The Lallantop
Advertisement

'जवान' में शाहरुख के 6 लुक!

'पठान' के बाद शाहरुख खान, एटली की फिल्म 'जवान' में दिखाई देने वाले हैं.

Advertisement
pic
22 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 22 फ़रवरी 2023, 07:02 PM IST)
Shahrukh Khan
शाहरुख खान 'पठान' के एक सीन में
Quick AI Highlights
Click here to view more

फिल्मी दुनिया की सबसे बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही मंच पर हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

# इंडिया की 'फास्ट एंड फ्यूरियस' होगी 'बड़े मियां छोटे मियां'?

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जल्द ही फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में दिखाई देने वाले हैं. जिसे प्रड्यूस कर रहे हैं जैकी भगनानी. PTI को दिए इंटरव्यू में जैकी ने बताया कि जब वो 'बड़े मियां छोटे मियां' बनाने जा रहे थे तो उनके दिमाग में यही था कि वो इसे इंडिया का 'फास्ट एंड फ्यूरियस' बनाएंगे. उन्होंने बताया कि वो इस स्क्रिप्ट को लेकर जब अक्षय के पास गए तो उन्होंने फिल्म के लिए फौरन हां कर दी.

# फरहाज सामजी करेंगे अक्षय की 'हेरा-फेरी 3' को डायरेक्ट

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की फिल्म 'हेरा-फेरी' के तीसरे पार्ट की शूटिंग होने की खबरें आ रही हैं. रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म के प्रोमो शूट किए जा रहे हैं. पहले इस मूवी को अनीस बज़्मी डायरेक्ट करने वाले थे. लेकिन अब ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 'हेरा-फेरी 3' को 'हाउसफुल 4' के डायरेक्टर फरहाद सामजी डायरेक्ट करेंगे. खबर तो ये भी आ रही है कि मूवी में कृति सेनन, रश्मिका मंदाना या दिशा पाटनी को कास्ट किया जा सकता है. और इस फिल्म का नाम 'हेरा-फेरी 4' रखा जाएगा. क्योंकि मेकर्स को लगता है कि ये नाम कहानी को जस्टीफाई करेगा. इसके पीछे की वजह फिल्म देखने के बाद ही पता चल पाएगी. हालांकि इसे लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है.

# दुलकर सलमान ने खत्म की 'किंग ऑफ कोथा' की शूटिंग

दुलकर सलमान ने अपनी फिल्म 'किंग ऑफ कोथा' की शूटिंग पूरी कर ली है. दुलकर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर रैप की अनाउंसमेंट की. अभिलाष जोशी के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में टॉविनो थॉमस भी कैमियो करते दिखाई देंगे.

# कंधार हाईजैक पर बनी सीरीज़ में नसीर, पंकज, विजय, मंदिरा

नेटफ्लिक्स इंडिया जल्द ही कंधार हाईजैक पर थ्रिलर सीरीज़ बनाने जा रहे हैं. जिसमें विजय वर्मा, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर और मंदिरा बेदी दिखाई देंगे. इस सीरीज़ को अनुभव सिन्हा डायरेक्ट करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 'जामताड़ा' लिखने वाले त्रिशांत श्रीवास्तव लिखेंगे. जल्द ही ये सीरीज़ फ्लोर पर आ जाएगी.

#जूनियर एनटीआर की फिल्म के लिए जाह्नवी को मिले 04 करोड़?

जाह्नवी कपूर जल्द ही साउथ सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं. खबर है कि वो जूनियर एनटीआर और कोरताला सिवा की फिल्म में उनके साथ नज़र आएंगी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस फ़िल्म के लिए उन्हें 4 करोड़ रुपए ऑफर हो रहे हैं. हालांकि इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है. मूवी इस साल अप्रैल से फ्लोर पर आ जाएगी.

#'जवान' से बिग अपडेट, छह अलग-अलग लुक में दिखेंगे शाहरुख

'पठान' के बाद शाहरुख खान, एटली की फिल्म 'जवान' में दिखाई देने वाले हैं. जिसकी शूटिंग लास्ट फेज़ में हैं. खबर ये है कि 'जवान' के एक एक्शन सीन को 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' का एक्शन डिज़ाइन करने वाली टीम ने डायरेक्ट किया है. इसे ग्रैंड लेवल पर शूट किया गया है. मूवी में शाहरुख का डबल रोल है. तो कहा ये भी जा रहा है कि वो फिल्म में छह अलग-अलग लुक में दिखाई देंगे. इसमें वो बेटे और बाप का रोल प्ले करेंगे.

# ''90 सेकेंड के टीज़र से आप किसी फिल्म को जज नहीं कर सकते''

प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' के एडिटर Ashish Mhatre ने मूवी को मिले नेगेटिव रिस्पॉन्स पर बात की है. उन्होंने ई टाइम्स से बात करते हुए कहा, ''हमारी पूरी टीम शॉक में थी क्योंकि हमने कभी ऐसे रिस्पॉन्स की उम्मीद नहीं की थी. ओम राउत का विजन बिल्कुल क्लीयर था. हो सकता है हम जो कहना चाहते थे वो ऑडिएंस तक ठीक तरह से नहीं पहुंचा. एक कारण ये भी है कि बहुत से लोगों ने ट्रेलर को थ्री डी में नहीं बल्कि मोबाइल पर देखा. जब बाद में उन्होंने टीज़र को थ्री डी में देखा तो उनका व्यू बदल गया है. मुझे यकीन है कि जब ऑडिएंस फिल्म को थिएटर में देखेगी तो उन्हें फिल्म पसंद आएगी. सिर्फ 90 सेकेंड्स में आप किसी फिल्म को जज नहीं कर सकते.''

वीडियो: दी सिनेमा शो: पठान के बाद जवान में शाहरुख खान करेंगे धांसू एक्शन, हॉलीवुड से है तगड़ा कनेक्शन

Advertisement

Advertisement

()