The Lallantop
Advertisement

शाहरुख 'झूमे जो पठान' में अपनी बॉडी नहीं दिखाने चाहते थे, कहा: "मुझे शर्म आ रही थी"

शाहरुख तो अपने शर्ट का एक बटन तक नहीं खोलना चाहते थे.

Advertisement
shahrukh-khan-pathaan
'झूमे जो पठान' की मेकिंग के दौरान शाहरुख
pic
अनुभव बाजपेयी
16 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 16 फ़रवरी 2023, 01:56 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

'पठान' के दो गाने फिल्म से पहले रिलीज किए गए. पहला था 'बेशरम रंग'. इस पर खूब विवाद हुआ. दूसरा था 'झूमे जो पठान'. इस पर जनता खूब झूमी. अब इसी गाने का मेकिंग वीडियो यशराज फिल्म्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है. ये वीडियो म्यूजिक को नहीं, बल्कि विजुअल्स को डेडिकेट किया गया है. क्योंकि वीडियो में म्यूजिक डायरेक्टर विशाल-शेखर की कोई बाइट नहीं है. इसमें डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद, कोरियोग्राफर बॉस्को, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण हैं.

Embed

वीडियो के शुरू में सिद्धार्थ आनंद बताते हैं, वो इसे मॉडर्न कव्वाली सॉन्ग बनाना चाहते थे, जिसके टाइटल में 'पठान' शब्द आए. शाहरुख उस पर डांस करें. आपको वीडियो में शाहरुख के कई सारे बीटीएस दिखते हैं. शाहरुख ने भी अपने डांस स्टेप्स को लेकर बात की है. वो गाने में ऐसे डांसिंग स्टेप्स करना चाहते थे, जिनको हर कोई कर सके. ऐसा लगे कि सब कुछ सही हो गया और अब सेलिब्रेट किया जा रहा है.

शाहरुख ने गाने में अपने बॉडी दिखाने वाले सीक्वेंस पर भी बात की है. वो पहले अपना शर्ट नहीं उतारना चाहते थे. ऐसा करना है, इसकी शाहरुख को कोई जानकारी भी नहीं थी.

Embed

Embed

हालांकि इससे पहले भी शाहरुख कई बार ऐसा कर चुके हैं. 'ओम शांति ओम' के गाने 'दर्द-ए-डिस्को' ले लीजिए. 'हैप्पी न्यू ईयर' का 'मनवा लागे' गाना ले लीजिए. खैर, आगे बढ़ते हैं.

इस पर सिद्धार्थ आनंद का कहना है:

Embed

वीडियो में शाहरुख बहस करते हुए भी सुने जा सकते हैं. वो कहते हैं, 'ये गाने में कैसे है?' फिर बहुत समझाने के बाद वो बटन खोलने पर राज़ी होते हैं. इस पर शाहरुख कहते हैं:

Embed

गाने के कोरियोग्राफर बॉस्को बताते हैं:

Embed

शाहरुख कहते हैं:

Embed

खैर, ये वीडियो गाने की मेकिंग से ज़्यादा शाहरुख के स्टारडम को समर्पित है. होना भी चाहिए, वो स्टार हैं. खैर, 'पठान' पूरी फिल्म ही ऐसी थी. मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं, इसके लिए आपको 'झूमे जो पठान' का मेकिंग वीडियो देखना पड़ेगा. देख डालिए और फिर कमेंट में बताइए. 

वीडियो: शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म से आदित्य चोपड़ा ने बचाई YRF की इज्जत

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()