The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shahrukh Khan Yashraj Films will celebrate Pathaan Day in theaters with ticket rates 110

'पठान' का टिकट सिर्फ 110 रुपए में! शाहरुख ने कहा, पॉपकॉर्न भी फ्री दो

यशराज का ये मास्टरस्ट्रोक 'पठान' के 1000 करोड़ कराकर ही मानेगा

Advertisement
pathaan-shahrukh-khan
पठान शुक्रवार को गदर काट देगी
pic
अनुभव बाजपेयी
16 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 16 फ़रवरी 2023, 06:10 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

'पठान' बॉक्स ऑफिस पर अब भी ठीकठाक कमाई कर रही है. देशभर में फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है. वर्ल्डवाइड भी फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने के करीब है. शाहरुख खान आए दिन ट्विटर पर #AskSRK के जरिए प्रमोशन करते ही रहते हैं. अब यशराज ने एक और स्टंटबाजी की है.

फिल्म ने अब तक तकरीबन 505 करोड़ रुपए कमाए हैं. साकनिल्क के मुताबिक 16 फरवरी को फिल्म करीब 3.24 करोड़ रुपए कमा सकती है. ‘पठान’ बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. यही सेलिब्रेट करने के लिए 17 तारीख को पठान डे मनाया जाएगा. इसके तहत ‘पठान’ की टिकट 110 रुपए में बिकेंगी. कुछ मुख्य थिएटर चेन्स जैसे: PVR, INOX, Cinepolis इत्यादि इसका हिस्सा हैं.

Embed

'पठान' के टिकट सस्ते करना यश राज फिल्म्स का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है. इससे वीकेंड कलेक्शन में बूम आने की संभावना है. पर इसका असर 'शाहज़ादा' के ओपनिंग डे कलेक्शन पर पक्का पड़ेगा. क्योंकि कार्तिक आर्यन की फिल्म भी 17 फरवरी को रिलीज़ हो रही है. यश राज की इस स्ट्रैटेजी से ‘शहज़ादा’ को नुकसान ज़रूर होगा.

शाहरुख आजकल ट्विटर पर खूब ऐक्टिव रहते हैं. उन्होंने टिकट सस्ते होने की खबर देने वाले एक ट्वीट को रिप्लाई करते हुए लिखा:

Embed

शाहरुख खान की फिल्म 'बाहुबली 2' के हिंदी वर्जन की कमाई 511 करोड़ का पीछा कर रही है. फिल्म का अभी कुल कलेक्शन 505.5 करोड़ है. इसी हफ्ते फिल्म इसको सरपास भी कर सकती है. इसके बाद 'पठान' भारत में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी वर्जन फिल्म बन जाएगी. पठान' के लिए वर्ल्डवाइड सबसे ज़्यादा कमाऊ फिल्म बनना बहुत ज़्यादा मुश्किल है. इसके लिए फिल्म को दंगल के 2000 करोड़ से ज़्यादा के कलेक्शन को पीछे छोड़ना पड़ेगा. जो लगभग असंभव है. हालांकि असंभव तो कुछ नहीं है. इतना ज़रूर है फिल्म अगले कुछ दिनों में 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी.

हाल ही में शाहरुख ने 'झूमे जो पठान' गाने पर भी बात की है. उन्होंने गाने में अपने बॉडी दिखाने वाले सीक्वेंस पर भी बात की है. वो पहले अपना शर्ट नहीं उतारना चाहते थे. ऐसा करना है, इसकी शाहरुख को कोई जानकारी भी नहीं थी.

Embed

'पठान' में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं. फिल्म में डिम्पल कपाड़िया और आशुतोष राणा जैसे कलाकार भी हैं. सलमान खान के कैमियो ने तो जनता का दिल जीत लिया. फिल्म को डायरेक्ट किया है सिद्धार्थ आनंद ने.

वीडियो: शाहरुख खान को 80 साल की महिला ने डीडीएलजे करने पर कैसे मजबूर किया

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()