The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shaurya director Samar Khan says it would have been difficult to imagine to make this film today

'शौर्य' में केके मेनन वाले सीन पर बोले डायरेक्टर - आज इस फिल्म को बनाना मुश्किल

Shaurya फिल्म के Kay Kay Menon, Rahul Bose वाला सीन Pahalgam Attack के बाद वायरल. अब इस पर डायरेक्टर Samar Khan ने बात की.

Advertisement
Shaurya
केके मेनन को इस सीन के लिए बहुत ज़्यादा तारीफें मिली थीं.
pic
मेघना
5 मई 2025 (अपडेटेड: 5 मई 2025, 03:42 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

साल 2008 में एक फिल्म आई थी. नाम था Shaurya. फिल्म में Kay Kay Menon, Rahul Bose और Deepak Dobriyal जैसे दिग्गज एक्टर थे. इस पिक्चर का एक सीन आज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. ये सीन कोर्टरूम का है. जहां केके मेनन का किरदार ब्रिगेडियर रूद्रा कटघरे में है. और राहुल बोस का किरदार मेजर सिद्धांत उनसे सवाल पूछ रहा है. इस सीन में ब्रिगेडियर रूद्रा, मुसलमानों के पर तिखी टिप्पणी करते हैं. अब फिल्म के डायरेक्टर समर खान ने इस सीन पर बात की है. उनका मानना है कि इस तरह की फिल्म बनाना बहुत मुश्किल है.

'शौर्य' फिल्म को इस 17 साल पूरे हो चुके हैं. जिस सीन का ज़िक्र हम कर रहे हैं उसमें केके मेनन का एक बहुत लंबा मोनोलॉग है. जिसमें उनका किदरार ब्रिगेडियर रूद्रा, अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देता है. करीब 8 मिनट लंबे इस मोनोलॉग पर बात करते हुए डायरेक्टर समर ने बॉलीवुड हंगामा से कहा,

Image embed

केके मेनन का ये कोर्टरूम सीन कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद फिर से वायरल होने लगा. लोगों ने इसे कई तरह से शेयर किया. इस बारे में भी समर ने बात की. कहा,

Image embed

Image embed

समर ने 'शौर्य' की सफलता पर बात करते हुए कहा,

Image embed

पिछले दिनों केके मेनन हमारे खास प्रोग्राम 'गेस्ट इन द न्यूज़रूम' में आए थे. यहां उनसे इस किरदार और इस सीन को लेकर बात की गई थी. जब उनसे पूछा गया कि आज के समय में इस सीन को लोग अलग-अलग तरीके से डिस्क्राइब करते हैं. राजनीतिक एंगल निकालते हैं, क्या केके ने खुद इस बारे में कभी सोचा है. इस पर केके मेनन ने कहा था,

Image embed

ख़ैर, 'शौर्य' में शाहरुख खान का नरेशन है. वो फिल्म की शुरुआत में एक कविता कहते हैं. जो फिल्म को स्टैब्लिश करती है.समर खान ने बताया कि जब उन्होंने शाहरुख को इस कविता कहने के लिए बताया तो वो फौरन राज़ी हो गए. ये कविता आज भी कई आर्मी रेजिमेंट सेंटर्स और दूसरी जगहों पर इस्तेमाल की जाती है. 

वीडियो: केके मेनन MBA के बाद अपना सक्सेसफुल बिजनेस छोड़कर अचानक एक्टर कैसे बन गए?

Advertisement

Advertisement

()