The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shailesh Lodha wins lawsuit against Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah's Asit Modi over fees

शैलेश लोढ़ा ने ‘तारक मेहता...’ वालों पर केस ठोका था, अब मेकर्स को एक करोड़ रुपए भरने होंगे

शैलेश ने कहा कि मेकर्स उनसे कुछ पेपर्स पर साइन करवाना चाहते थे. वहां लिखा था कि आप मीडिया से बात नहीं कर सकते.

Advertisement
pic
6 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 6 अगस्त 2023, 12:35 PM IST)
taarak mehta ka ooltah chashmah shailesh lodha asit modi
मेकर्स शैलेश को एक करोड़ रुपए देने वाले हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

अप्रैल 2022 में खबर आई कि Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में तारक बनने वाले एक्टर शैलेश लोढ़ा ने शो छोड़ दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि उनका प्रोड्यूसर असित मोदी से कुछ मनमुटाव हो गया है. आगे चलकर शैलेश ने कहा कि शो के मेकर्स ने लंबे अरसे से उनकी फीस नहीं चुकाई है. उसी को लेकर उन्होंने शो के मेकर्स के खिलाफ केस दायर किया. टाइम्स ऑफ इंडिया की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक बीते मई में इस केस का फैसला आ गया. असित मोदी को डिमांड ड्राफ्ट के ज़रिए शैलेश को 1,05,84,000 रुपए चुकाने होंगे. रिपोर्ट के मुताबिक 2023 के शुरुआत में शैलेश ने नैशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) को अप्रोच किया था. अपनी शिकायत दर्ज करवाई. एक वर्चुअल हियरिंग के ज़रिए मामले की सुनवाई हुई और फैसला सुनाया गया.        

शैलेश ने मीडिया पब्लिकेशन को बताया कि वो NCLT के वर्डिक्ट से खुश हैं. उन्होंने आगे कहा,

ये लड़ाई कभी भी पैसे के बारे में नहीं थी. ये न्याय और आत्मसम्मान के लिए थी. मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि मैंने कोई जंग जीत ली और खुश हूं कि सच्चाई की जीत हुई. 

साल 2022 में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ने के बाद शैलेश ने विस्तार से कभी इस बारे में बात नहीं की. ये बात ज़रूर सामने आई कि मेकर्स उनकी बकाया फीस नहीं चुका रहे हैं. शैलेश ने बताया कि शो के मेकर्स उनके पैसे चुकाने के लिए कुछ दस्तावेजों पर साइन करवाना चाहते थे. आगे बताया,

उन्होंने डॉक्युमेंट्स में कुछ क्लॉज़ जोड़े हुए थे कि आप मीडिया से बात नहीं कर सकते. मैं ऐसी मांगों के सामने झुका नहीं. मैं अपना ही पैसा लेने के लिए कोई भी पेपर साइन क्यों करूं?

शैलेश ने आगे बताया कि उनकी लड़ाई से शो से जुड़े एक और एक्टर को फायदा हुआ. उन्होंने कहा कि शो के एक एक्टर को तीन सालों से फीस नहीं दी गई थी. शैलेश के केस फाइल करने के बाद प्रोडक्शन हाउस ने उस एक्टर को बुलाया. उन्होंने आगे जोड़ा कि उस एक्टर की पूरी फीस क्लियर कर दी गई. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ बीते कुछ दिनों से गलत वजहों से चर्चा में रहा है. शैलेश के अलावा जेनिफर मिस्त्री, प्रिया आहूजा और मोनिका भदोरिया ने भी शो छोड़ दिया है. इन सभी एक्टर्स ने कहा कि सेट पर माहौल सही नहीं रहता था. असित मोदी ने ऐसे आरोपों के जवाब में कहा था कि वो सेट पर सभी को परिवार की तरह ट्रीट करते हैं. हालांकि उन्होंने शैलेश को लेकर मीडिया से कोई बातचीत नहीं की. 
 

वीडियो: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर Asit Modi पर एक्ट्रेस ने क्या आरोप लगाए?

Advertisement

Advertisement

()