्ट में नहीं लिखा. वो शेफाली की सोच थी. इस बारे में उन्होंने कहा,
शेफाली ने बताया कि इस छोटे मगर महत्वपूर्ण किरदार ने उन्हें एक सबक दिया. वो बताते हुए शेफाली ने कहा,
शेफाली ने ये भी बताया कि ‘सत्या’ वाले दौर में काम करने के लेकर उनका फंडा क्या था. शेफाली कहती हैं,
शेफाली पिछले दिनों ‘डेल्ही क्राइम 3’ में नज़र आई थीं. इसमें उनके साथ राजेश तैलंग, रसिका दुग्गल और हुमा क़ुरैशी भी ज़रूरी किरदारों में थे. शेफाली अपनी पावरफुल परफॉर्मेंसेस के लिए जानी जाती हैं. आने वाले समय में वो संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में नज़र आएंगी. उनकी एक सीरीज़ भी आने वाली है. टाइटल है ‘हिसाब’. इसमें जयदीप अहलावत उनके को-स्टार हैं.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: शेफाली शाह ने खोलीं 'सत्या' और 'दिल्ली क्राइम' की परतें, मनोज बाजपेयी पर क्या बताया?

.webp?width=60)

