The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shahzada movie leak online starring Kartik Aryan kriti senon paresh rawal rajpal yadav

कार्तिक आर्यन के लिए एक और बुरी खबर, शहज़ादा रिलीज़ के कुछ घंटों बाद ही लीक हो गई

इससे 'शहज़ादा' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर ज़रूर फ़र्क पड़ेगा.

Advertisement
kartik-aryan-shahzada-leak
कार्तिक आर्यन को डबल झटका लगा है
pic
अनुभव बाजपेयी
17 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 17 फ़रवरी 2023, 08:01 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहज़ादा' 17 फरवरी को रिलीज हुई है. फिल्म से टी-सीरीज और कार्तिक आर्यन दोनों को उम्मीदें हैं. पर उनको झटके पर झटके लग रहे हैं. पहले शुक्रवार को यशराज ने 'पठान' के टिकट सस्ते कर दिए. अब खबर आ रही है, 'शहज़ादा' लीक हो गई है.

बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक फिल्म रिलीज के कुछ घंटों बाद ही लीक कर दी गई है. ये तमाम टॉरेंट वेबसाइट पर उपलब्ध है. फिल्म का ठीकठाक बज़ है. फिल्म लीक होने के बाद इसके कलेक्शन पर भी फ़र्क पड़ सकता है. हालांकि कोई ज़रूरी नहीं है कि ऐसा हो ही. शाहरुख की 'पठान' के लीक होने की भी खबर आई थी.

इससे पहले यशराज फिल्म्स ने 17 फरवरी के दिन 'पठान' के टिकट सस्ते कर दिए थे. इस दिन 'पठान डे' मनाने का ऐलान किया था. YRF ने 110 रुपये का फ़्लैट रेट कर दिया था. ज़ाहिर है इससे नयी रिलीज़ 'शहज़ादा' को तगड़ा नुकसान होता. अब 'शहज़ादा' के मेकर्स ने इसका तोड़ निकाला है. उन्होंने एडवांस बुकिंग पर एक टिकट के साथ एक टिकट फ्री की स्कीम रखी है. बुक माय शो पर टिकट बुक करते हुए आप Shehzada प्रोमो कोड डालकर इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं. ये ट्रिक कितनी काम कर पाई ये तो कलेक्शन रिपोर्ट्स आने के बाद ही पता चलेगा.

Image embed

शहज़ादा तेलुगु फिल्म 'अला वैकुंठपुरामुलू' का ऑफिशियल रीमेक है. जिसने अल्लू अर्जुन की ये फिल्म देखी है, 'शहज़ादा' उनके लिए नहीं है. ये कहानी है, मिडिल क्लास लड़के बंटू की. नौकरी पाने की जद्दोजहद के बीच उसे पता चलता है, वो एक करोड़पति का बेटा है. इसके बाद कई तरह की घटनाएं घटती हैं और उन्हीं घटनाओं की रस्सी पकड़कर कहानी आगे बढ़ती है. वाल्मिकी और रणदीप जिंदल. दोनों लंबे समय से दोस्त हैं. मगर जिंदल शहर का सबसे रईस आदमी बन जाता है. वाल्मिकी उसके लिए काम करता है. वाल्मिकी को लगता है कि जिस मुफलिसी में उसने ज़िंदगी गुज़ारी है, उसके बेटे के साथ वैसा नहीं होना चाहिए. संयोग ऐसा बनता है कि वाल्मिकी और जिंदल दोनों की पत्नियां एक ही अस्पताल में, एक ही दिन दो लड़कों को जन्म देती हैं. वाल्मिकी बच्चों की अदला-बदली कर देता है. यानी जिंदल के बेटे को अपने घर ले आता है. और अपने बेटे को जिंदल के घर भेज देता है. ताकि उसके बेटे को अच्छी लाइफ मिल सके. इस घटना की गवाह सिर्फ एक नर्स है. जो कोमा में है. 20-25 साल बाद वाल्मिकी के घर रहने वाले लड़के को पता चलता है कि वो जिंदल का बेटा है. अब वो जिंदल को इस बात का यकीन कैसे दिलाता है, यही इस फिल्म की कहानी है.

'शहज़ादा' में कार्तिक आर्यन ने लीड रोल किया है. उनके साथ इस फिल्म में कृति सैनन, परेश रावल, मनीषा कोईराला, रोनित रॉय, राजपाल यादव, सचिन खेड़कर और अंकुर राठी जैसे एक्टर्स भी नज़र आएंगे. पिक्चर को डायरेक्ट किया है 'देसी बॉयज़' और 'ढिशूम' जैसी फिल्में बना चुके रोहित धवन ने. जो कि डेविड धवन के बेटे और वरुण धवन के भाई हैं.

वीडियो: दी सिनेमा शो: यशराज ने पठान का कलेक्शन बढ़ाने की चाल चली, शहज़ादा ने तोड़ निकाला है

Advertisement

Advertisement

()