The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shahrukh Khan to shoot Jawan songs with Nayanthara and Deepika Padukone in April

शाहरुख की 'जवान' का सारा काम फाइनल होने के बाद भी मेकर्स के पास 20 दिन बचेंगे

फिल्म 'जवान' की रिलीज़ में देरी पर जवाब. मेकर्स कॉन्फिडेंट हैं 2 जून को ही रिलीज़ होगी शाहरुख खान की 'जवान'.

Advertisement
pic
1 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 1 अप्रैल 2023, 05:46 PM IST)
jawan, shahrukh khan,
'जवान' में शाहरुख खान.
Quick AI Highlights
Click here to view more

अभी-अभी Shahrukh Khan की Jawan की शूटिंग खत्म हुई है. मगर फिल्म पर कुछ काम बाकी रहता है. बताया जा रहा है कि अप्रैल में शाहरुख फिल्म के दो गाने शूट करेंगे. एक गाने में शाहरुख के साथ होंगी Nayanthara. दूसरा गाना Deepika Padukone के साथ होने वाला है. खबरें थीं कि शायद 'जवान' 2 जून को रिलीज़ न हो पाए. मगर मेकर्स ने साफ कर दिया है. जिस रफ्तार से काम चल रहा है, सबकुछ फाइनल होने के बाद 20 दिन बच जाएंगे. इसमें थोड़ा सा अतिश्योक्ति अलंकार जोड़कर आगे बढ़िए.

बॉलीवुड हंगामा में एक रिपोर्ट छपी. इसमें बताया गया कि अप्रैल के पहले हफ्ते में शाहरुख और नयनतारा मुंबई में पहला गाना शूट करेंगे. 15 अप्रैल से पहले तक दीपिका वाले गाने की भी शूटिंग निपट जाएगी. इन दोनों गानों को अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज़ किया है. अनिरुद्ध तमिल कंपोज़र हैं. 'जवान' से हिंदी सिनेमा डेब्यू कर रहे हैं. अनिरुद्ध पहली बार अपने गाने 'वाई दिस कोलावेरी डी' की वजह से चर्चा में आए थे.

'जवान' की VFX और पोस्ट-प्रोडक्शन टीम जोर-शोर से काम में लगी है. ताकि फिल्म को 2 जून तक रिलीज़ किया जा सके. इसी रिपोर्ट में बताया गया कि एटली कॉन्फिडेंट हैं कि वो पिक्चर समय पर रेडी कर लेंगे. फिल्म का फाइनल VFX प्रिंट 10 मई तक लॉक कर लिया जाएगा. उसके बाद भी मेकर्स के पास 20 दिन बचेंगे. जिसमें बचे-खुचे काम होंगे और प्रोजेक्ट को फिनिशिंग टच दिया जाएगा. 

'जवान' फिल्म के सेट से दो शाहरुख खान के दो वीडियोज़ लीक हो गए थे. पहले में शाहरुख खान बेल्ट से गुंडों को पीटते नज़र आ रहे थे. दूसरा वीडियो फिल्म के अंडर वाटर सीक्वेंस का बताया गया. वो वीडियोज़ इंटरनेट से तुरंत हटवाए गए. साथ में ये भी कहा गया कि वो 'जवान' के सीन्स नहीं थे. सच्चाई तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगी.

'जवान' को तमिल फिल्ममेकर एटली कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में शाहरुख खान के साथ विजय सेतुपति, नयनतारा, योगी बाबू, सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा और दीपिका पादुकोण जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. 'जवान' 2 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: एटली की जवान में शाहरुख खान अंडर वॉटर स्टंट करेंगे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()