The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shahrukh khan teaches alia bhatt lip-sync in rocky and ranii kii prem kahani starring ranveer singh directed by karan johar

"शाहरुख़ खान सुपरस्टार नहीं, इमोशन हैं"

करण जौहर ने ये भी कहा कि शाहरुख प्रेम हैं, शाहरुख और काजोल रोमैंस आइकन हैं.

Advertisement
pic
4 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 4 अगस्त 2023, 01:40 PM IST)
shahrukh khan and alia bhatt rocky aur rani kii prem kahani
'डियर ज़िंदगी' में आलिया और शाहरुख साथ काम कर चुके हैं
Quick AI Highlights
Click here to view more

करण जौहर को उनकी फिल्म Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani के लिए खूब सराहा जा रहा है. कहा जा रहा है कि ये उनकी अब तक की सबसे अच्छी फिल्म है. अमूमन होता है कि फिल्म रिलीज से पहले ही सारे गाने लॉन्च कर दिए जाते हैं. लेकिन 'रॉकी और रानी' के गाने रिलीज के बाद भी आ रहे हैं. हाल ही में 'कुडमाई' गाना आया है. इस मौके पर करण जौहर ने फिल्म की कास्ट के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेस की. इस मौके पर आलिया, धर्मेन्द्र, रणवीर और करण समेत सभी ने फिल्म और गानों से जुड़ी बाते कीं.

करण जौहर से जब फिल्म देखकर मिले किसी ख़ास रिएक्शन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अनुराग कश्यप को याद किया. टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़ करण ने कहा:

जिस दिन अनुराग कश्यप ने कॉल करके कहा कि उन्होंने दो बार फिल्म देखी, तो लगा कुछ तो बनाया होगा मैंने. मुझे और भी कई फिल्ममेकर्स के कॉल आए.

उनसे रणबीर और रणवीर पर सवाल किया गया. इस पर उन्होंने कहा:

रणबीर सेट पर बहुत शांतचित्त रहता है. लेकिन रणवीर के साथ मुझे कल्चरल शॉक लगा. मैंने ये पाया कि वो जिस तरह की एनर्जी के साथ आता है, ये सिर्फ वो अपनी परफॉर्मेंस बढ़िया बनाने के लिए इस्तेमाल करता है.

धर्मेन्द्र के रोल की भी खूब तारीफ हो रही है. उनसे इस प्रोजेक्ट में काम करने को लेकर पूछा गया. उनका जवाब था:

जब कैप्टन अच्छा हो, तो टीम खूब खेलती है. मैं पांच साल के बाद किसी फुल फेज्ड रोल में दिखाई दिया हूं. मैंने जब इस फिल्म की कहानी सुनी, तो मुझे लगा ये घर-घर की कहानी है. मुझे बहुत लोगों के मैसेज आ रहे हैं. बस जब भी मौका मिलता है, मैं छक्का मार देता हूं. आप लोगों ने जो दिल में जगह दी है, मैं जाने नहीं दूंगा. मोहब्बत से बढ़कर कुछ नहीं.

रणवीर ने भी अपने 'डोला रे डोला' पर किए कत्थक पर बात की. उनका कहना था कि उन्होंने इसके लिए बहुत मेहनत की. उनके बाइसेप्स और ट्राइसेप्स पर बहुत मसल मास था. इसलिए ग्रेसफुली कथक करने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी. उनका कहना था कि दीपिका को भी कत्थक डांस बहुत पसंद आया. हमने साथ में थिएटर में फिल्म देखी.

‘कुडमाई’ गाने पर बात करते हुए करण ने बताया कि आलिया ने अपनी शादी के सिर्फ 4 दिन बाद ही ये गाना शूट किया था. शूट के दौरान रेत वाला तूफ़ान भी आ गया था. खैर, यहां बात करते हैं, 'तुम क्या मिले' गाने की. आलिया ने बताया कि शाहरुख ने उनकी गाने के लिपसिंक में मदद की. उन्होंने कहा:

मैं बहुत घबराई हुई थी. एक तो कई महीनों बाद शूटिंग पर वापस आई थी. इसके अलावा 'इश्क वाला लव' के बाद पहली बार कोई प्रॉपर लिपसिंक वाला गाना कर रही थी. मुझे लग रहा था कि मैं ये अच्छे से कैसे कर पाऊंगी. ऐसे में करण ने मुझसे कहा कि तुम शाहरुख को क्यों फोन नहीं करती! वो तुम्हें कुछ टिप्स देंगे. इसलिए मैंने उन्हें कॉल किया, उनसे कहा कि आपसे अच्छी लिपसिंक कोई नहीं करता. शाहरुख ने कहा कि तू घर आ जा. सुहाना भी ये सीखना चाहती थी, इसलिए मैं दोनों को साथ में सिखा दूंगा. मैं उनके घर गई. मैंने और सुहाना ने तीन घंटे तक शाहरुख के साथ पूरा गाना गाया. खासकर लिपसिंक वाला हिस्सा, जो श्रेया घोषाल ने गाया है.

करण जौहर ने भी रोमैंस पर बात करते हुए शाहरुख का ज़िक्र किया. उन्होंने कहा:

शाहरुख और काजोल रोमैंस आइकन हैं. शाहरुख प्रेम हैं. वो सिर्फ सुपरस्टार नहीं, बल्कि इमोशन हैं. मुझे लगता है 'रॉकी और रानी' रोमैंस के स्पेस में कुछ नया लेकर आई है. ये बेंचमार्क होगी.

बहरहाल, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दीपिका और रणवीर के अलावा धर्मेन्द्र, जय बच्चन, शबाना आज़मी अहम भूमिकाओं में हैं. करण जौहर इसके डायरेक्टर हैं.

वीडियो: रणवीर,आलिया, करण की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने पहले मंडे को कितनी कमाई की?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()