कौन हैं शशि शेखर वेम्पति, जो सेंसर बोर्ड के नए चेयरमैन बने?
शशि शेखर से पहले लिरिसिस्ट प्रसून जोशी साल 2017 से अब तक इस पद पर थे.

CBFC का New Chairman किसे नियुक्त किया गया है? Raj & DK के साथ Salman Khan की Superhero Film के बारे में क्या अपडेट आया है? Prabhas और Sandeep Reddy Vanga की Spirit Postpone होने के बारे में मेकर्स ने क्या कहा है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
# 'बैटमैन' के स्केल पर बनेगी सलमान की सुपरहीरो फिल्म!
सलमान खान की सुपरहीरो फिल्म के बारे में तगड़ा अपडेट है. ख़बर ये कि इस फिल्म को 'एवेंजर्स' और 'द बैटमैन' जैसी फिल्मों के लेवल पर बनाने की प्लानिंग है. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक मेकर्स ने 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' और 'अवतार' जैसी फिल्मों के VFX बनाने वाली कंपनी वीटा FX को फिल्म से जोड़ लिया है. ‘किंग कॉंग’, 'मैन ऑफ स्टील', 'डेडपूल' भी इस कंपनी के प्रोजेक्ट्स की लिस्ट में शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सलमान वाली फिल्म में ये कंपनी 'द बैटमैन' वाली ग्राउंडेड अप्रोच रखेगी. सलमान के कैरेक्टर के आसपास की दुनिया को 'एवेंजर्स' की तर्ज पर प्रेजेंट किया जाएगा. यानी इसमें फैंटसी और रियलिटी का अच्छा मिक्सचर देखने को मिल सकता है. हालांकि अभी इस बारे में मेकर्स की तरफ़ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है.
# शशि शेखर वेम्पति बने सेंसर बोर्ड के नए चेयरमैन
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शशि शेखर वेम्पति को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) यानी सेंसर बोर्ड का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है. शशि शेखर से पहले साल 2017 से अब तक मशहूर लिरिसिस्ट प्रसून जोशी इस पद पर थे. वो अब प्रसार भारती के चेयरमैन हैं. साल 2017 से 2022 तक प्रसार भारती प्रमुख का ये पद शशि शेखर ने ही संभाला था. साल 2024 से अब तक शशि शेखर ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के प्रोफेशनल डायरेक्टर थे. निजी कारणों से उन्होंने इस पद से इस्तीफ़ा दे दिया. और अब सेंसर बोर्ड की कमान संभालेंगे. हम बता दें कि शशि शेखर IIT बॉम्बे के एलमनाई हैं. वो अगले तीन सालों तक इस पद पर बने रहेंगे.
# सलमान से क्लैश तय, पोस्टपोन नहीं हुई 'स्पिरिट'
रिपोर्ट्स थीं कि प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' पोस्टपोन हो गई है. कहा गया कि ये फिल्म 5 मार्च 2027 को नहीं आएगी. मेकर्स इसे 1 दिसंबर को लाने की सोच रहे हैं. ख़बरें थीं कि प्रभास के मल्टिपल प्रोजेक्ट्स की वजह से शूट पूरा होने में देरी तय है. संदीप रेड्डी वांगा का सोचा-समझा कदम है. मिड-डे इस बारे में इंडस्ट्री सूत्रों से चर्चा के आधार पर लिखा,
"सलमान खान ने ईद 2027 लॉक कर दी. उनकी और नयनतारा वाली फिल्म इसी दिन आएगी. जैसे ही उन्होंने ये दिन चुना, उसी विंडो में स्पिरिट को जाने का कोई सेंस नहीं बनता है. वांगा की फिल्में लगातार चर्चा और क्लीन रन पर बहुत हुद तक निर्भर करती रही हैं. इसलिए, फिल्म को मार्च में न लाना सोचा-समझा प्लान है."
मगर 'स्पिरिट' के मेकर्स ने ऑफिशियली कहा है कि उनकी फिल्म 5 मार्च को ही आएगी. वो अपनी फिल्म पोस्टपोन नहीं कर रहे.
# एस्पियनाज थ्रिलर 'इम्प्यूनिटी' में सेबेस्टियन स्टैन
डायरेक्टर फेलीपे गाल्वेज़ एक एस्पियनाज थ्रिलर बनाने जा रहे हैं. टाइटल है 'इम्प्यूनिटी'. वैरायटी के मुताबिक इसमें सेबेस्टियन स्टैन और अना दे आर्मस को लीड रोल में कास्ट किया गया है. ये फिल्म चिली के फॉर्मर डिक्टेटर ऑगस्टो पीनशे के यूके में हुए अरेस्ट पर बेस्ड है. जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होगी.
# 'तुम्बाड 3' भी बनेगी, आलिया करेंगी लीड रोल!
अभी 'तुम्बाड 2' की शूटिंग भी पूरी नहीं हुई है, और 'तुम्बाड 3' की ख़बर आ गई है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 'तुम्बाड 3' भी प्लानिंग में है. आलिया भट्ट 'तुम्बाड 2' में एक ज़रूरी रोल कर ही रही हैं. वो 'तुम्बाड 3' में भी नज़र आएंगी. उसमें उनका रोल लंबा होगा. 'तुम्बाड 2' में सोहम शाह हीरो और नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी विलन हैं. आदेश प्रसाद के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 3 दिसंबर 2027 को रिलीज़ होगी.
# 600 करोड़ के बजट पर बनेगी कमल-रजनी की फिल्म
कमल हासन और रजनीकांत सालों बाद एक फिल्म करने जा रहे हैं. KHxRK इसका वर्किंग टाइटल है. 46 साल बाद ये दोनों एक साथ बड़े पर्दे पर आने वाले हैं. DT नेक्स्ट की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये है. अगस्त में इसकी शूटिंग शुरू होगी. अनिरुद्ध रविचंदर इस फिल्म का म्यूजिक तैयार कर रहे हैं. और नेल्सन दिलीप कुमार इसके डायरेक्टर हैं.
वीडियो: सलमान की SVC63 का डार्क अवतार, कसीनो सेट में होगा खतरनाक एक्शन

