The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shahrukh Khan's Kuch Kuch Hota Hai special screening tickets sold out in less than Twenty-Five minutes

'कुछ-कुछ होता है' की एडवांस बुकिंग खुली, 25 मिनट में थिएटर्स हाउसफुल

धर्मा प्रोडक्शन ने अनाउंस किया कि 'कुछ-कुछ होता है' कि स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में अंधेरी वेस्ट के एक मल्टीप्लेक्स में की जानी थी. दो शोज़ थे, शाम 07 बजे और 07.15 के. इन शोज़ के टिकट्स सिर्फ 25-25 रुपए के थे.

Advertisement
pic
12 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 11:49 AM IST)
Kuch Kuch Hota Hai
'कुछ-कुछ होता है' करण जौहर की डायेक्टोरियल डेब्यू फिल्म थी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

इंडियन सिनेमा की कुछ कल्ट फिल्मों की बात जब भी होगी, शाहरुख-काजोल और रानी मुखर्जी की 'कुछ-कुछ होता है' का नाम ज़रूर लिया जाएगा. करण जौहर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 16 अक्टूबर 1998 को रिलीज़ हुई थी. 2023 में ये फिल्म 25 साल की हो जाएगी. इसी सिल्वर जुबली को मनाने के लिए धर्मा प्रोडक्शन 'कुछ-कुछ होता है' की स्पेशल स्क्रीनिंग करने जा रहा है. कमाल की बात तो ये है कि एडवांस बुकिंग के चालू होने के 25 मिनट के अंदर ही थिएटर्स हाउसफुल हो गए.

आज की जनरेशन को 'कुछ-कुछ होता है' फिल्म में कुछ प्रॉब्लमैटिक चीज़ें दिखती हैं मगर इस फिल्म से लोगों का नॉस्टैल्जिया जुड़ा है. इस मूवी का फैनबेस बिल्कुल अलग है. यही वजह है कि फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए लोग आज भी एक्साइटेड हैं. तभी तो पिक्चर की री-रिलीज़ अनाउंस होते ही इसके शोज़ हाउसफुल हो गए.

धर्मा प्रोडक्शन ने अनाउंस किया कि 'कुछ-कुछ होता है' कि स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में अंधेरी वेस्ट के एक मल्टीप्लेक्स में की जानी थी. दो शोज़ थे, शाम 07 बजे और 07.15 के. इन शोज़ के टिकट्स सिर्फ 25-25 रुपए के थे. प्रोडक्शन हाउस फिल्म के 25 साल मनाने जा रहा है, इसलिए इसके टिकट का प्राइज़ भी 25 रुपए ही रखा गया है.

बॉलीवुड हंगामा ने एग्जीबिटर्स से इस टिकट बुकिंग पर बात की. उन्होंने बताया,

''थिएटर के इतनी जल्दी फुल हो जाने का सबसे बड़ा कारण इसके कम टिकट रेट्स हैं. ये दर्शकों के लिए बड़ी बात है कि वो इतने अच्छे मल्टीप्लेक्स में सिर्फ 25 रुपए में फिल्म देखेंगे. रही बात फिल्म की तो ये टाइमलेस फिल्म है, इसका अलग ही चार्म है. बहुत से लोग ऐसे होंगे जो फिल्म की ओरिजनल रिलीज़ के वक्त बहुत छोटे रहे होंगे या पैदा ही नहीं हुए होंगे. तो ये एक अच्छा मौका है कि पिक्चर को फिर से बड़ी स्क्रीन पर देखा जाए. शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी को एक साथ स्क्रीन पर देखना भी बड़ी चीज़ है. करण जौहर की फिल्म है, ये एक स्ट्रॉंग प्वॉइंट है.''

सोर्स ने कहा,

''किसी को भी इतने ह्यूज रिस्पॉन्स की उम्मीद नहीं थी. बुकिंग्स भी बस अचानक से शुरू हुई. किसी तरह की जानकारी पहले नहीं दी गई थी. मगर उसके बाद भी दर्शकों से बढ़िया रिस्पॉन्स मिला.''

ये भी पढ़ें - 'कुछ-कुछ होता है' का 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है 'जवान'

फिल्म के 25 साल होने पर एक और अनाउंसमेंट हुई है. वो ये कि सिंगर बी प्राक आइकॉनिक गाने 'तुझे याद ना मेरी आई' का रीमेक बनाएंगे. सोनी पिक्चर्स इस गाने को बना रहा है. जिसे 2.0 वर्जन कहा जा रहा है. बी प्राक ने अपने इंस्टाग्राम पर भी इस रीमेक की अनाउंसमेंट की है. ओरिजनल गाना अल्का यागनिक, मनप्रीत अख्तर और उदित नारायण ने गाया था. अब बस उम्मीद यही लगाई जा रही है कि इस रीमेक वर्जन को अच्छी तरह ट्रीट किया जाए. ऐसा ना हो कि बाकी रीमिक्स गानों की तरह ये भी बर्बाद हो जाए. 

वीडियो: शाहरुख खान की जवान की साउथ इंडिया में आलोचना पर एटली का जवाब आ गया है

Advertisement

Advertisement

()