The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shahrukh Khan starrer Pathan director siddharth anand is going to make his next film with two superstars

दो बड़े सुपरस्टार्स के साथ फिल्म बनाएंगे सिद्धार्थ!

ये किसी फ्रैंचाइज़ की नहीं, बल्कि स्टैंड अलोन फिल्म होगी.

Advertisement
pic
24 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 07:09 PM IST)
salman shahrukh
खबर है कि फिल्म को 2025 में फ्लोर पर ले जाया जाएगा.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Kartik Aaryan ने साइन की Pati Patni Aur Wo 2, Aksahy Kumar ने Flop Films पर क्या कहा, Siddharth Anand की अगली फिल्म दो सुपरस्टार्स के साथ होगी. सिनेमा की दुनिया में आज जो कुछ भी हुआ वो जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# कार्तिक आर्यन ने साइन की 'पति पत्नी और वो 2'

बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़, कार्तिक आर्यन ने 'पति पत्नी और वो' के सीक्वल के लिए हामी भर दी है. फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है और कार्तिक को काफी पसंद भी आई है. 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग के बाद कार्तिक 'पति पत्नी और वो 2' का शूट शुरू करेंगे. फिल्म को मुदस्सर अज़ीज़ ही डायरेक्ट करेंगे.

# राघव जुयाल की 'ग्यारह ग्यारह' की रिलीज़ डेट आई

राघव जुयाल की वेब सीरीज 'ग्यारह ग्यारह' 9 अगस्त को ज़ी 5 पर स्ट्रीम होगी. ये एक पुलिसिया ड्रामा सीरीज़ है. इसे करण जौहर की धर्माटिक एंटरटेनमेंट और सिख्या ने प्रोड्यूस किया है. उमेश बिष्ट डायरेक्टेड 'ग्यारह ग्यारह' में कृतिका कामरा और धैर्य करवा जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे. इससे पहले धर्माटिक और सिख्या ने मिलकर राघव और लक्ष्य की फिल्म 'किल' भी प्रोड्यूस की थी.

# "फिल्म को फ्लॉप होते देखकर दिल टूट जाता है"

पिछले कुछ समय से अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पा रही हैं. फोर्ब्स इंडिया को दिए इंटरव्यू में अक्षय ने इस बारे में बात की. उन्होंने कहा,  ''हर फिल्म के पीछे बहुत सारी मेहनत होती है. बहुत खून-पसीना और पैशन होता है. किसी भी फिल्म को फ्लॉप होते देखकर दिल टूट जाता है. मगर आपको उससे कुछ ना कुछ सीख ज़रूर मिलती है. हर असफलता आपको सफलता की अहमियत समझाती है."

# दो बड़े सुपरस्टार्स के साथ फिल्म बनाएंगे सिद्धार्थ!

पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि शाहरुख खान की 'पठान' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद एक हाई बजट एक्शन फिल्म बनाने जा रहे हैं. ये किसी फ्रैंचाइज़ की नहीं, बल्कि स्टैंड अलोन फिल्म होगी. फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है. कास्टिंग पर काम चल रहा है. सिद्धार्थ इस फिल्म को दो बड़े सुपरस्टार्स के साथ बनाने वाले हैं. खबर है कि फिल्म को 2025 में फ्लोर पर ले जाया जाएगा.

# हिमेश रेशमिया ने किया नई फिल्म का अनाउंसमेंट

हिमेश रेशमिया ने अपनी अगली फिल्म 'जानम तेरी कसम' का अनाउंसमेंट कर दिया है. उन्होंने एक पोस्टर और गाने के टीज़र के साथ फिल्म अनाउंस की. फिल्म को राधिका राव और विनय सप्रू मिलकर डायरेक्ट कर रहे हैं. 2025 के दशहरे पर 'जानम तेरी कसम' को रिलीज़ करने का प्लान है.

# अजय देवगन की फिल्म प्रोड्यूस करेंगे लव रंजन

बॉलीवुड हंगामा ने एक सोर्स के हवाले से बताया है, अजय देवगन की अगली फिल्म लव रंजन प्रोड्यूस करने वाले हैं. 'मिशन मंगल' के डायरेक्टर जगन शक्ति इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे. ये एक बड़े बजट की एक्शन फिल्म होगी, जिसमें अजय देवगन अलग अवतार में नज़र आएंगे. फिल्म दिसंबर 2024 से फ्लोर पर जाएगी. इसे 2025 में रिलीज़ करने का प्लान है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख़ खान की 'पठान' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद अपनी अगली फिल्म दो सुपरस्टार्स के साथ बनाएंगे

Advertisement

Advertisement

()